टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अपने खेल के लिए तो सुर्खियों में रहते ही हैं लेकिन उससे ज्यादा वो अपने निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। नताशा स्टेनकोविक से तलाक के बाद हार्दिक पंड्या का नाम जेस्मिन वालिया से जुड़ा लेकिन अब वर्तमान में उनके लिंकअप की खबरें एक बार फिर से हैं। दरअसल, इस बार हार्दिक पंड्या की जिंदगी में एक नई लड़की की एंट्री हुई है। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें एक मॉडल ने अपने हाथों में 33 नंबर लिखा है जो कि हार्दिक पंड्या की जर्सी का नंबर है। यहीं नहीं उनकी सेल्फी में एक शख्स नजर आ रहा है जो बताया जा रहा है कि हार्दिक पंड्या है। वहीं मॉडल का नाम माहिका शर्मा है जो पेशे से मॉडल हैं।







































