• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, March 2, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    मिडिल ईस्ट में जारी टेंशन से इंटरनेशनल फ्लाइट्स आज भी हो सकती हैं कैंसिल या रीशेड्यूल, एडवाइजरी जारी, जानें अपडेट

    मिडिल ईस्ट में जारी टेंशन से इंटरनेशनल फ्लाइट्स आज भी हो सकती हैं कैंसिल या रीशेड्यूल, एडवाइजरी जारी, जानें अपडेट

    कच्चा तेल 8% हुआ महंगा, अमेरिका इजराइल-ईरान युद्ध से कीमतों में उबाल, जानें आज का भाव

    कच्चा तेल 8% हुआ महंगा, अमेरिका इजराइल-ईरान युद्ध से कीमतों में उबाल, जानें आज का भाव

    30 की उम्र से पहले जान लें 5 फाइनेंस रूल्स, नहीं तो जिंदगीभर उठानी पड़ेगी परेशानी!

    30 की उम्र से पहले जान लें 5 फाइनेंस रूल्स, नहीं तो जिंदगीभर उठानी पड़ेगी परेशानी!

    मिडिल ईस्ट की जंग और दुबई प्रॉपर्टी मार्केट, क्या भारतीय निवेशकों को होगा बड़ा नुकसान?

    मिडिल ईस्ट की जंग और दुबई प्रॉपर्टी मार्केट, क्या भारतीय निवेशकों को होगा बड़ा नुकसान?

    SBI में जमा करें ₹2,00,000 और पाएं ₹85,049 का फिक्स ब्याज, समझें कैलकुलेशन

    SBI में जमा करें ₹2,00,000 और पाएं ₹85,049 का फिक्स ब्याज, समझें कैलकुलेशन

    T20 World cup: Sanju Samson की 97 रनों की पारी ने पलटा मैच, Team India ने West Indies को हराकर Semi-Final में मारी एंट्री

    T20 World cup: Sanju Samson की 97 रनों की पारी ने पलटा मैच, Team India ने West Indies को हराकर Semi-Final में मारी एंट्री

    Delhi Traffic Advisory: T20 मैच के कारण ITO, BSZ मार्ग पर भारी प्रतिबंध, घर से सोच-समझकर निकलें

    Delhi Traffic Advisory: T20 मैच के कारण ITO, BSZ मार्ग पर भारी प्रतिबंध, घर से सोच-समझकर निकलें

    Sahibzada Farhan का तूफानी शतक भी गया बेकार, जीत के बाद भी T20 World Cup से बाहर हुआ Pakistan

    Sahibzada Farhan का तूफानी शतक भी गया बेकार, जीत के बाद भी T20 World Cup से बाहर हुआ Pakistan

    जंग की आंच में झुलसा भारतीय बासमती चावल, अरबों रुपये का व्यापार अटका

    जंग की आंच में झुलसा भारतीय बासमती चावल, अरबों रुपये का व्यापार अटका

    शेयर बाजार में भारी गिरावट! टॉप-9 कंपनियों के ₹2.18 लाख करोड़ स्वाहा, लेकिन तेल-साबुन बनने वाली कंपनी ने कमाया मुनाफा

    शेयर बाजार में भारी गिरावट! टॉप-9 कंपनियों के ₹2.18 लाख करोड़ स्वाहा, लेकिन तेल-साबुन बनने वाली कंपनी ने कमाया मुनाफा

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup

    ईरान-इजरायल जंग के बीच OPEC+ ने खोला खजाना; हर दिन करेगा 2 लाख बैरल ज्यादा तेल की सप्लाई

    ईरान-इजरायल जंग के बीच OPEC+ ने खोला खजाना; हर दिन करेगा 2 लाख बैरल ज्यादा तेल की सप्लाई

    सूखे मेवे से लेकर तेल तक, भारत ईरान से क्या खरीदता है? युद्ध जैसे हालात में आम आदमी को क्या हो सकती है परेशानी

    सूखे मेवे से लेकर तेल तक, भारत ईरान से क्या खरीदता है? युद्ध जैसे हालात में आम आदमी को क्या हो सकती है परेशानी

    फरवरी में ऑटो कंपनियों की चांदी! हुंडई से टाटा तक बंपर सेल्स, जानें किस ब्रांड की बिक्री रही सबसे ज्यादा?

