
तमिलनाडु BJP चीफ को मदुरै में गिरफ्तार किया गया।
मदुरई: BJP की तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष Nainar Nagenthran को मदुरै में गिरफ्तार कर लिया गया है। वह ”कार्तिगई दीपम” का दीप जलाने के लिए पहाड़ी पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे, इस दौरान पुलिस ने उनको अरेस्ट कर लिया। बता दें कि Nainar Nagenthran और उनके साथ तमाम हिंदुत्ववादी कार्यकर्ता तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी के शिखर पर ”कार्तिगई दीपम” का दीप जलाने के लिए जा रहे थे। उनको पुलिस ने रोका और गिरफ्तार कर लिया।
निर्देश के बाद जा रहे थे दीप जलाने
जान लें कि तिरुप्परनकुंद्रम मंदिर प्रबंधन और श्रद्धालुओं के एक वर्ग के बीच गतिरोध को लेकर मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै पीठ ने बुधवार को निर्देश दिया था कि याचिकाकर्ता सीआईएसएफ के सुरक्षा घेरे में पहाड़ी पर जाकर प्राचीन स्तंभ पर दीप जलाए। हालांकि, अब जब कार्तिगई दीपम के मौके पर Nainar Nagenthran दीप जलाने जा रहे थे, तो उनको गिरफ्तार कर लिया गया।
कोर्ट ने निर्देश के बावजूद नहीं जला दीप
गौरतलब है कि कोर्ट के निर्देश के बावजूद, बुधवार शाम को ‘कार्तिगई दीपम’ के अवसर पर यहां तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर दरगाह के पास मौजूद प्राचीन स्तंभ पर दीपक नहीं जलाया गया था, जिसकी वजह से दक्षिणपंथी संगठन हिंदू मुन्नानी के वर्कर्स और श्रद्धालुओं के एक वर्ग ने प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने डिमांड की कि दीपक को प्राचीन स्तंभ ‘दीपथून’ पर जलाया जाए जैसा कि बेंच ने निर्देश दिया।
(इनपुट- भाषा)
ये भी पढ़ें-
कब हुई थी मोदी और पुतिन की पहली मुलाकात, रूस ने 24 साल पुरानी फोटो शेयर कर ताजा की ऐतिहासिक यादें
राजस्थान में स्कूल के बच्चों को मिली अनोखी छूट, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी, जानें क्या बोले







































