
हैदराबाद तेजी से भारत के प्रमुख रियल एस्टेट हब्स में अपनी पहचान बना रहा है, और इसी शहर का एक इलाका – मियापुर – इन दिनों निवेशकों और होम बायर्स की पहली पसंद बनता जा रहा है। बेहतर कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर में विकास, मेट्रो एक्सेस और अफोर्डेबल प्राइस जैसे कई फैक्टर इस जगह को रियल एस्टेट का हॉटस्पॉट बना रहे हैं। अगर आप भी प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो जानिए क्यों मियापुर बनता जा रहा है निवेश का फेवरेट डेस्टिनेशन।
क्यों बन रहा पसंदीदा लोकेशन?
99acres की रिपोर्ट के मुताबिक, हैदराबाद का मियापुर, एनएच-65 के किनारे स्थित है, एक प्रसिद्ध रिहायशी और औद्योगिक क्षेत्र के रूप में तेजी से उभर रहा है। Candeur Twins जैसे लग्जरी प्रोजेक्ट्स की मौजूदगी ने इस इलाके में प्रीमियम लिविंग का स्तर और ऊंचा कर दिया है। यही वजह है कि मियापुर अब आधुनिक होमबायर्स की टॉप चॉइस बनता जा रहा है। प्रमुख बिल्डरों द्वारा उपलब्ध कराए गए विविध आवासीय विकल्पों से लेकर बेहतरीन बुनियादी ढांचे और सुविधाओं ने, घर खरीदारों को मियापुर में निवेश करने के लिए आकर्षित कर रहे हैं।
रोजगार सेंटर्स के नजदीक है मियापुर
मियापुर के आकर्षण के पीछे इसका यहां की बड़ी व्यावसायिक और रोजगार केंद्रों के करीब होने की सुविधा भी है। गाचिबौली और हाईटेक सिटी जैसे आईटी/आईटीईएस हब, जहां माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, अमेज़न और एक्सेंचर जैसे कॉरपोरेट दिग्गज मौजूद हैं, केवल 20-25 मिनट की दूरी पर स्थित हैं। साथ ही, साइबर गेटवे, रहेजा माइंडस्पेस आईटी पार्क और वेवरॉक एसईजेड जैसे टेक्नोलॉजी पार्क भी लगभग 30 मिनट की दूरी पर हैं, जिससे एक प्रोफेशनल को सुविधा होती है। आईडीए बोल्लारम और पाटनचेरी औद्योगिक क्षेत्र भी मात्र 15 मिनट की दूरी पर हैं, इससे परिवारों के लिए भी एक बेहतर जगह है।
बेहतरीन कनेक्टिविटी से लैस है मियापुर
मियापुर को शहर के अंदर और बाहर शानदार कनेक्टिविटी मिलती है। यहां से राष्ट्रीय राजमार्ग 65 गुजरता है, जो सीधे शहर के प्रमुख आईटी हब्स से जोड़ता है। मियापुर के आसपास की मुख्य सड़कें जैसे बोल्लारम रोड और मियापुर रोड इसे माइक्रो-मार्केट में बेहद सुलभ बनाती हैं, जिससे रोजाना का सफर आसान हो जाता है। बस डिपो मात्र पांच मिनट की दूरी पर है, जबकि रेड लाइन पर स्थित मियापुर मेट्रो स्टेशन भी सिर्फ दस मिनट की दूरी पर है। लंबी दूरी की यात्राओं के लिए लिंगमपल्ली रेलवे स्टेशन करीब 20 मिनट में पहुंचा जा सकता है, और हैदराबाद एयरपोर्ट नेहरू आउटर रिंग रोड के जरिए एक घंटे के भीतर आसानी से उपलब्ध है।
मियापुर में मजबूत सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर
मियापुर में व्यापक सामाजिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस इलाके में प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थान, शॉपिंग सेंटर, स्वास्थ्य सेवा केंद्र और मनोरंजन स्थल मौजूद हैं, जो सभी लगभग 10 किलोमीटर की दूरी के भीतर आसानी से पहुंचने योग्य हैं। ये सुविधाएं मियापुर के निवासियों को एक आरामदायक और जीवंत जीवनशैली प्रदान करती हैं।
मियापुर में निवेश पर हाई रिटर्न
99acres के मुताबिक, मियापुर में औसत अपार्टमेंट की कीमत लगभग ₹7,000 प्रति वर्ग फुट है, जो पिछले पांच सालों में 125 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी है। यह इसे हैदराबाद में एक लाभकारी निवेश स्थल बनाता है। कई आने वाले प्रोजेक्ट्स मियापुर में घरों की कीमतों और जीवन स्तर को और भी बेहतर बनाने की उम्मीद हैं।







































