इंडियन आइडल विनर सलमान अली के स्टेज शो में युवक को लाठी-डंडों से पीटते युवक। भगदड़ मचने पर मेवाती सिंगर असमीना दीवार कूद कर जाती हुई।
हरियाणा के नूंह जिले में शादी समारोह में स्टेज शो के लिए बुलाए गए इंडियन आइडल विनर सलमान अली के प्रोग्राम में जमकर बवाल हो गया। सोमवार की देर रात हुए इस प्रोग्राम में फेमस सिंगर भूमिका मलिक के अलावा मेवात की मशहूर डांसर असमीना भी शिरकत कर रही थीं।
.
मेवाती स्थानीय महिला डांसरों को भी बुलाया गया था, जिन पर लोग रुपए उड़ा रहे थे। इसी दौरान एक युवक स्टेज पर चढ़ गया और लेडी डांसरों से छेड़छाड़ कर दी। इससे वहां सुरक्षा के लिए मौजूद युवकों ने आरोपी को पकड़ लिया और स्टेज पर ही गिराकर लाठी डंडों से पिटाई शुरू कर दी।
इससे वहां भगदड़ मच गई। हुल्लड़बाजी और हंगामा देख डांसर असमीना ने भी दीवार कूद कर जान बचाई। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सलमान अली परफोर्म करते, स्टेज पर युवक को लाठी डंडों से पीटते और भगदड़ होने पर डांसर असमीना दीवार से कूदकर भागती नजर आ रही है।
सिंगर सलमान अली के स्टेज शो के PHOTOS…

स्टेज पर परफोर्म करते सिंगर सलमान अली।

स्टेज पर डांस करती मेवाती डांसर असमीना।

मेवाती डांसर असमीना पर रुपए उड़ाते लोग।
कैसे हुआ स्टेज शो में बवाल, सिलसिलेवार ढंग से जानिए…
- सिंगर सलमान अली ने गाना गया, डांसरों ने लगाए ठुमके : जानकारी के अनुसार नूंह जिले के गांव पल्ला में दो से तीन दिन पहले इलियास के लड़के की शादी हुई थी। शादी की खुशी में सोमवार की रात मेवाती महिला डांसरों को बुलाया गया था। साथ ही सुरों के सरताज इंडियन आइडल विजेता सलमान अली को भी कार्यक्रम में आए थे। कार्यक्रम में जहां महिला डांसरों ने मेवाती गानों पर जमकर ठुमके लगाए, वहीं सलमान अली ने भी अपने सुरों की छटा बिखेरी।
- ‘दिल्ली रतन’ से सम्मानित सिंगर भूमिका मलिक भी पहुंचीं : इस कार्यक्रम में भूमिका मलिक भी पहुंची थी, जो फेमस सिंगर हैं। भूमिका देश-विदेश में कई शोज कर चुकी हैं। उन्होंने उदित नारायण, नेहा कक्कड़, और सलमान अली जैसे कई मशहूर सिंगर्स के साथ स्टेज शेयर किया है। वह हिंदी, पंजाबी और बंगाली भाषाओं में गाती हैं और उन्हें ‘दिल्ली रतन’ से सम्मानित किया गया है।
- मेवाती डांसर असमीना ने भी दर्शकों का मनोरंजन किया : असमीना मेवाती ने भी स्टेज शो में अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मन मोह लिया। बता दें कि असमीना डांस के साथ-साथ मेवाती गाने भी गाती है। नूंह सहित राजस्थान के मेवात इलाके में असमीना की अच्छी फैन फॉलोइंग है। एक स्टेज प्रोग्राम के असमीना 50 हजार से 1 लाख तक चार्ज करती है। उनका सबसे हिट मेवाती गाना “या 10 रुपया की बात जलेबी ना लायो ना लायो” हुआ है। इसके अलावा फेसबुक पर असमीना को 2 लाख 22 हजार से अधिक लोग फॉलो करते है। यूट्यूब पर उनके 5 लाख 54 हजार से अधिक सब्सक्राइब है। असमीना डांसर को लोग शादी विवाह में स्टेज शो करने के लिए मेवात के लोग बुलाते हैं।

कार्यक्रम में सलमान अली ने गाया मेवाती गाना।
अब यहां जानिए कैसे हुआ स्टेज शो में बवाल…
युवक ने की महिला की स्टेज पर जमकर धुनाई स्टेज शो के दौरान सलमान अली ने पहली बार मेवाती गाना गया। इस पर उनके फैन तालियां बजाने लगे और जमकर हुल्लड़बाजी की। कार्यक्रम के दौरान अचानक स्टेज पर एक युवक चढ़ गया और उसने महिला डांसरों के साथ अश्लील हरकत कर दी। इस पर लोगों ने युवक की स्टेज पर ही पकड़ लिया और लाठी डंडों से जमकर धुनाई कर दी।
स्टेज पर मारपीट होती देख मची लोगों में भगदड़ स्टेज पर ही युवक के साथ मारपीट होती देख वहां मौजूद अन्य लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। युवक को पीट रहे लोगों के साथ कुछ अन्य युवक भी आ गए। इसे मामला बढ़ गया और भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। भगदड़ में फंसे लोग इधर-उधर भागने लगे। स्टेज पर डांस कर रही महिला कलाकार भी जान बचाकर वहां से भागी।
मेवाती सिंगर असमीना दीवार कूदकर भागी हंगामा होने के बाद शो आयोजकों ने बुलाए गए कलाकारों को किसी तरह वहां से निकाला। इनमें सिंगर सलमान अली, भूमिका मलिक और असमीना को सुरक्षा घेरे में निकाला गया। असमीना को दीवार कूदकर शो से जाना पड़ा। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिनमें असमीना दीवार कूदकर जाती दिख रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

हंगामा होने पर लोगों ने इसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
कार्यक्रम को लेकर लोगों ने जताई थी आपत्ति नूंह जिले के पल्ला गांव के इस कार्यक्रम को लेकर कुछ धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने पहले ही आपत्ति जताई थी। इसे सामाजिक बुराई बताते हुए रोकने की कोशिश की थी, लेकिन इसके बावजूद कार्यक्रम आयोजित किया गया। रातभर चले आयोजन में युवाओं की भारी भीड़ जुटी रही। सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
वरिष्ठ समाजसेवी कमांडो हिदायत खान ने कहा कि इलियास के लड़के की शादी में मरकज से उलेमाओं की दो गाड़ियां भरकर आई थी। समझाया गया था कि शादी के कार्यक्रम में नाच गाना नहीं कराए। लेकिन उन्होंने उलेमाओं की बात नहीं मानी। मेवाती सिंगर असलम, डांसर असमीना सहित अन्य लोग ऐसे कार्यक्रमों में गंदगी फैलाते हैं। जब युवा उनके साथ अश्लील हरकत करते हैं तो पूरा कार्यक्रम झगड़े में तब्दील हो जाता है।
उन्होंने कहा कि बॉलीवुड सिंगर सलमान अली के नाम पर इस कार्यक्रम की परमिशन ली गई थी। लेकिन उसकी आड़ में अश्लील ठुमके लगाए गए। ऐसे कार्यक्रमों पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।






































