• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, April 23, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    MSMEs के लिए भारत में सरकारी सब्सिडी योजनाएं कौन-कौन सी हैं? जानें किसमें है मददगार

    MSMEs के लिए भारत में सरकारी सब्सिडी योजनाएं कौन-कौन सी हैं? जानें किसमें है मददगार

    इस राज्य के 12 लाख सरकारी कर्मचारियों-पेंशनभोगियों के DA में 2% बढ़ोतरी को मंजूरी, जानें कब से लागू होगा

    इस राज्य के 12 लाख सरकारी कर्मचारियों-पेंशनभोगियों के DA में 2% बढ़ोतरी को मंजूरी, जानें कब से लागू होगा

    IPL 2026: Delhi Capitals को मिली बड़ी राहत, Mitchell Starc को मिला Green Signal, इस मैच से करेंगे वापसी

    IPL 2026: Delhi Capitals को मिली बड़ी राहत, Mitchell Starc को मिला Green Signal, इस मैच से करेंगे वापसी

    Infosys Q4 Results: इन्फोसिस की जोरदार छलांग, चौथी तिमाही में 21% हुआ नेट प्रॉफिट, जानें रेवेन्यू

    Infosys Q4 Results: इन्फोसिस की जोरदार छलांग, चौथी तिमाही में 21% हुआ नेट प्रॉफिट, जानें रेवेन्यू

    गैरी कर्स्टन श्रीलंका को बनाएंगे चैंपियन! कहा- मैंने तैयारी शुरू कर दी है

    गैरी कर्स्टन श्रीलंका को बनाएंगे चैंपियन! कहा- मैंने तैयारी शुरू कर दी है

    CSK vs MI: धोनी की वापसी का इंतजार और बढ़ा, Wankhede में फैन्स को फिर मिली निराशा

    CSK vs MI: धोनी की वापसी का इंतजार और बढ़ा, Wankhede में फैन्स को फिर मिली निराशा

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाला 12Km लंबा बाईपास बना रहा NHAI, शहर में ट्रैफिक घटेगा

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाला 12Km लंबा बाईपास बना रहा NHAI, शहर में ट्रैफिक घटेगा

    'चंपक' Robot के साथ मस्ती करते नजर आए एमएस धोनी, मैदान पर दोनों ने की एक्सरसाइज- Video

    'चंपक' Robot के साथ मस्ती करते नजर आए एमएस धोनी, मैदान पर दोनों ने की एक्सरसाइज- Video

    ipl 2026 mi vs csk playing xi ms dhoni and rohit sharma are unavailable

    ipl 2026 mi vs csk playing xi ms dhoni and rohit sharma are unavailable

    PNB की 1205 दिनों की एफडी में ₹1,25,000 आज करेंगे जमा तो रिटर्न कितना मिलेगा? समझें कैलकुलेशन

    PNB की 1205 दिनों की एफडी में ₹1,25,000 आज करेंगे जमा तो रिटर्न कितना मिलेगा? समझें कैलकुलेशन

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup

    AI की दुनिया में हड़कंप! Anthropic के 'सीक्रेट मॉडल' में बड़ी सेंध, Security पर उठे गंभीर सवाल

    AI की दुनिया में हड़कंप! Anthropic के 'सीक्रेट मॉडल' में बड़ी सेंध, Security पर उठे गंभीर सवाल

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाला 12Km लंबा बाईपास बना रहा NHAI, शहर में ट्रैफिक घटेगा

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाला 12Km लंबा बाईपास बना रहा NHAI, शहर में ट्रैफिक घटेगा

    PNB की 1205 दिनों की एफडी में ₹1,25,000 आज करेंगे जमा तो रिटर्न कितना मिलेगा? समझें कैलकुलेशन

    PNB की 1205 दिनों की एफडी में ₹1,25,000 आज करेंगे जमा तो रिटर्न कितना मिलेगा? समझें कैलकुलेशन

