![]()
मुंबई में हुए लोलापालूजा इंडिया 2026 म्यूजिक फेस्टिवल में एक्ट्रेस दिशा पाटनी और पंजाबी सिंगर तलविंदर एक साथ नजर आए। दोनों की मौजूदगी ने एक बार फिर उनके रिश्ते को लेकर चर्चा तेज कर दी है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दिशा और तलविंदर इवेंट में एक-दूसरे का हाथ पकड़े दिखे। इवेंट में तलविंदर ने काली टी-शर्ट और डेनिम जींस पहनी थी। इसके साथ उन्होंने अपना खास फुल-फेस मेकअप किया हुआ था, जो उनके स्टेज लुक का हिस्सा है। वहीं दिशा पाटनी ने व्हाइट कॉर्सेट टॉप के साथ बैगी डेनिम जींस पहनी थी। गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब दोनों साथ दिखे हों। इससे पहले उदयपुर में नूपुर और स्टेबिन बेन की शादी के दौरान भी दोनों को साथ देखा गया था। कौन हैं सिंगर तलविंदर? तलविंदर का पूरा नाम तलविंदर सिंह सिद्धू है। वह एक इंडिपेंडेंट पंजाबी सिंगर हैं। तलविंदर अपनी पहचान छुपाकर रखने के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर चेहरे पर पेंट या कवर लगाते हैं। उनके गानों में पंजाबी आर एंड बी और पॉप का नया अंदाज देखने को मिलता है। तलविंदर के मशहूर गानों में गल्लां 4, मिसफिट, फंक सॉन्ग, धुंधला, हसीन, ख्याल, विशेस और पल पल शामिल हैं। तलविंदर ने दुआ लीपा और जी-ईजी जैसे अंतरराष्ट्रीय कलाकारों के लिए ओपनिंग परफॉर्मेंस भी दी है।






































