• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 29, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    हफ्ते के पहले दिन फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स 370 अंक टूटा, निफ्टी 24,000 के नीचे बंद; बैंकिंग और ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट

    सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, दिल्ली में 1 जुलाई से लागू होगी नई EV पॉलिसी; 4 साल में होगा ₹15,000 करोड़ का निवेश

    सरकार ने लागू किया ‘सुधार नोटिस’ सिस्टम, ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी जैसे मामलों में जारी रहेगी सख्त कार्रवाई

    Ireland से T20 सीरीज में Team India की हार, Captain Shreyas Iyer बोले- उन्हें पिच का पता था

    11% की भारी गिरावट के साथ लिस्ट हुआ ये IPO, फ्लॉप साबित हुआ कंपनी में पैसा लगाने का फैसला

    Vaibhav Suryavanshi इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार, कोच Ryan ten Doeschate ने बताई डेब्यू में देरी की वजह

    पावर फाइनेंस के साथ मर्ज होगी REC लिमिटेड, दोनों सरकारी कंपनियों के बोर्ड ने मर्जर को दी मंजूरी

    T20 World Cup में Harmanpreet Kaur ने स्वीकारी बड़ी चूक, बोलीं- हम अपने लेवल का क्रिकेट नहीं खेले, Team India को सोचना होगा

    सोना-चांदी की कीमतों में आज फिर आई गिरावट, चेक करें MCX पर किस भाव पर चल रहा कारोबार

    Women's T20 World Cup | 'तीनों विभागों में रहे फेल, रणनीति पर फिर से विचार करने की ज़रूरत', अमोल मजूमदार का बड़ा बयान

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup

    दुनिया के टॉप 10 पोर्ट में शामिल होगा वधावन बंदरगाह, जवाहर लाल नेहरू पोर्ट की तुलना में 3 गुना ज्यादा होगी क्षमता

    शेयर बाजार ने की फ्लैट शुरुआत, इन कंपनियों के शेयर में जबरदस्त उतार-चढ़ाव

    ईरान से सस्ता तेल और गैस खरीदने की प्लानिंग में पाकिस्तान, 60 दिनों की छूट का पूरा फायदा उठाने की कोशिशें तेज

    70 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंची कच्चे तेल की कीमतें, अमेरिका-ईरान तनाव के बीच भाव में तेजी

    70 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंची कच्चे तेल की कीमतें, अमेरिका-ईरान तनाव के बीच भाव में तेजी

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    राजकुमार हिरानी का ओटीटी डेब्यू:बोले- नई कहानी की तलाश में फ्रस्ट्रेशन होना तय, यही बेचैनी नई कहानी तक ले जाती है

    राजकुमार हिरानी का ओटीटी डेब्यू:बोले- नई कहानी की तलाश में फ्रस्ट्रेशन होना तय, यही बेचैनी नई कहानी तक ले जाती है

    Ireland से T20 सीरीज में Team India की हार, Captain Shreyas Iyer बोले- उन्हें पिच का पता था

    Ireland से T20 सीरीज में Team India की हार, Captain Shreyas Iyer बोले- उन्हें पिच का पता था

    kannad actress krishi tapanda break silence after her bussinessman friend commint suicide on her flat

    kannad actress krishi tapanda break silence after her bussinessman friend commint suicide on her flat

    kannad actress krishi tapanda break silence after her bussinessman friend commint suicide on her flat

    kannad actress krishi tapanda break silence after her bussinessman friend commint suicide on her flat

    Vaibhav Suryavanshi इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार, कोच Ryan ten Doeschate ने बताई डेब्यू में देरी की वजह

    Vaibhav Suryavanshi इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार, कोच Ryan ten Doeschate ने बताई डेब्यू में देरी की वजह

    T20 World Cup में Harmanpreet Kaur ने स्वीकारी बड़ी चूक, बोलीं- हम अपने लेवल का क्रिकेट नहीं खेले, Team India को सोचना होगा

    T20 World Cup में Harmanpreet Kaur ने स्वीकारी बड़ी चूक, बोलीं- हम अपने लेवल का क्रिकेट नहीं खेले, Team India को सोचना होगा

    Shraddha kapoor’s upcoming movie Eetha Landed in controversy due to its title

    श्रद्धा कपूर की फिल्म ईठा का टाइटल विवादों में:नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी और विठाबाई के परिवार ने आपत्ति जताई, इन फिल्मों के विवाद के बाद बदले टाइटल