    फरवरी में ऑटो कंपनियों की चांदी! हुंडई से टाटा तक बंपर सेल्स, जानें किस ब्रांड की बिक्री रही सबसे ज्यादा?

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    US-Israel Crossed Limits on Iran Attack

    US-Israel Crossed Limits on Iran Attack

    अरिजीत सिंह गुरुद्वारे में कीर्तन गाया करते थे:सिंगर के पिता ने बताया कि लाहौर से उनका सिख परिवार बंगाल में कैसे बस गया?

    अरिजीत सिंह गुरुद्वारे में कीर्तन गाया करते थे:सिंगर के पिता ने बताया कि लाहौर से उनका सिख परिवार बंगाल में कैसे बस गया?

    T20 World cup: Sanju Samson की 97 रनों की पारी ने पलटा मैच, Team India ने West Indies को हराकर Semi-Final में मारी एंट्री

    T20 World cup: Sanju Samson की 97 रनों की पारी ने पलटा मैच, Team India ने West Indies को हराकर Semi-Final में मारी एंट्री

    Delhi Traffic Advisory: T20 मैच के कारण ITO, BSZ मार्ग पर भारी प्रतिबंध, घर से सोच-समझकर निकलें

    Delhi Traffic Advisory: T20 मैच के कारण ITO, BSZ मार्ग पर भारी प्रतिबंध, घर से सोच-समझकर निकलें

    Sahibzada Farhan का तूफानी शतक भी गया बेकार, जीत के बाद भी T20 World Cup से बाहर हुआ Pakistan

    Sahibzada Farhan का तूफानी शतक भी गया बेकार, जीत के बाद भी T20 World Cup से बाहर हुआ Pakistan

    ‘धुरंधर में अक्षय खन्ना के रोल पर उठा सवाल:शोभा डे बोलीं- प्रमोशन में किरदार और डांस मूव्स को बढ़ा-चढ़ाकर किया गया पेश

    ‘धुरंधर में अक्षय खन्ना के रोल पर उठा सवाल:शोभा डे बोलीं- प्रमोशन में किरदार और डांस मूव्स को बढ़ा-चढ़ाकर किया गया पेश

    south africa winning streak continues in the t20 world cup defeating zimbabwe

    south africa winning streak continues in the t20 world cup defeating zimbabwe

    IND vs WI Live cricket score: Semifinal के टिकट पर नजरें, 'करो या मरो' मैच में भारत ने चुना Bowling

    Hobart में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, Australia ने 3-0 से किया Clean Sweep, सीरीज गंवाई

    Hobart में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, Australia ने 3-0 से किया Clean Sweep, सीरीज गंवाई

    शिल्पा शेट्टी को देखने के लिए पुलिस से भिड़े लोग:स्टेज पर चढ़ने लगे, धक्का-मुक्की हुई; मैच के बीच मैदान में घुसे

    शिल्पा शेट्टी को देखने के लिए पुलिस से भिड़े लोग:स्टेज पर चढ़ने लगे, धक्का-मुक्की हुई; मैच के बीच मैदान में घुसे

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    PM मोदी ने की बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत, बोले- ‘शत्रुता की शीघ्र समाप्ति की जरूरत’

    PM मोदी ने की बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत, बोले- ‘शत्रुता की शीघ्र समाप्ति की जरूरत’

    Congress statement on Khamenei, Ali Khamenei assassination, UN Charter violation ईरान के सुप्रीम लीडर की हत्या पर सामने आया कांग्रेस का बयान, कहा- ‘अंतरराष्ट्रीय नियमों की आत्मा पर हमला’

