
बर्फबारी। फाइल
नई दिल्लीः पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर में मौसम का मिजाज बदल गया है। हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी हुई है। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में मंगलवार को ताज़ा बर्फबारी हुई, जिससे अफ़रवात और मुख्य कटोरा क्षेत्र सफ़ेद चादर से ढक गया। बर्फबारी ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला दी, जो सर्द मौसम का आनंद लेते और सर्दियों के मनमोहक दृश्यों को कैद करते देखे गए।
कश्मीर में अभी और होगी बर्फबारी
मौसम अधिकारियों के अनुसार, आने वाले दिनों में कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में और बर्फबारी होने की उम्मीद है, जिससे पर्यटकों और शीतकालीन खेलों के शौकीनों का उत्साह और बढ़ जाएगा। पर्यटन जगत के लोगों ने बर्फबारी का स्वागत किया है और आने वाले सर्दियों के मौसम, खासकर स्कीइंग और अन्य बर्फीली साहसिक गतिविधियों के लिए के लिए आशा व्यक्त की है।
उत्तराखंड में तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान जम्मू क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज के साथ बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।





































