
देवेगौड़ा और खरगे
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (सेकुलर) के अध्यक्ष एचडी देवेगौड़ा ने एक बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है, “मेरे प्रिय और पुराने मित्र मल्लिकार्जुन खर्गे ने आज संसद में हल्के-फुल्के अंदाज़ में टिप्पणी की कि मैं कांग्रेस से ‘प्यार’ करता था, लेकिन अंततः मोदी जी (भाजपा) से ‘शादी’ कर ली। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इसका कारण नहीं पता… अगर मुझे अपने मित्र को शादी की भाषा में ही जवाब देना हो, तो मैं कहना चाहूंगा कि कांग्रेस से मेरी ‘मजबूरी की शादी’ हुई थी, लेकिन मुझे उनसे ‘तलाक’ लेना पड़ा क्योंकि यह एक अपमानजनक रिश्ता था… मैंने कांग्रेस गठबंधन नहीं छोड़ा। वे ही मुझसे दूर चले गए। उन्होंने मुझे उनसे ‘तलाक’ लेने और अधिक स्थिर गठबंधन तलाशने के अलावा कोई विकल्प नहीं छोड़ा…”






































