
जहरीली दवा Coldrif कफ सिरप कंपनी का मालिक रंगराजन गिरफ्तार
भोपाल: मध्य प्रदेश पुलिस ने कफ सिरप से हुई बच्चों की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए जहरीली दवा Coldrif कफ सिरप कंपनी के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। मध्य प्रदेश पुलिस ने Coldrif कफ सिरप कंपनी के मलिक रंगराजन को चेन्नई गिरफ्तार किया है। कफ सिरप से हुई मौतों के मामले में रंगराजन की तलाश थी। छिंदवाड़ा पुलिस ने रंगराजन की गिरफ्तारी पर 20000 का इनाम घोषित किया था।





































