
कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट।
असम में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी दलों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। अभी से तमाम दलों के नेताओं के बीच बयानबाजियां भी शुरू हो गई हैं। इस बीच कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी पहली लिस्ट में 42 प्रत्याशियों के नाम हैं। इस लिस्ट में सबसे अहम नामों में से एक असम कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद गौरव गोगोई का नाम भी शामिल है, जो असम की जोरहाट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि असम में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं।
खबर अपडेट की जा रही है…






