    Congress statement on Khamenei, Ali Khamenei assassination, UN Charter violation ईरान के सुप्रीम लीडर की हत्या पर सामने आया कांग्रेस का बयान, कहा- ‘अंतरराष्ट्रीय नियमों की आत्मा पर हमला’

    पीएम मोदी ने UAE के राष्ट्रपति से की बात, कहा- ‘मुश्किल समय में साथ खड़ा है भारत’

    पीएम मोदी ने UAE के राष्ट्रपति से की बात, कहा- ‘मुश्किल समय में साथ खड़ा है भारत’

    खामेनेई की हत्या पर ओवैसी का पहला बयान, कहा- ‘ईरान के लोग इसका जवाब जरूर देंगे’

    खामेनेई की हत्या पर ओवैसी का पहला बयान, कहा- ‘ईरान के लोग इसका जवाब जरूर देंगे’

    Narendra Modi Madurai visit, Tamil Nadu development projects, Vande Bharat train Tamil Nadu ‘विकसित तमिलनाडु से बनेगा विकसित भारत’, पीएम मोदी ने मदुरै में प्रदेशवासियों को दिए कई तोहफे

    Narendra Modi Madurai visit, Tamil Nadu development projects, Vande Bharat train Tamil Nadu ‘विकसित तमिलनाडु से बनेगा विकसित भारत’, पीएम मोदी ने मदुरै में प्रदेशवासियों को दिए कई तोहफे

    PM मोदी ने बुलाई CCS की बैठक, ईरान और मध्य-पूर्व के हालात पर चर्चा संभव

    PM मोदी ने बुलाई CCS की बैठक, ईरान और मध्य-पूर्व के हालात पर चर्चा संभव

    ईरान हमले पर भारत ने जारी किया बयान, एस जयशंकर ने दोनों देशों के विदेश मंत्रियों से की बात

    ईरान हमले पर भारत ने जारी किया बयान, एस जयशंकर ने दोनों देशों के विदेश मंत्रियों से की बात

    ‘ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई पूरी तरह स्वस्थ’, भारत में ईरानी प्रतिनिधि ने किया मौत की अफवाहों का खंडन

    ‘ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई पूरी तरह स्वस्थ’, भारत में ईरानी प्रतिनिधि ने किया मौत की अफवाहों का खंडन

    रजत शर्मा ने रोटरी इवेंट में साझा कीं जीवन की प्रेरक कहानियां, सुनाए कई दिलचस्प किस्से

    रजत शर्मा ने रोटरी इवेंट में साझा कीं जीवन की प्रेरक कहानियां, सुनाए कई दिलचस्प किस्से

    दर्दनाक हादसा! पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाके से 7 की मौत, 17 लोग घायल

    दर्दनाक हादसा! पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाके से 7 की मौत, 17 लोग घायल

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Blog

रजत शर्मा का ब्लॉग | ट्रंप के टैरिफ का संकट: क्या मोदी इसे अवसर में बदलेंगे?

by krutikadalvibiz
August 27, 2025
in Blog, Lifestyle
250 2
0
रजत शर्मा का ब्लॉग | ट्रंप के टैरिफ का संकट: क्या मोदी इसे अवसर में बदलेंगे?
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Rajat Sharma Blog, Rajat Sharma Blog Latest, Rajat Sharma- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV
इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की जो धमकी दी थी, वो अब लागू हो गयी है। अमेरिकी समय के मुताबिक रात बारह बजकर एक मिनट और भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह नौ बजकर 31 मिनट से भारतीय वस्तुओं पर अमेरिका 25 परसेंट अतिरिक्त टैरिफ लगाना शुरू कर देगा। अमेरिका के कस्टम्स ऐंड इमिग्रेशन को ये आदेश लागू हो गया है।