    Women's T20 World Cup | 'तीनों विभागों में रहे फेल, रणनीति पर फिर से विचार करने की ज़रूरत', अमोल मजूमदार का बड़ा बयान

    Women's T20 World Cup | 'तीनों विभागों में रहे फेल, रणनीति पर फिर से विचार करने की ज़रूरत', अमोल मजूमदार का बड़ा बयान

    India vs Ireland T20 | बेलफास्ट में महा-उलटफेर! आयरलैंड ने रचा इतिहास, भारत को 2-0 से हराकर खत्म किया टी20 क्रिकेट में 'मेन इन ब्लू' का दबदबा

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    8वीं के बच्चे पढ़ रहे हैं ‘निंबूड़ा-निंबूड़ा’, स्कूल की किताब में ऐश्वर्या राय का फुल गाना छाप दिया

    उम्मीद पोर्टल की डेडलाइन कल होगी पूरी, फिर नई संपत्ति नहीं होगी अपलोड, 1 साल में कुल 5.87 लाख वक्फ संपत्तियां शामिल की गईं

    खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे 2 भारतीय प्रतिनिधि, सैयद अता हसनैन और पवित्रा मार्गेरिटा जाएंगे ईरान

    RSS के खिलाफ कमेंट करने पर प्रियांक खरगे को समन, 21 जुलाई तक देना होगा जवाब

    असम में भारी बारिश से तबाही, पुल तक टूट गया, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात, अमित शाह ने सीएम हिमंता को मदद का भरोसा दिया

    SIR को लेकर परेशान मुजीब ने लगाई फांसी, कागजात बनवाने में खर्च कर दिए थे 1 लाख, दो बेटों को लेकर थी चिंता

    दिल्ली में बारिश की दस्तक, UP-बिहार में भारी बरसात और आंधी, बंगाल में रेड अलर्ट; जानें अन्य राज्यों का वेदर अपडेट

    क्या तमिलनाडु में गिर जाएगी जोसेफ विजय की सरकार? एमके स्टालिन ने दे दिया बड़ा संकेत, जानें पूरा मामला

    PM मोदी के सेशेल्स दौरे से दोनों देशों को क्या फायदा होगा? जानें किन 19 क्षेत्रों को लेकर हुआ समझौता

    PM मोदी का दिख रहा वैश्विक प्रभाव, सेशेल्स के सर्वोच्च सम्मान ‘Guardian of the Blue Horizon’ से किए गए सम्मानित

    PM मोदी का दिख रहा वैश्विक प्रभाव, सेशेल्स के सर्वोच्च सम्मान ‘Guardian of the Blue Horizon’ से किए गए सम्मानित

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Blog

Rajat Sharma’s Blog | मोदी-नीतीश क्यों जीते? तेजस्वी-राहुल क्यों हारे?

by krutikadalvibiz
November 15, 2025
in Blog, Lifestyle
237 15
0
Rajat Sharma’s Blog | मोदी-नीतीश क्यों जीते? तेजस्वी-राहुल क्यों हारे?
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Rajat sharma Indiatv- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV
इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा।

बिहार चुनाव के नतीजे आ गए। NDA की ऐतिहासिक जीत हुई। महागठबंधन की ऐतिहासिक हार हुई। नरेन्द्र मोदी का मैजिक चला, नीतीश कुमार का नेतृत्व जीता। 90 परसेंट स्ट्राइक रेट के साथ बीजेपी बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बन गई। जनता दल यूनाइटेड ने 83 सीटों पर परचम लहराया। चिराग पासवान ने 19 सीटें जीत कर कमाल कर दिया।

दूसरी तरफ महागठबंधन में जिस तरह का बिखराव कैंपेन के वक्त दिख रहा था, वैसा ही बिखराव नतीजों में दिखा। कोई यहां गिरा, कोई वहां गिरा। RJD सिर्फ 25 सीटों पर सिमट गई। Son of Mallah मुकेश सहनी की नैय्या पूरी तरह डूब गई। उनकी पार्टी का खाता भी नहीं खुला। कांग्रेस सिर्फ 6 सीटों पर सिमट गई। कांग्रेस से बेहतर प्रदर्शन तो असदुद्दीन ओबैसी की पार्टी ने किया। AIMIM ने पांच सीटें जीतीं।

हार के बाद कांग्रेस के नेताओं ने चुनाव आयोग पर हमले शुरू कर दिए, लेकिन नीतीश कुमार ने दिखा दिया की टाइगर न सिर्फ जिंदा है, बल्कि ताकतवर भी है। ये तो तय है कि नीतीश कुमार दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। बिहार चुनाव के नतीजों का सियासी मतलब क्या है, जीतने वालों के संदेश और हारने वालों के लिए सबक क्या हैं, बिहार के नतीजों का देश की सियासत पर क्या असर होगा, ये सब समझने की ज़रूरत है।

