
सुखोई 30
भारतीय वायुसेना का सुखोई 30 MKi फाइटर जेट उड़ाने भरने के बाद रडार से गायब हो गया है। विमान के चालक से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। विमान की तलाश में वायुसेना ने सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
असम के कार्बी आंगलोंग जिले में सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। विमान इसी इलाके में रडार से अचानक गायब हो गया।
भारतीय वायुसेना की ओर से आधिकारिक तौर पर बताया गया कि Su-30 MKI एयरक्राफ्ट ने असम के जोरहाट से उड़ान भरी थी और आखिरी बार शाम 7.42 बजे संपर्क में आया था। उसके बाद विमान से संपर्क नहीं हो पा रहा है। सर्च और रेस्क्यू मिशन शुरू कर दिया गया है।




































