
घरेलू शेयर बाजार सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को तेजी के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 328.72 अंक बढ़कर 82,500.82 पर और निफ्टी 103.55 अंक बढ़कर 25,285.35 पर बंद हुआ। लगभग 2334 शेयरों में तेजी आई, 1657 शेयरों में गिरावट आई और 154 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। आज के कारोबार में निफ्टी पर सिप्ला, एसबीआई, डॉ रेड्डीज लैब्स, मारुति सुजुकी, अडानी पोर्ट्स प्रमुख लाभ में रहे, जबकि टाटा स्टील, टीसीएस, जेएसडब्ल्यू स्टील, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी लाइफ में नुकसान हुआ। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.4% और स्मॉलकैप सूचकांक में 0.6% की वृद्धि हुई।
निवेशकों ने एक दिन में कमाए ₹2 लाख करोड़
बीएसई-सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) पिछले सत्र के ₹460 लाख करोड़ से बढ़कर लगभग ₹462 लाख करोड़ हो गया, जिससे निवेशक एक ही सत्र में लगभग ₹2 लाख करोड़ अमीर हो गए।

10 अक्टूबर को बीएसई में शामिल 30 प्रमुख कंपनियों का प्रदर्शन।
रुपया 10 पैसे मजबूत हुआ
भारतीय रुपया शुक्रवार को 10 पैसे बढ़कर 88.69 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जबकि गुरुवार को यह 88.79 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
खबर अपडेट हो रही है….







































