बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में केरल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। भाजपा की चल रही केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक अब खत्म हो गई है और बैठक में तय हुआ है कि भाजपा केरल में कुल 100 सीट पर चुनाव लड़ेगी। मिजोरम के पूर्व राज्यपाल रहे कुंबनम राजशेखरम अरनमुला सीट से चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में असम चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। पश्चिम बंगाल की बची हुई सीटों को लेकर चर्चा हो रही है।




