दिल्ली में बीजेपी पार्टी मुख्यालय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस एतिहासिक जीत के लिए बिहार के लोगों को धन्यवाद दिया।  मोदी ने कांग्रेस को परजीवी, मुस्लिम माओवादी कांग्रेस कहा और यहां तक कह दिया कि कांग्रेस में जल्द विभाजन हो सकता है क्योंकि बहुत से नेता पार्टी के नेतृत्व से खुश नहीं है। मोदी ने साफ कह दिया कि उनका अगला लक्ष्य बंगाल को जीतना है। मोदी ने कहा कि गंगा बिहार से जाकर बंगाल में बहती है और इस बार बंगाल से जंगलराज को उखाड़ कर फेंका जाएगा। 

मोदी ने कहा कि इस बार बिहार की जनता ने गर्दा उड़ा दिया, बिहार के लोगों ने मतदान के सारे रिकॉर्ड़ तोड़ दिये, बिहार के युवाओं ने जंगलराज वालों के  पुराने और साम्प्रदायिक तुष्टीकरण वाले MY फॉर्मूले को ध्वस्त कर दिया। इसकी जगह नया सकारात्मक MY फ़ार्मूला, महिला और  युवा, अपना लिया। मोदी ने कहा कि अब बिहार में “कट्टा सरकार कभी नहीं लौटेगी।”  मोदी ने कहा कि बिहार के लोगों ने डंके की चोट पर कह दिया है कि वो ज़मानत पर चलने वाले लोगों का साथ नहीं देगी। 

प्रधानमंत्री ने जिस अंदाज में नीतीश कुमार के नेतृत्व की तारीफ की, बिहार में विजय के लिए नीतीश कुमार को पूरा श्रेय दिया, उसके बाद विरोधी दलों के उन नेताओं के मन से भी ये भ्रम निकल गया होगा कि बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा।

नीतीश पिछली बार जब मुख्यमंत्री बने थे, उस वक्त उनकी पार्टी की सिर्फ 43 सीटें  थी, लेकिन इस बार जेडीयू ने दोगुनी सीटें जीती हैं। 85 सीट जीतकर जेडीयू ने अपने इतिहास की दूसरी सबसे श्रेष्ठ परफॉर्मेंस दी है। जेडीयू नेता ललन सिंह ने कहा कि अब सबको पता चल गया है कि बिहार के असली टाइगर नीतीश कुमार ही हैं।

इस बात में तो कोई शक नहीं है कि नीतीश कुमार ही बिहार के टाइगर साबित हुए। उन्होंने खामोशी से अपना दमखम दिखा दिया। चुनाव नतीजे देखने के बाद एक बात साफ है, इस जीत के पीछे नरेन्द्र मोदी के प्रति भरोसा और नीतीश कुमार के नेतृत्व के साथ साथ NDA की एकजुटता बड़ी वजह है। NDA पांडवों की तरह एकजुट होकर लड़ा और विपक्ष बिखरा रहा। नतीजा वही हुआ, जो महाभारत का हुआ था।

बिहार में NDA में शामिल सभी पांचों दल यानी BJP, JDU, LJP, HUM और RLM के बीच गज़ब का तालमेल रहा। एक भी सीट पर फ्रेंडली फाइट की नौबत नहीं आई, सीट शेयरिंग से लेकर चुनाव प्रचार में शानदार सिनर्जी रही।

चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी ने इस बार शानदार प्रदर्शन किया। सिर्फ 28 सीटों पर लड़ने के बाद वो बिहार में चौथे नंबर की पार्टी बनकर उभरी। तेजस्वी चिराग पासवान को राजनीति का नया खिलाड़ी बता रहे थे, पर उन्होंने नतीजों के जरिए तेजस्वी को जवाब दे दिया। RJD 143 पर लड़कर सिर्फ 25 सीटें जीत पाई लेकिन चिराग पासवान की पार्टी के 28 में से 19 उम्मीदवार जीते। नतीजे आने के बाद चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव को आईना दिखाया। चिराग ने कहा कि तेजस्वी का घमंड उन्हें ले डूबा।

