पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन और एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आ रहे हैं। एशिया कप ट्रॉफी को लेकर अब पीसीबी चीफ ने एक और ओच्छी हरकत कर दी है। पहले तो 28 सितंबर को फाइनल मैच के बाद टूर्नामेंट की विजेता टीम इंडिया को ट्रॉफी सौंपने के बजाय वह उसे अपने साथ एसीसी मुख्यालय ले आए। उसके बाद अब रिपोर्ट आ रही है कि उन्होंने ट्रॉफी एसीसी मुख्यालय से हटाकर किसी अनजान जगह पर रखवा दी है।







































