केरल में आगामी विधानसभा चुनाव की तारीख जारी हो चुकी है। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने चुनावी तैयारियों को शुरू कर दिया है और चुनाव प्रचार के मैदान में कूद पड़े हैं। लेफ्ट, भाजपा, कांग्रेस समेत विभिन्न राजनीतिक दलों ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करनी भी शुरू कर दी है। इसी क्रम में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 39 उम्मीदवारों के नाम सामने आए हैं।
जारी हुई उम्मीदवारों की लिस्ट
बुधवार को नितिन नबीन की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की कल बैठक हुई। इस बैठक में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सभी सदस्य शामिल हुए। समिति ने आगामी केरलम विधानसभा चुनाव के लिए निम्नलिखित नाम तय किए हैं-:
केरलम में कब है चुनाव?
चुनाव आयोग ने हाल ही में घोषणा की थी कि केरलम में 140 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव का आयोजन आगामी 9 अप्रैल को किया जाएगा। चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी लेफ्ट गठबंधन (LDF) और कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF के बीच में है। चुनाव के परिणाम 4 मई के घोषित किए जाएंगे।
केरलम विधानसभा चुनाव का शेड्यूल
- गजट नोटिफिकेशन की तारीख- 16 मार्च 2026
- नॉमिनेशन की आखिरी तारीख- 23 मार्च 2026
- वोटिंग की तारीख- 9 अप्रैल 2026
- परिणाम- 4 मई 2026
ये भी पढ़ें- बीजेपी ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए 47 उम्मीदवारों की जारी की पहली लिस्ट, जानिए किस-किस का है नाम?





