ट्रंप ने 6 अगस्त को भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने का एलान किया था। इससे पहले उन्होंने 29 जुलाई को भारत पर 25  प्रतिशत टैरिफ लगाया था। अमेरिका जाने वाले भारत की 66  प्रतिशत वस्तुओं पर टैरिफ लगेगा। इसका सबसे ज़्यादा असर कपड़ा, ज़ेवरात, चमडा और मशीनरी, कार्पेट और फर्नीचर एक्सपोर्ट पर पड़ेगा।

भारत, अमेरिका को हर साल 86 अरब डॉलर से ज़्यादा का सामान निर्यात करता है। इसमें से क़रीब 60 अरब डॉलर के सामान पर अमेरिका का अतिरिक्त टैरिफ लागू होगा। अमेरिका ने भारत के क़रीब 30 प्रतिशत यानी 27 अरब डॉलर के निर्यात को इस अतिरिक्त टैरिफ के दायरे से बाहर रखा है। इसमें स्टील, कॉपर, एल्युमिनियम के अलावा दवा और इलेक्ट्रॉनिक्स शामिल हैं।

मोदी कई मौक़ों पर साफ कर चुके हैं कि भारत किसी दबाव में नहीं आएगा। सरकार देश के हितों से किसी तरह का कोई समझौता नहीं करेगी। मोदी ने मंगलवार को इशारों में कहा कि इस तरह की समस्याओं का एक ही समाधान है, आत्मनिर्भरता। मोदी ने गुजरात में कहा कि जब दुनिया में व्यापार युद्ध छिड़ा हुआ है, ग्लोबल supply chains बिखर रही हैं तो भारत दुनिया के लिए उम्मीद की किरण बन रहा है।

मोदी ने कहा कि उन्होंने भारत को मैन्युफैक्चरिंग में दुनिया का बड़ा सेंटर बनाने का संकल्प लिया है। इसीलिए मिशन मैन्युफैक्चरिंग शुरू किया गया है, दुनिया की बड़ी बड़ी कंपनियां भारत आएं और यहां सामान बनाकर दूसरे देशों को निर्यात करें, दुनिया भर में ‘मेड इन इंडिया’ का डंका बजे और हर भारतीय स्वदेशी के महत्व को पहचाने, यही ट्रेड वॉर का सबसे बेहतर जवाब होगा।

मोदी ने अमेरिकी टैरिफ का नाम नहीं लिया, लेकिन कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने साफ कहा कि अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और वो दादागीरी कर रहा है, भारत को डराने की कोशिश कर रहा है, लेकिन ये नया भारत है जो किसी से नहीं डरता, किसी के सामने नहीं झुकता।

पूरी दुनिया इस बात को मानती है कि टैरिफ के मामले में ट्रंप ने भारत के साथ अन्याय किया है। ट्रंप ने अपने दूसरे दोस्त मुल्कों को भी दुश्मन की तरह treat किया। इसे भी सबने देखा है। ये भी सही है कि ज्यादातर देश ट्रंप के दबाव में आ गए, ट्रंप की deal को स्वीकार कर लिया। भारत ने ट्रंप के सामने झुकने से इनकार किया।

ट्रंप ने डराने धमकाने की पूरी कोशिश की लेकिन मोदी न झुके, न डरे, इस बात को भी पूरी दुनिया ने देखा। तीसरी बात ये है कि ट्रंप ने चीन को भी डराने की कोशिश की। 200% tariff लगाने तक की धमकी दी लेकिन चीन अमेरिका का मित्र देश नहीं है, चीन भी रूस से तेल खरीदता है। पर ट्रंप ने चीन को लेकर सिर्फ शोर मचाया, कुछ किया नहीं। क्योंकि चीन अमेरिका के लिए बहुत बड़ा market है। ये भी ट्रंप की दोहरी नीति का ऐसा उदाहरण है, जिसे पूरी दुनिया समझती है। इसीलिए मुझे लगता है कि भारत को धैर्य रखना चाहिए। परीक्षा की घड़ी में चतुराई से काम लेना चाहिए जो अब तक भारत ने किया है।

