
चौमू में हुई पत्थरबाजी पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बयान आया है।
जयपुर: राजस्थान में जयपुर के चौमू इलाके में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अतिक्रमण विरोधी अभियान का सपोर्ट किया है। उनका यह स्टेटमेंट उस घटना के बाद आया है, जब चौमू में मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाते समय पत्थरबाजी हुई। इसको लेकर गिरिराज सिंह ने साफ कहा कि भजनलाल सरकार अवैध अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन ले रही है और ऐसी ड्राइव आगे भी चलती रहेंगी।
मस्जिद के पास से भी हटेगा अतिक्रमण- गिरिराज
गिरिराज सिंह ने कहा कि यदि मस्जिद के आसपास अतिक्रमण है, तो उसे भी हटाया जाएगा। राजस्थान सरकार, अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण पर कार्रवाई कर रही है। इसका मतलब यह नहीं कि यदि अतिक्रमण मस्जिद के पास है तो उसे हटाया नहीं जाएगा। कुछ लोग अपनी ताकत दिखाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सरकार उससे डरने वाली नहीं है और एंटी एंक्रोचमेंट ड्राइव जारी रहेगी।
अतिक्रमण के वक्त क्यों हुई थी पत्थरबाजी?
गिरिराज सिंह का यह रिएक्शन उस वक्त आया है, जब जयपुर के चौमू इलाके में मस्जिद के नजदीक कथित अतिक्रमण अभियान को लेकर लंबे वक्त से चल रहा विवाद शुक्रवार के दिन हिंसा में तब्दील हो गया। फिर हालात बिगड़ते देख जयपुर पुलिस ने सख्ती बरती और कई लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद, पुलिस के जवानों को भारी संख्या में तैनात किया गया और हालात को कंट्रोल करने के लिए इंटरनेट सर्विस अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं।
पुलिस कर रही संदिग्धों की पहचान- Spl.CP
जयपुर के स्पेशल पुलिस कमिश्नर राहुल प्रकाश के मुताबिक, शांति भंग करने का प्रयास करने वाले लोगों की पहचान करके उनको हिरासत में ले लिया गया है। जो लोग संदिग्ध दिखे, उन्हें पकड़ा गया। कुछ स्थानों पर पुलिस का विरोध करने की कोशिश हुई, ऐसे लोगों को भी पकड़ा गया है। अभी हालात पूरी तरह काबू में हैं।
भागे हुए आरोपी भी पकड़े जाएंगे जल्द- Spl.CP
उन्होंने ये भी कहा कि पुलिस ने जिन लोगों को पकड़ा है, उनमें से कई लोग आदतन उपद्रवी हैं। फिलहाल जो लोग बच निकले हैं, उनकों भी जल्द अरेस्ट किया जाएगा।
ये भी पढ़ें-








































