
सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार
कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर मचे विवाद के बीच नाश्ते की राजनीति भी चल रही है। एक बार सीएम आवास पर नाश्ते की टेबल सजी थी और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार पहुंचे थे और दोनों नेताओं ने बात की थी।आज फिर ब्रेकफास्ट की टेबल सजी है और सीएम सिद्धारमैया डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के घर पहुंचे और दोनो ने साथ साथ नाश्ता किया। दोनों के चेहरे देखकर लग नहीं रहा है कि दोनों के बीच कुर्सी को लेकर विवाद अभी तक थमा नहीं है। दोनों नेताओं ने ब्रेकफास्ट में क्या क्या खाया, इसका वीडियो भी सामने आया है।
देखें वीडियो
आपसी मतभेद को सुलझाने के लिए सिद्धारमैया डीके शिवकुमार के घर पहुंचे, जहां दोनों के बीच ब्रेकफास्ट पर चर्चा हुई। डीके शिवकुमार ने सीएम सिद्धारमैया का अपने घर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। उनके भाई भी इस दौरान मौजूद थे। बता दें कि इसके पहले 29 नवंबर को दोनों नेता ब्रेकफास्ट मिले थे और तब मुलाकात सीएम के घर पर हुई थी।
सीएम कुर्सी को लेकर बढ़ती जा रही रार
दोनों नेताओं के बीच पिछली मुलाकात भी कांग्रेस आलाकमान के आदेश पर हुई थी और आज भी आलाकमान के कहने पर ही दोनों नेता मिले हैं। इससे साफ है कि ये विवाद अभी सुलझा नहीं है।डी के शिवकुमार सीएम पद की कुर्सी पर दावा जता रहे हैं और सिद्धारमैया सीएम की कुर्सी छोड़ने के लिए राजी नहीं हैं। शिवकुमार कैंप का कहना है कि पार्टी ने ढाई साल बाद उन्हें सीएम बनाने का वादा किया था, अब सिद्धारमैया का ढाई साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है,इसलिए अब शिवकुमार को सीएम बनाना चाहिए, लेकिन कांग्रेस नेतृत्व इसपर कुछ भी बोलने से बच रहा है।






