    साल 2031 तक भारत में 313 अरबपति होने का अनुमान, अल्ट्रा-हाई नेट वर्थ वालों की बढ़ रही तादाद

    साल 2031 तक भारत में 313 अरबपति होने का अनुमान, अल्ट्रा-हाई नेट वर्थ वालों की बढ़ रही तादाद

    स्टॉक मार्केट में भूचाल, सेंसेक्स 852 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,173 पर बंद, ये स्टॉक्स सबसे ज्यादा टूटे

    स्टॉक मार्केट में भूचाल, सेंसेक्स 852 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,173 पर बंद, ये स्टॉक्स सबसे ज्यादा टूटे

    MSME vs Startup: कम इन्वेस्टमेंट में ज्यादा मुनाफा पाने के लिए कौन-सा मॉडल है आपके लिए सही?

    MSME vs Startup: कम इन्वेस्टमेंट में ज्यादा मुनाफा पाने के लिए कौन-सा मॉडल है आपके लिए सही?

    चुनाव खत्म होते ही ₹25 महंगा हो जाएगा पेट्रोल-डीजल? तेजी से वायरल हो रही खबर का सरकार ने बताया पूरा सच

    चुनाव खत्म होते ही ₹25 महंगा हो जाएगा पेट्रोल-डीजल? तेजी से वायरल हो रही खबर का सरकार ने बताया पूरा सच

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    IPL 2026: Delhi Capitals को मिली बड़ी राहत, Mitchell Starc को मिला Green Signal, इस मैच से करेंगे वापसी

    IPL 2026: Delhi Capitals को मिली बड़ी राहत, Mitchell Starc को मिला Green Signal, इस मैच से करेंगे वापसी

    गैरी कर्स्टन श्रीलंका को बनाएंगे चैंपियन! कहा- मैंने तैयारी शुरू कर दी है

    गैरी कर्स्टन श्रीलंका को बनाएंगे चैंपियन! कहा- मैंने तैयारी शुरू कर दी है

    CSK vs MI: धोनी की वापसी का इंतजार और बढ़ा, Wankhede में फैन्स को फिर मिली निराशा

    CSK vs MI: धोनी की वापसी का इंतजार और बढ़ा, Wankhede में फैन्स को फिर मिली निराशा

    'चंपक' Robot के साथ मस्ती करते नजर आए एमएस धोनी, मैदान पर दोनों ने की एक्सरसाइज- Video

    'चंपक' Robot के साथ मस्ती करते नजर आए एमएस धोनी, मैदान पर दोनों ने की एक्सरसाइज- Video

    शिल्पा शेट्‌टी ने बनारसी लस्सी पी:बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए, मां विंध्‍यवासिनी को चुनरी चढ़ाई; बोलीं- मैं सौभाग्यशाली हूं

    शिल्पा शेट्‌टी ने बनारसी लस्सी पी:बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए, मां विंध्‍यवासिनी को चुनरी चढ़ाई; बोलीं- मैं सौभाग्यशाली हूं

    ipl 2026 mi vs csk playing xi ms dhoni and rohit sharma are unavailable

    ipl 2026 mi vs csk playing xi ms dhoni and rohit sharma are unavailable

    वैभव सूर्यवंशी ने किया खुलासा, कहा- हर मैच से पहले कार्टून देखता हूं- Video

    वैभव सूर्यवंशी ने किया खुलासा, कहा- हर मैच से पहले कार्टून देखता हूं- Video

    IPL 2026: CSK ने आयुष म्हात्रे की जगह आकाश मधवाल को टीम में किया शामिल, अपने नाम दर्ज कर चुके हैं महा रिकॉर्ड

    IPL 2026: CSK ने आयुष म्हात्रे की जगह आकाश मधवाल को टीम में किया शामिल, अपने नाम दर्ज कर चुके हैं महा रिकॉर्ड

