
दिल्ली ब्लास्ट मामले में बड़ा अपडेट।
दिल्ली के लाल किला के पास सोमवार को हुए कार विस्फोट के मामले की जांच जारी है। अब इस ब्लास्ट के मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, लाल किला के पास जिस कार में धमाका हुआ था उस i20 कार को डॉक्टर उमर चला रहा था। सूत्रों के मुताबिक i20 कार चलाने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि डॉक्टर उमर ही था ये अब साफ हो गया है। दरअसल DNA रिपोर्ट आने के बाद इस बात की पुष्टि हुई है।
DNA टेस्ट में क्या निकला?
सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसियों ने डॉक्टर उमर की मां के DNA सैंपल्स को i20 कार से मिली हड्डियों और दांतों के DNA सैंपल्स से मैच करवाया था। पुलिस सूत्रों ने जानकारी दी है कि डॉक्टर उमर की मां के DNA सैंपल्स को i20 कार से मिली हड्डियों और दांतों के DNA सैंपल्स मैच कर गए है।
100 फीसदी मैच कर गये DNA
सूत्रों के मुताबिक DNA टेस्ट में उमर के शव की शिनाख्त हो चुकी है। टेस्ट सैंपल मैच होने के बाद ये पुख्ता हुआ है कि कार चला रहा शख्स डॉक्टर उमर ही था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उमर की मां के सैंपल्स कार में मिले शव से मैच कर गये और ये सैंपल 100 फीसदी मैच कर गये हैं। 10 नवंबर को उमर विस्फोटकों से लदी i-20 कार को चला रहा था। लाल किले के पास सुभाष मार्ग के सिग्नल पर उस कार में धमाका हुआ। इस धमाके ने इलाके में दहशत फैला दी और कई लोगों की जान ले ली।






































