पर्थ में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच खेला गया। जिसे ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 7 विकेट से जीत लिया। इसके साथ ही तीन मैचों की वनडे सीरीज में अब मेजबान ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे है। ये मैच बारिश के कारण बाधित रहा जिस कारण इस मुकाबले को 26-26 ओवर का करना पड़ा। भारत ने 9 विकेट खोकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 136 रन बनाए। डीएलएस मेथड के कारण से ऑस्ट्रेलिया को 131 रन का लक्ष्य मिला जिसे कप्तान मिचेल मार्श की 46 रनों की पारी की बदौलत 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मार्श ही प्लेयर ऑफ द मैच रहे।






