    Olympics Games के लिए क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास, ICC के CEO ने दी अहम जानकारी

    Olympics Games के लिए क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास, ICC के CEO ने दी अहम जानकारी

    जसप्रीत बुमराह के लिए BCCI बना रहा है स्पेशल प्लान, BGT से पहले वनडे सीरीज से मिलेगा आराम

    जसप्रीत बुमराह के लिए BCCI बना रहा है स्पेशल प्लान, BGT से पहले वनडे सीरीज से मिलेगा आराम

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में टूट गए मतदान के सारे रिकॉर्ड, आजादी के बाद पहली बार हुई इतनी वोटिंग

    पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में टूट गए मतदान के सारे रिकॉर्ड, आजादी के बाद पहली बार हुई इतनी वोटिंग

    उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: टिहरी गढ़वाल में गहरी खाई में गिरा वाहन, 8 लोगों की मौत, अंतिम संस्कार से लौट रहे थे

    उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: टिहरी गढ़वाल में गहरी खाई में गिरा वाहन, 8 लोगों की मौत, अंतिम संस्कार से लौट रहे थे

    99 साल की उम्र में पूर्व मंत्री वोट डालने निकले तो PM मोदी ने यूं की तारीफ, जानें क्या कहा

    99 साल की उम्र में पूर्व मंत्री वोट डालने निकले तो PM मोदी ने यूं की तारीफ, जानें क्या कहा

    श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के 100 साल, रजत शर्मा बोले– SRCC ने मुझे अरुण जेटली जैसा दोस्त दिया

    श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के 100 साल, रजत शर्मा बोले– SRCC ने मुझे अरुण जेटली जैसा दोस्त दिया

    6 दिन के लिए दिल्ली से शिमला शिफ्ट होगा राष्ट्रपति कार्यालय, मिट्टी से बने 175 साल पुराने इमारत में रहेंगी द्रौपदी मुर्मू

    6 दिन के लिए दिल्ली से शिमला शिफ्ट होगा राष्ट्रपति कार्यालय, मिट्टी से बने 175 साल पुराने इमारत में रहेंगी द्रौपदी मुर्मू

    आज का मौसम: कहां झुलसाएगी गर्मी, कहां बरसेंगे बादल, 12 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी

    आज का मौसम: कहां झुलसाएगी गर्मी, कहां बरसेंगे बादल, 12 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी

    Assembly Election 2026 Live: पश्चिम बंगाल की 152 और तमिलनाडु की 234 सीटों पर वोटिंग जारी, यहां जानें लेटेस्ट अपडेट

    Assembly Election 2026 Live: पश्चिम बंगाल की 152 और तमिलनाडु की 234 सीटों पर वोटिंग जारी, यहां जानें लेटेस्ट अपडेट

    विधि-विधान के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, 25 क्विंटल फूलों से सजाया गया मंदिर

    विधि-विधान के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, 25 क्विंटल फूलों से सजाया गया मंदिर

    Assembly Election Live: तमिलनाडु विधानसभा की 234 सीटों पर शुरू हुआ मतदान, जानें लेटेस्ट अपडेट

    Assembly Election Live: तमिलनाडु विधानसभा की 234 सीटों पर शुरू हुआ मतदान, जानें लेटेस्ट अपडेट

    तमिलनाडु: श्रीवैकुंठम से कांग्रेस उम्मीदवार के आवास से 65 लाख रुपए बरामद, फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने की थी छापेमारी

    तमिलनाडु: श्रीवैकुंठम से कांग्रेस उम्मीदवार के आवास से 65 लाख रुपए बरामद, फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने की थी छापेमारी

