
रूस का दौरा करेंगे एस जयशंकर।
वैश्विक राजनीति बीते कुछ समय में सबसे ज्यादा उथल-पुथल के दौर से गुजर रही है। बीते कुछ समय से रूस-यूक्रेन युद्ध, इजरायल-गाजा जंग, इजरायल-ईरान जंग और भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य झड़प के अलावा कई अन्य घटनाओं ने दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इसके बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर ने स्थिति को और पेचीदा बना दिया। उन्होंने अचानक के पाकिस्तान का समर्थन करना शुरू कर दिया है और भारत पर टैरिफ लगा दिए हैं। इस उथल-पुथल के दौर के बीच अब भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर रूस का दौरा करने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि क्या होगा उनकी इस यात्रा का शेड्यूल।






