बिहार के चुनाव नतीजों में अगर किसी ने सबसे ज्यादा चौंकाया, तो वो हैं, असदुद्दीन ओवैसी। पिछली बार की तरह इस बार भी ओवैसी बिहार चुनाव के X फैक्टर साबित हुए। ओवैसी सीमांचल के मुसलमान वोटर्स को ये समझाने में कामयाब रहे कि आरजेडी और कांग्रेस के लोग उनका वोट तो लेंगे लेकिन सत्ता मिलने के बाद मुसलमानों को सिर्फ दरी बिछाने का काम मिलेगा। ओवैसी का ये दांव चल गया।

सीमांचल में महागठबंधन साफ हो गया। ओवैसी की पार्टी ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की। पिछली बार भी ओवैसी की पार्टी के पांच उम्मीदवार जीते थे, लेकिन जीतने के बाद चार ने पार्टी छोड़कर आरजेडी का दामन थाम लिया। ओवैसी ने इस बार उसका बदला पूरा कर लिया। उनकी पार्टी के उम्मीदवार पिछली बार की तुलना में ज्यादा अन्तर से जीते। ओवैसी की पार्टी जिन पांच सीटों पर जीती है, वहां जीत के अन्तर की औसत 27 हज़ार वोट से ज्यादा है।

महागठबंधन ने 31 मुसलमानों को टिकट दिया था और जीते सिर्फ चार। स्ट्राइक रेट रहा 12 परसेंट। ये भी इस बात का साफ संकेत है कि महागठबंधन से मुसलमानों का मोहभंग हो रहा है।

बड़ी बात ये है कि NDA ने 5 मुस्लिम उम्मीदवार उतारे और एक को कामयाबी मिली।  ये इस बात का संकेत है कि अब बीजेपी से मुसलमानों को डराने का फॉर्मूला भी नाकाम हो रहा है। विकास के मुद्दे पर मुस्लिम भी NDA का समर्थन कर रहे हैं।

महागठबंधन में मायूसी  है। मुकेश सहनी जो खुद को सन ऑफ मल्लाह बताकर डिप्टी सीएम बनने का ख्वाब देख रहे, वह ज़ीरो पर आउट हो गए। कांग्रेस सिंगल डिजिट पर सिमट गई। बिहार में पांचवे नंबर की पार्टी बन गई। RJD को 25 सीट मिली हैं। पिछली बार से 54 सीट कम।

कांग्रेस का हाल तो और भी बुरा हुआ है। महागठबंधन में सबसे ज़्यादा सिर-फुटौव्वल कांग्रेस की वजह से हुई। कांग्रेस ने तेजस्वी पर दबाव डाल कर  61 सीटें तो ले ली, लेकिन सिर्फ 6 सीट जीत सकी। स्ट्राइक रेट 10 परसेंट से भी कम। पिछली बार कांग्रेस 70 सीट पर लड़ी थी, 19 पर जीती और स्ट्राइक रेट था करीब 30 परसेंट, लेकिन कांग्रेस इस बार खुद भी डूबी, RJD को भी ले डूबी।

सबसे ज्यादा दुर्गति मुकेश सहनी की हुई। उनकी पार्टी 12 सीटों पर लड़ी लेकिन खाता भी नहीं खुला। मुकेश सहनी ने बिहार की जनता के ईमान पर ही सवाल उठा दिए। मुकेश सहनी ने कहा कि बीजेपी ने महिलाओं को सरकारी खजाने से दस दस हजार रुपए बांटकर वोट खरीद लिए। अगर महिलाओं के खातों में पैसा न जाता, तो नतीजे कुछ और होते।

मुकेश सहनी अब हार के कुछ भी बहाने बनाएं लेकिन हकीकत तो यही है कि महागठबंधन में जिस तरह की खींचतान चल रही थी, उसका असर वोटर्स पर हुआ। हालात ये थे कि वोटिंग से एक दिन पहले गोरा बोराम सीट पर अपने भाई को मैदान से हटाना पडा, फिर भी 11 सीटों पर फ्रेंडली फाइट हुई। चुनाव प्रचार में भी महागठबंधन में कोई तालमेल नहीं था। इसके बाद NDA ने बिहार के लोगों को लालू के जंगलराज की याद दिलाई।

मोदी, अमित शाह, योगी, एनडीए के हर नेता ने जंगलराज और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर महागठबंधन को घेरा। हालत ये हो गई कि तेजस्वी यादव ने लालू यादव को कैंपेन से दूर रखा लेकिन फिर भी जंगलराज की काली छाया से नहीं निकल पाए।

