
कांग्रेस नेता राहुल गांधी
तिरुवनंतपुरम: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनावी राज्य केरल में पांच गारंटी की घोषणा की है, जिसमें केरल स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बसों में महिलाओं के लिए फ्री यात्रा और कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक मदद शामिल है। उन्होंने कहा कि केरल में यूडीएफ के सत्ता में आने पर सभी महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दी जाएगी और कॉलेज जाने वाली छात्राओं को हर महीने 1,000 रुपये की सहायता दी जाएगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि कल्याणकारी पेंशन की राशि बढ़ाकर 3,000 रुपये प्रति माह कर दी जाएगी।
प्रत्येक परिवार को 25 लाख रुपये हेल्थ इंश्योरेंस देने का वादा
राहुल गांधी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के नाम पर स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की जाएगी, जिसके तहत प्रत्येक परिवार को 25 लाख रुपये तक का कवरेज मिलेगा। कांग्रेस नेता ने छोटे व्यवसायों के लिए पांच लाख रुपये तक के ब्याज-मुक्त ऋण का भी वादा किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए एक मंत्री नियुक्त किया जाएगा। गांधी ने तिरुवनंतपुरम में ‘पुथुयुग यात्रा’ के समापन समारोह का उद्घाटन करते हुए ये घोषणाएं कीं।
राहुल गांधी की पांच गारंटी
- KSRTC बसों में सभी महिलाओं के लिए फ़्री बस सफ़र।
- कॉलेज जाने वाली छात्राओं को हर महीने ₹1000 की फ़ाइनेंशियल मदद।
- वेलफ़ेयर पेंशन बढ़ाकर ₹3000 हर महीने की गई।
- ओमन चांडी जी के नाम पर एक स्कीम के तहत हर घर के लिए ₹25 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस कवर।
- युवाओं को अपना बिज़नेस शुरू करने के लिए ₹5 लाख तक का बिना ब्याज़ का लोन।
राहुल गांधी ने यह भी कहा कि बुज़ुर्गों की इज़्ज़त, देखभाल और खास वेलफ़ेयर पक्का करने के लिए सीनियर सिटिज़न के लिए एक खास मिनिस्ट्री भी बनाई जाएगी। UDF अपने मकसद में एक साथ है। करप्ट CPM सरकार को हराना है और केरल के लोगों के लिए एक बेहतर भविष्य की नींव रखी जाएगी।







































