
एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला ने बेंगलुरु ट्रैफिक जाम पर मजेदार कॉमेंट किया।
बेंगलुरु: कर्नाटक में बेंगलुरु ट्रैफिक जाम को लेकर एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला ने मजाकिया लहजे में एक बयान दिया जो चर्चा का विषय बन गया है। बेंगलुरु टेक समिट में हिस्सा लेने पहुंचे शुभांशु शुक्ला ने कहा कि जितने समय मुझे कार्यक्रम करना है, उससे तीन गुना ज्यादा वक्त तो मुझे यहां आने में लग गया। जब मंच से उन्होंने ये बात कही तो लोग खिलखिलाकर हंसने लगे। शुभांशु शुक्ला ने ये भी कहा कि मैं इतना समय खर्च करके बड़ी मेहनत से यहां आया हूं, ये भी आपको देखना चाहिए।
बेंगलुरु ट्रैफिक जाम पर शुभांशु शुक्ला का मजेदार कॉमेंट
बता दें कि एस्ट्रोनॉट और IAF ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने गुरुवार को बेंगलुरु टेक समिट 2025 में अपने सेशन की शुरुआत शहर के ट्रैफिक जाम पर एक मजेदार कमेंट के साथ की। उन्होंने कहा, “मैं बेंगलुरु के दूसरी तरफ मारतहल्ली से आया और इस प्रेजेंटेशन में लगने वाले समय से तीन गुना ज्यादा वक्त सिर्फ वेन्यू तक पहुंचने में लगा है। तो आप देखिए मैं कितना कमिटेड हूं।
प्रियांक खरगे ने ट्रैफिक जाम पर दिया आश्वासन
हालांकि, इसके कुछ देर बाद IT मिनिस्टर प्रियांक खरगे ने भी फ्यूचर मेकर्स कॉन्क्लेव को संबोधित किया। उन्होंने भी अपने भाषण के दौरान बेंगलुरु के ट्रैफिक जाम का जिक्र किया और इसे शहर की व्यस्तता से जोड़ने के बाद भरोसा दिलाया कि सरकार इसे दुरुस्त करने के लिए निरंतर प्रयास करती रहेगी।
कौन हैं एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला?
एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला भारतीय वायुसेना में ग्रुप कैप्टन भी हैं। वह गगनयान मिशन के लिए तय किए गए अंतरिक्ष यात्रियों की लिस्ट में भी शामिल हैं। शुभांशु शुक्ला अनुभवी टेस्ट पायलट हैं। इसी साल जुलाई में, शुभांशु शुक्ला ने Axiom Mission 4 में भाग लेते हुए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का दौरा किया था।
ये भी पढ़ें-
बिहार कैबिनेट: कौन हैं दीपक प्रकाश, जो ना विधायक और ना एमएलसी, फिर भी बने नीतीश सरकार में मंत्री






































