
टीवीके चीफ विजय
तमिलनाडु चुनाव में अब ज्यादा दिन बाकी नहीं रह गए हैं। इस बीच सभी सियासी दल अपनी जमीन मजबूत करने में जुट गए हैं। इस कड़ी में TVK (तमिलगा वेट्री कषगम) चीफ विजय ने पार्टी इवेंट में महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। महिलाओं के लिए चुनावी गारंटी देते हुए उन्होंने कहा कि हर युवती को शादी पर 8 ग्राम गोल्ड और सिल्क की साड़ी दी जाएगी। साथ ही 60 वर्ष की उम्र तक की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे। महिलाओं के लिए सरकारी बसों में फ्री यात्रा की छूट रहेगी वहीं साल में 6 मुफ्त गैस सिलेंडर भी दिए जाएंगे।







































