
वीएचपी जॉइंट जनरल सेकेट्री सुरेंद्र जैन
दिल्ली के उत्तम नगर में तरुण खटीक की हत्या पर विश्व हिंदू परिषद के जॉइंट जनरल सेकेट्री सुरेंदर जैन ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि होली रंगों का त्योहार है। इसी दिन जिहादियों ने खून की होली खेली। तरुण खटीक की निर्मम हत्या कर दी। एक 7 साल की बच्चे से कुछ रंग के छीटे एक महिला के कपड़ों पर पड़ गए। जिसके बाद 25- 30 लोग हाथ में तलवार लेकर आए और हमला बोल दिया। ये संयोग नहीं है। ये पूर्व निर्धारित लग रहा है। इस मामले में वो महिला गायब हो गयी। उस महिला समेत तमाम लोगों पर करवाई होनी चाहिए।
तरुण की हत्या पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए सुरेंदर जैन ने विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि अब हिंदू हाथ पर हाथ रखकर पुलिस के कार्रवाई करने का इंतजार नहीं करेगा। अब हिंदू अपने हिसाब से कार्रवाई करेगा।
जिहादियों की तरह हिंदू करने लगे तो ईद कैसे मनाएंगे
विएचपी नेता ने कहा कि सिर्फ एक दिल्ली में नहीं पूरे देश में हो रहा है। पिछले 10 वर्षों में 240 मामले ऐसे आए हैं, जहां हिंदुओं के पर्व त्योहार पर हिंदुओं पर हमला हुआ है। जिसमें 100 हिंदुओं को मार दिया गया। उत्तम नगर मामले लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया । जिसके बाद सरकार को कार्रवाई करनी पड़ी है। अगर जो काम जिहादी कर रहे हैं। वहीं काम अगर देश में हिन्दू भी करने लगे तो क्या होगा। वो लोग मुहर्रम और ईद कहा और कैसे मनाएंगे?
राहुल गांधी पर साधा निशाना
देश में कहीं अगर गौ रक्षक कुछ कर दें तो राहुल गांधी समेत सभी सेक्युलर सड़क पर उतर जाते हैं। लेकिन आज तरुण की हत्या पर आज क्यों चुप हैं। तरुण अनुसूचित जाति से हैं, आज अनुसूचित जाति के नेता कहलाने वाले लोग क्यों चुप है? सरकार की करवाई अभी अधूरी है। साजिश कर्ता महिला अभी भी फरार है। उसे पकड़ा जाए।
समाज सबको पहचानता है, अपने हिसाब से कार्रवाई करेगा
अगर सरकार से करवाई नहीं होती है तो बता दें। वहां का समाज सबको पहचानता है। फिर समाज अपने हिसाब से करवाई करेगा। कट्टरपंथी मदरसों पर तत्काल प्रतिबंध होना चाहिए। जमीत उल उलेमा हिन्द आतंकवादियों के साथ है। उनको कवर फायर देते हैं। इसकी गतिविधियों की भी जांच होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें-







