नरेंद्र मोदी संकट को अवसर में बदलने में माहिर हैं। हमें मोदी पर भरोसा करना चाहिए। ट्रंप के tariff से पैदा होने वाले संकट को भी सफलता में बदलेंगे। हो सकता है कि साल-दो साल मुसीबतों का सामना करना पड़े। हो सकता है कि भारत की अर्थव्यवस्था जिस गति से आगे बढ़ रही है उसकी रफ्तार में मामूली कमी आए। लेकिन इस समय भारत की अर्थव्यवस्था दबाव को झेल सकती है।

Covid का बुरा वक्त इसका उदाहरण है। भारत ने संकट को अवसर में बदला। इससे पहले 1998 में पोकरण परमाणु परीक्षण के बाद अमेरिका ने भारत पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए थे। उस समय हमारी अर्थव्यवस्था बहुत मजबूत नहीं थी। अब तो भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। अमेरिका को होने वाला निर्यात हमारी GDP का सिर्फ 2% है। इसीलिए चिंता करने की ज़रूरत नहीं।

भारत का विशाल घरेलू बाज़ार हमारी अर्थव्यवस्था की शक्ति है। अमेरिका के लिए भी ये बहुत बड़ा बाज़ार है। अगर भारत को tariff से नुकसान होगा तो अमेरिका के हाथ से भी बड़ा market जाएगा। भारत में तो मान्यता है कि ‘जो होता है, अच्छे के लिए होता है’। अगर अमेरिका कोई रास्ता बंद करेगा तो दूसरे देशों के बाज़ार भारत के लिए खुलेंगे।

ट्रंप के रुख से भारत, रूस और चीन क़रीब आए हैं। भारत, रूस, चीन दुनिया की कुल आबादी की 38% है। यानी दुनिया का 38% मार्केट इन तीन देशों के पास है। इसी तरह Textiles, Pharma,  Engineering goods, स्टील और Marine products का 30% से ज्यादा बाजार  भारत, रूस और चीन के पास है। अगर ये तीनों देश एक साथ आ जाते हैं तो अमेरिका हाशिय़े पर आ जाएगा। अमेरिका की दादागीरी खत्म हो जाएगी।

जब मोदी, पुतिन और शी जिनपिंग मिलेंगे, तो क्या होगा?

ट्रंप इस बात को समझते हैं कि भारत, चीन और रूस के एक साथ आने का क्या असर होगा। वो चीन से कभी दोस्ती की बात करते हैं, तो कभी धमकी देते हैं। भारत के बारे में भी ट्रंप बार बार कह चुके हैं कि उन्होंने ट्रेड और टैरिफ का डर दिखाकर भारत, पाकिस्तान में युद्धविराम करवाया। मंगलवार को भी ट्रंप ने ये दावा किया लेकिन उन्होंने एक नई बात जोड़ दी। पहली बार ये कहा कि भारत पाकिस्तान की जंग के बीच जब उन्होंने दखल दिया, तब तक 7 फाइटर जेट विमान गिराए चुके थे।

ट्रंप श्रेय लेने के लिए कब, क्या बोल जाएं, कुछ भरोसा नहीं है। पहले उन्होंने कहा कि जंग में तीन फाइटर जेट मार गिराए गए, फिर कहा भारत पाकिस्तान की जंग में 6 फाइटर जेट्स गिरे और आज कह दिया कि सात फाइटर जेट गिरे। ट्रंप के ऐसे बयानों का सिलसिला तो आगे भी जारी रहेगा लेकिन हमारे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की ढंग से कुटाई की गई और पाकिस्तान याद रखे कि ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ है, अभी भी जारी है।

जनरल चौहान ने कहा कि भारत शांति का पक्षधर है, लेकिन कभी कभी शांति के लिए युद्ध भी ज़रूरी हो जाता है। जनरल चौहान ने दिनकर की कविता सुनाई और कहा, हमेशा शक्ति का सम्मान होता है, शक्ति की पूजा होती है, इसीलिए भारत हमेशा युद्ध की तैयारी करके रखता है ताकि दुश्मन कोई हिमाकत न करे।

