
विदेश सचिव ने शोक पुस्तिका पर किया साइन
नई दिल्ली: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर भारत सरकार की ओर संवेदना व्यक्त की गई है। भारत सरकार की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने आज नई दिल्ली में ईरान के दूतावास में शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए और ईरान के मारे गए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के प्रति संवेदना जताई।
28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में खामेनेई की मौत हो गई थी। 86 साल के खामेनेई ईरान पर 1989 से शासन कर रहे थे।





