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Entertainment

Salman Khan Birthday Interesting Facts; Net Worth | Rekha – Indore Mumbai | सलमान खान@60; बड़ी अम्मी ने कुएं में धक्का दिया था: रेखा का पीछा करते थे, ₹10 लाख कमाना था सपना, आज ₹2900 करोड़ के मालिक

by krutikadalvibiz
December 26, 2025
in Entertainment
247 5
0
Salman Khan Birthday Interesting Facts; Net Worth | Rekha – Indore Mumbai | सलमान खान@60; बड़ी अम्मी ने कुएं में धक्का दिया था: रेखा का पीछा करते थे, ₹10 लाख कमाना था सपना, आज ₹2900 करोड़ के मालिक
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

14 मिनट पहलेलेखक: अभय पांडेय और अमित कर्ण

  • कॉपी लिंक
सलमान खान ने अपनी स्कूली शिक्षा सिंधिया स्कूल (ग्वालियर) और सेंट स्टैनिस्लॉस हाई स्कूल (मुंबई) से की है। - Dainik Bhaskar

सलमान खान ने अपनी स्कूली शिक्षा सिंधिया स्कूल (ग्वालियर) और सेंट स्टैनिस्लॉस हाई स्कूल (मुंबई) से की है।

उसकी डायलॉग डिलीवरी में ठहराव, स्टाइल में दबंग अंदाज और स्क्रीन पर रौबदार मौजूदगी, जो दिल तक उतर जाती है। हाथों में उसका सिल्वर ब्रेसलेट अक्सर चमकता दिखता है और उसकी चाल में अलग स्वैग होता है।

फिल्मी गलियारों में कुछ लोग कहते हैं कि वह सेट पर लेट आते हैं, लेकिन उन्हीं के बारे में बॉलीवुड एक्टर गोविंदा कहते हैं कि जब कोई मुसीबत में होता है, तो वो सबसे पहले हाजिर होता है। जी हम बात कर रहे बॉलीवुड भाईजान यानी सलमान खान की।

आज सलमान खान के बर्थडे के खास मौके पर आइए उनकी जिंदगी को करीब से छूते हैं-

सलमान खान के पिता सलीम खान इंदौर के हैं और उनका जन्म भी इंदौर में हुआ था। स्कूल की छुट्टियों में बचपन के दिनों में वह अक्सर इंदौर आते थे। यह बात 1980 के दशक की है। छुट्टियों के दौरान वह ज्यादातर समय साइकिल और मोटरसाइकिल चलाते हुए बिताते थे। गाड़ी चलाने का शौक सलमान को इंदौर से ही लगा। इंदौर की सड़कों पर उन्होंने ड्राइविंग सीखी।

आम तोड़ना भी उनका पसंदीदा काम था। कच्चे आम वह नमक के साथ खाते थे। जामुन खाना भी उन्हें बहुत पसंद था। सलमान ने तैरना भी इंदौर में ही सीखा और तैराकी से जुड़ा यह किस्सा काफी दिलचस्प है।

दरअसल, जसीम खान द्वारा सलमान पर लिखी किताब बीइंग सलमान में उनके करीबी रिश्तेदार ने बताया था कि बचपन में सलमान तैरने से डरते थे। एक दिन उनकी बड़ी अम्मी ने उन्हें रस्सी से बांधा और मोहल्ले के कुएं में धक्का दे दिया। इसी तरह सलमान ने तैरना सीखा था।

रेखा को साइकिल से फॉलो किया करते थे

सलमान बचपन में एक्ट्रेस रेखा के दीवाने हुआ करते थे। सलमान उन पर इतने फिदा थे कि साइकिल से उनका पीछा तक किया करते थे।

इस किस्से का खुलासा खुद रेखा ने रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 8 में किया था। जब रेखा शो में मेहमान बनकर पहुंचीं, तो उन्होंने सलमान के बचपन की यह मजेदार याद शेयर की थी।

रेखा ने बताया था, “मैं सुबह-सुबह वॉक पर जाया करती थी। उस वक्त सलमान 6–7 या 8 साल के थे। वह साइकिल चलाते थे। मैं आगे चलती थी और वह मेरे पीछे-पीछे आते थे। उन्हें तब पता ही नहीं था कि उसी वक्त उन्हें मुझसे इश्क हो गया था।”