मंगलवार को ही भारतीय नौसेना के बेड़े में दो नए जंगी जहाज  INS उदयगिरि और INS हिमगिरि शामिल हो गए। इन stealth frigates को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि वो दुश्मन के रडार, इन्फ्रा रेड और sound sensors की पकड़ में नहीं आ सकते। दोनों वॉरशिप्स में जंगी जहाज़ों में 75 परसेंट स्वदेशी सामान लगा है।

रक्षा के क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता ट्रंप को मोदी का जवाब है। मंगलवार को एक जर्मन दैनिक Frankfurter Allegemeine Zeitung ने लिखा कि ट्रंप ने 4 बार मोदी को फोन किया, tariff के बारे में बात करने की कोशिश की, लेकिन मोदी ने Call नहीं ली।

ये कहना मुश्किल है कि इस खबर में कितनी सच्चाई है लेकिन इससे ये संकेत तो मिलता है कि जर्मनी जैसे देशों में भी ट्रंप के tariff की चर्चा है और उन्हें भी लगता है कि मोदी ट्रंप के सामने खड़े हो सकते हैं।

नरेंद्र मोदी क्या करने वाले हैं, ये उनकी बातों से ज्यादा उनके action से झलकता है। ट्रंप के tariff की शुरुआत आज 27 तारीख को हुई, 28 अगस्त  को मोदी जापान पहुंच जाएंगे। तीन दिन बाद 31 अगस्त को वह चीन में होंगे। चीन में शी जिनपिंग और पुतिन मोदी के साथ होंगे। ये समझने के लिए काफी है कि अगले एक हफ्ते में World Order change हो सकता है और पूरी दुनिया की नज़र इसी पर होगी। (रजत शर्मा)

देखें: ‘आज की बात, रजत शर्मा के साथ’ 26 अगस्त, 2025 का पूरा एपिसोड

Latest India News

Tags: Rajat SharmaRajat Sharma BlogRajat Sharma Blog LatestRajat Sharma Blog on US tariffRajat Sharma on Narendra Modiअवसरइसककयटरपटरफबदलगबलगममदरजतरजत शर्मा ब्लॉगरजत शर्मा ब्लॉग नरेंद्र मोदीशरमसकट
Share196Tweet123Share49
krutikadalvibiz

krutikadalvibiz

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Dr. Komal Shah Honoured with the Prestigious Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Award 2025

Dr. Komal Shah Honoured with the Prestigious Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Award 2025

August 19, 2025
A Global Win with Tamil Pride: Jiboombaa Honoured as Fastest Growing Influencer at Global Influencer Awards 2025

A Global Win with Tamil Pride: Jiboombaa Honoured as Fastest Growing Influencer at Global Influencer Awards 2025

January 6, 2026
नवघर पुलिस की तत्परता से 12 घंटे में चोरी का मामला सुलझा, सोने का मंगलसूत्र बरामद

नवघर पुलिस की तत्परता से 12 घंटे में चोरी का मामला सुलझा, सोने का मंगलसूत्र बरामद

December 24, 2025

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
US-Israel Crossed Limits on Iran Attack

US-Israel Crossed Limits on Iran Attack

March 2, 2026
मिडिल ईस्ट में जारी टेंशन से इंटरनेशनल फ्लाइट्स आज भी हो सकती हैं कैंसिल या रीशेड्यूल, एडवाइजरी जारी, जानें अपडेट

मिडिल ईस्ट में जारी टेंशन से इंटरनेशनल फ्लाइट्स आज भी हो सकती हैं कैंसिल या रीशेड्यूल, एडवाइजरी जारी, जानें अपडेट

March 2, 2026
कच्चा तेल 8% हुआ महंगा, अमेरिका इजराइल-ईरान युद्ध से कीमतों में उबाल, जानें आज का भाव

कच्चा तेल 8% हुआ महंगा, अमेरिका इजराइल-ईरान युद्ध से कीमतों में उबाल, जानें आज का भाव

March 2, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In