![]()
बॉलीवुड एक्टर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर गुरुवार को अपनी बेटी राहा कपूर के साथ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत-इंग्लैंड T20 सेमीफाइनल देखने पहुंचे। मैच के दौरान परिवार की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें राहा रणबीर-आलिया के साथ टीम इंडिया के लिए चीयर करती नजर आईं। रणबीर-आलिया के अलावा मैच में कई और सेलेब्स भी स्टेडियम में मौजूद थे। एक्टर वरुण धवन, तृप्ति डिमरी और अनिल कपूर को भी स्टेडियम में देखा गया। अभिनेता अहान शेट्टी को क्रिकेटर केएल राहुल के पास बैठा देखा गया। वहीं भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ मैच देखने पहुंचे, जबकि रोहित शर्मा अपनी पत्नी रितिका सजदेह के साथ मौजूद थे। राहा मैच एंजॉय करती दिखाई दीं स्टेडियम से सामने आए वीडियो और तस्वीरों में राहा अपने रणबीर-आलिया के साथ मैच को एंजॉय करती दिखाई दीं। एक वायरल तस्वीर में राहा रणबीर कपूर की गोद में बैठकर तालियां बजाती और टीम इंडिया के लिए चीयर करती दिखीं, जबकि आलिया भट्ट उनके बगल में मुस्कुराती नजर आईं। एक अन्य तस्वीर में रणबीर, राहा के कंधे पर सिर रखकर उनसे बात करते दिखाई दिए, जबकि आलिया पीछे बैठे किसी व्यक्ति से बातचीत करती नजर आईं। एक वीडियो में भी फैमिली स्टैंड से मैच देखते हुए तालियां बजाती और मुस्कुराती दिखाई देती है। सोशल मीडिया पर वायरल एक क्लिप में राहा मैदान की ओर इशारा करते हुए जोर से हंसती नजर आईं। इस पल पर आलिया और रणबीर भी हंसते दिखे।
देखें मैच की तस्वीरें
बता दें कि भारत ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ेगा।




