सलमान खान और रेखा ने फिल्म बीवी हो तो ऐसी में साथ काम किया था। इसके अलावा, दोनों ने 2018 की फिल्म यमला पगला दीवाना: फिर से के गाने ‘रफ्ता रफ्ता’ में स्पेशल परफॉर्मेंस दी थी।

सलमान खान और रेखा ने फिल्म बीवी हो तो ऐसी में साथ काम किया था। इसके अलावा, दोनों ने 2018 की फिल्म यमला पगला दीवाना: फिर से के गाने ‘रफ्ता रफ्ता’ में स्पेशल परफॉर्मेंस दी थी।

रेखा ने आगे कहा था कि घर जाकर सलमान ने अपने परिवार से कहा था कि जब वह बड़े होंगे तो उसी लड़की से शादी करेंगे। यह सुनते ही शो के दौरान सलमान शर्मा गए और मुस्कुराते हुए बोले, “शायद इसी वजह से मेरी शादी नहीं हुई।”

इस पर रेखा ने मजाकिया अंदाज में उन्हें टोकते हुए कहा, “नहीं-नहीं, मैंने इसीलिए शादी नहीं की।”

घरवालों से छिपकर जिम जाते थे सलमान

सलमान खान बॉलीवुड में फिटनेस और बॉडी-बिल्डिंग के सबसे बड़े प्रेरणा स्रोतों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत से ही भारतीय सिनेमा में सिक्स-पैक एब्स और मस्कुलर फिजिक का चलन शुरू किया।

सलमान बचपन में दुबले-पतले थे, लेकिन इंदौर में ही उन्होंने बॉडी बिल्डिंग की तरफ रुझान विकसित किया। परिवार के लोगों को कसरत करते देख वे भी एक्सरसाइज करने लगे। इंदौर के क्रिश्चियन कॉलेज में पढ़ाई के दौरान भी सलमान जब भी शहर आते, जिम जाना नहीं छोड़ते थे।

वहीं, मुंबई में सलमान हर सुबह समुद्र किनारे स्थित होटल सी रॉक में स्विमिंग और जिम करते थे। इसी होटल के जिम में सलमान की मुलाकात मोहनीश बहल से हुई, जो आगे चलकर हम आपके हैं कौन..! और मैंने प्यार किया जैसी सुपरहिट फिल्मों में उनके साथ नजर आए।

सलमान खान आमतौर पर हफ्ते में 5 से 6 दिन वर्कआउट करते हैं। वे हर दिन करीब 45 मिनट से 1 घंटे तक ट्रेनिंग करते हैं।

सलमान खान आमतौर पर हफ्ते में 5 से 6 दिन वर्कआउट करते हैं। वे हर दिन करीब 45 मिनट से 1 घंटे तक ट्रेनिंग करते हैं।

किताब बीइंग सलमान के अनुसार, मोहनीश ने बताया था, “हम दोनों को बॉडी बिल्डिंग का शौक था, वहीं हमारी दोस्ती हुई। सलमान ने कहा था कि वह हीरो बनना चाहता है। मैंने मजाक में कहा, जब संजय दत्त की फिल्में नहीं चल रहीं, तो तू क्या करेगा? लेकिन उसमें सिनेमा का जुनून था, वही उसकी पहचान बन गया।

मोहनीश ने यह भी बताया था कि उस समय सलमान का परिवार नहीं मानता था कि वह एक सफल एक्टर बन सकते हैं। वह जिम घरवालों से छिपकर जाते थे। अगर कोई परिचित देख लेता, तो उसे 100 रुपए देकर मना लेते थे कि घर पर कुछ न बताए।

