7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

म्यूजिक कंपोजर राजेश रोशन के बेटे ईशान रोशन मंगलवार को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या सिंह के साथ शादी के बंधन में बंध गए। इस खास मौके पर पूरा रोशन परिवार साथ नजर आया।
ऋतिक ने कजन की शादी के लिए ग्रे और वाइट रंग का ट्रेडिशनल कुर्ता-पजामा के साथ हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला जैकेट कैरी किया था। साथ ही, उन्होंने गोल्डन रंग का साफा भी बांधा था।
एक्टर ने बारात में फैमिली के साथ जमकर डांस भी किया। फिर उन्होंने पैपराजी के लिए पोज भी दिया और हाथ जोड़कर सबका अभिवादन किया।

राजेश रोशन बेटे ईशान और भाई राकेश रोशन के साथ पोज देते हुए।

ऋतिक ट्रेडिशनल आउटफिट में काफी हैंडसम लगे।

ऋतिक बारात में फैमिली के साथ डांस करते हुए।

फिल्म प्रोड्यूसर मधु मंटेना शादी में शामिल हुए।

म्यूजिक कंपोजर राजेश रोशन और उनकी पत्नी पैपराजी से बात करते हुए।

भाई की शादी के मौके पर एक्ट्रेस पश्मीना रोशन भी काफी खूबसूरत नजर आईं।

राकेश रोशन ने दुल्हन ऐश्वर्या सिंह के साथ पोज देते हुए।
अपने खास दिन के लिए ऐश्वर्या ने पिंक कलर के लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने ओपन हेयर के साथ मांग टीका स्टाइल किया था।
बता दें इससे पहले मेहंदी सेरेमनी में ऋतिक रोशन पूरे परिवार के साथ शामिल हुए थे। एक्टर अपने दोनों बेटे रेहान और हृदान और गर्लफ्रेंड सबा आजाद स्पॉट हुए थे।

कजन के संगीत में ऋतिक रोशन ब्लैक-ब्लू थ्री-पीस सूट पहने पहुंचे थे। इस दौरान उनके बेटे रेहान और हृदान भी साथ मौजूद थे। वहीं ऋतिक की पूर्व पत्नी सुजैन खान भी बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ पहुंची थीं।






































