
सांकेतिक तस्वीर
कांग्रेस ने अपने लोकसभा सदस्यों को व्हिप जारी कर कहा कि वे नौ से 11 मार्च तक सदन में उपस्थित रहें। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने की मांग वाले नोटिस पर अगले सप्ताह विचार किये जाने की संभावना है।
बिरला पर खुलकर भेदभाव करने का आरोप
विपक्ष द्वारा दिए गए प्रस्ताव संबंधी नोटिस में बिरला पर ‘खुलकर भेदभाव’ करने का आरोप लगाया गया है। बजट सत्र के दूसरे चरण के लिए संसद की बैठक 9 मार्च से शुरू होगी।
तीन लाइन का जारी हुआ व्हिप
सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस ने तीन लाइन का व्हिप जारी किया, जिसमें उसके सांसदों के लिये बजट सत्र के दूसरे भाग के पहले तीन दिनों तक निचले सदन में उपस्थित रहना अनिवार्य किया गया है। यदि सदन द्वारा साधारण बहुमत से कोई प्रस्ताव पारित किया जाता है, तो लोकसभा अध्यक्ष को पद से हटाया जा सकता है।
संविधान के अनुच्छेद 94 सी में इस तरह के कदम का प्रावधान है। अनुच्छेद 96 लोकसभा अध्यक्ष को सदन में अपना बचाव करने की अनुमति देता है।






