इस चुनाव में सबसे ज़्यादा दुर्गति कांग्रेस की हुई। 61 सीटों पर लड़ी, सिर्फ 6 सीटें जीत पायी, बिहार में पांचवे नंबर की पार्टी हो गई। चिराग पासवान की पार्टी को कांग्रेस से तीन गुना ज्यादा सीटें मिलीं। ओवैसी और जीतनराम मांझी का परफॉर्मेंस भी कांग्रेस से बेहतर रहा, लेकिन इतनी करारी हार से भी राहुल गांधी ने कोई सबक नहीं सीखा। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा – बिहार का यह परिणाम वाकई चौंकाने वाला है। हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था। नतीजे आने के बाद कांग्रेस के नेताओं ने भी चुनाव आयोग को निशाना बनाया। अशोक गहलोत से लेकर भूपेश बघेल तक सब ने कहा कि एनडीए जनता के समर्थन से नहीं, चुनाव आयोग के समर्थन से जीता है।

बिहार में NDA की ज़बरदस्त जीत कैसे हुई, इसे अगर कुछ वाक्यों में समझना हो, तो ये हैं:  

  • NDA ने मिल कर चुनाव लड़ा। MGB वाले आपस में लड़े। 
  • मोदी ने नीतीश को मान दिया, राहुल ने तेजस्वी का अपमान किया। 
  • मोदी का “मेरा बूथ सबसे मजबूत” गेमचेंजर बना। बीजेपी के तमाम मुख्यमंत्रियों, नेताओं, सांसदों और विधायकों ने कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिला कर यह सुनिश्चित किया कि जनता एनडीए को वोट दे।
  • इसी तरह प्रधानमंत्री को चोर कहना राहुल गांधी को उल्टा पड़ा। राहुल गांधी जब भी नरेंद्र मोदी पर पसर्नल अटैक करते हैं, जनता उसे स्वीकार नहीं करती। आपको याद होगा, 2019 में राहुल गांधी ने “चौकीदार चोर है” का नारा दिया था। उस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को इसका खामियाज़ा भुगतना पड़ा था। 
  • इसी तरह, मोदी को MY (महिलाओं -युवाओं) का वोट मिला, जबकि तेजस्वी यादव का  MY (मुसलमान-यादव) वोट बंट गया। बिहार के लोगों ने मौसम बदल दिया।

राहुल गांधी ने बिहार के नतीजों के बारे में सोशल मीडिया के जरिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाया है। जो ये नहीं समझ पा रहे हैं कि वो बार-बार चुनाव क्यों हारते हैं, जिनका diagnosis ही गलत है, वो मर्ज़ कैसे ठीक करेंगे। अब यही कहना पड़ेगा, “उम्र भर वो नेता यही भूल करता रहा, धूल चेहरे पे थी, वो आइना साफ़ करता रहा”। (रजत शर्मा)

Latest India News

Tags: aaj ki baat rajat sharmabihar assembly election resultsBihar Assembly electionsBihar Assembly Elections 2025Bihar Election ResultsBlogNarendra Modinitish kumarpm modiRahul gandhiRajatRajat Sharma Blograjat sharma india tvSharmasTejashwi yadavकयजततजसवरहलनरेंद्र मोदीमदनतशरजत शर्मा ब्लॉगहर
Share196Tweet123Share49
krutikadalvibiz

krutikadalvibiz

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
Writing with Responsibility: Dhaksheena Dharshini’s Journey of Purpose, Courage, and Quiet Strength

April 24, 2026
Dr. Nishant Sawant: Driving India’s Cybersecurity Vision into the Future

April 13, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
हफ्ते के पहले दिन फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स 370 अंक टूटा, निफ्टी 24,000 के नीचे बंद; बैंकिंग और ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट

हफ्ते के पहले दिन फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स 370 अंक टूटा, निफ्टी 24,000 के नीचे बंद; बैंकिंग और ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट

June 29, 2026
8वीं के बच्चे पढ़ रहे हैं ‘निंबूड़ा-निंबूड़ा’, स्कूल की किताब में ऐश्वर्या राय का फुल गाना छाप दिया

8वीं के बच्चे पढ़ रहे हैं ‘निंबूड़ा-निंबूड़ा’, स्कूल की किताब में ऐश्वर्या राय का फुल गाना छाप दिया

June 29, 2026
उम्मीद पोर्टल की डेडलाइन कल होगी पूरी, फिर नई संपत्ति नहीं होगी अपलोड, 1 साल में कुल 5.87 लाख वक्फ संपत्तियां शामिल की गईं

उम्मीद पोर्टल की डेडलाइन कल होगी पूरी, फिर नई संपत्ति नहीं होगी अपलोड, 1 साल में कुल 5.87 लाख वक्फ संपत्तियां शामिल की गईं

June 29, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In