
PM Narendra Modi (L), UAE President Sheikh Mohamed bin Zayed Al Nahyan (R)
PM Modi Spoke With President Of UAE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से फोन पर बातचीत की है। इस बातचीत में पीएम मोदी ने ईरान द्वारा UAE पर किए गए मिसाइल हमलों की कड़ी निंदा की और इन हमलों में जान गंवाने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
पीएम मोदी ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर कहा, “UAE के प्रेसिडेंट, मेरे भाई शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की। UAE पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और इन हमलों में हुए जानमाल के नुकसान पर दुख जताया। भारत इस मुश्किल समय में UAE के साथ खड़ा है। UAE में रहने वाले भारतीय समुदाय का ख्याल रखने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। हम तनाव कम करने, इलाके में शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करते हैं।”
ईरान ने UAE में किए हमले
बता दें कि, यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब ईरान ने अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए हमलों जवाब में UAE सहित खाड़ी के कई देशों पर मिसाइलों और ड्रोनों से हमले किए हैं। UAE के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, शनिवार से अब तक ईरान ने UAE पर 165 बैलिस्टिक मिसाइलें, 541 ड्रोन और 2 क्रूज मिसाइलें दागी हैं, जिनमें से अधिकांश को UAE के एयर डिफेंस सिस्टम ने नष्ट कर दिया। मंत्रालय ने कहा कि लेकिन कुछ हमलों से दुबई, अबू धाबी और अन्य इलाकों में नुकसान हुआ है। मंत्रालय ने बताया कि इन हमलों में अब तक कम से कम 3 लोगों की मौत हुई है और 58 से ज्यादा घायल हुए हैं, जिनमें कुछ विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
भारत और UAE के बीच हैं रणनीतिक संबंध
बता दें कि, भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच मजबूत रणनीतिक संबंध हैं। दोनों देशों ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता जताई है। UAE में बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं और यह दुनिया की सबसे सुरक्षित जगहों में माना जाता रहा है।
यह भी पढ़ें:
ईरान का बड़ा दावा, ‘अमेरिकी युद्धपोत अब्राहम लिंकन पर दागीं मिसाइलें’; अमेरिका बोला-‘झूठ है सब’
Iran Israel Conflict: ‘हमने एक शॉट में मार गिराए 48 ईरानी लीडर’, ट्रंप ने किया बड़ा दावा





