कैसे मिली थी सलमान को उनकी पहली फिल्म

दैनिक भास्कर के साथ हाल ही में बातचीत में सलमान की पहली फिल्म बीवी हो तो ऐसी के डायरेक्टर जे.के. बिहारी ने उनके संघर्ष और सादगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से शेयर किए।

बिहारी ने बताया कि सलमान का सफर किसी स्टार किड की तरह नहीं, बल्कि एक आम संघर्षरत लड़के की तरह शुरू हुआ था।

बिहारी के मुताबिक, उनकी और सलमान की पहली फिल्म बीवी हो तो एक संयोग से शुरू हुई थी। फिल्म में रेखा, फारूक शेख और कादर खान जैसे बड़े नाम पहले से जुड़े थे। उन्हें एक ऐसे नए लड़के की तलाश थी, जो रेखा के देवर और फारूक शेख के भाई का छोटा रोल निभा सके।

एक दिन बिहारी खार इलाके में 15 नंबर रोड पर अपने ऑफिस में बैठे थे। वे खिड़की से बाहर सड़क की हलचल देख रहे थे। तभी उनकी नजर एक दुबले-पतले, गोरे से लड़के पर पड़ी, जो हाथ में फोटो की फाइल दबाए सड़क पार कर रहा था। उसका चलने का अंदाज और चेहरे की चमक कुछ अलग थी।

बिहारी कहते हैं कि उसी पल उनके मन से आवाज आई, ‘यही वह लड़का है, जिसकी मुझे तलाश है।’ वह लड़का ऑफिस में आया और शालीनता से बोला कि वह फिल्मों में काम करना चाहता है।

बिहारी ने उसकी तस्वीरें देखीं और बिना किसी ऑडिशन के उसे फिल्म के लिए चुन लिया। उस लड़के को खुद यकीन नहीं हुआ कि सिर्फ फोटो देखकर उसे रोल मिल गया। वह लड़का कोई और नहीं, सलमान खान थे।

बीवी हो तो ऐसी के अलावा जे.के. बिहारी ने फिल्म इंतेहा प्यार की (1992) को भी डायरेक्ट किया है।

बीवी हो तो ऐसी के अलावा जे.के. बिहारी ने फिल्म इंतेहा प्यार की (1992) को भी डायरेक्ट किया है।

बिहारी बताते हैं कि उस वक्त सलमान कई दफ्तरों के चक्कर काट चुके थे और लगातार रिजेक्शन झेल रहे थे। कोई उन्हें बहुत दुबला कहता था, तो कोई कहता था कि उनमें हीरो वाली बात नहीं है। इसके बावजूद सलमान ने कभी यह नहीं बताया कि वे मशहूर लेखक सलीम खान के बेटे हैं। वे एक आम लड़के की तरह ही काम मांगने आए थे।

बाद में जब बिहारी को यह पता चला कि सलमान सलीम खान के बेटे हैं, तो उनकी इज्जत और बढ़ गई। वे बताते हैं कि सलमान ने कभी भी अपने पिता के नाम का सहारा नहीं लिया और न ही सेट पर किसी तरह का घमंड दिखाया।

कुछ समय बाद सलीम खान ने बिहारी को अपने घर बुलाया। बिहारी बताते हैं कि उन्हें डर लग रहा था क्योंकि सलमान को जो रोल दिया गया था, वह कोई बड़ा हीरो वाला रोल नहीं था। वह फिल्म में एक छोटा सा कैरेक्टर निभा रहे थे। बिहारी को लगा कि शायद सलीम खान यह रोल करने से मना कर देंगे।

लेकिन सलीम खान ने बहुत सादगी से कहा, “बिहारी जी, यह मेरा बेटा है। नया लड़का है, आप भी नए हैं। फिल्म अच्छी बनाइए।” उन्होंने न कोई शर्त रखी और न ही किसी तरह की दखलअंदाजी की। बिहारी कहते हैं कि सलीम खान की यही महानता थी।

बीवी हो तो ऐसी रिलीज हुई। फिल्म की कहानी रेखा के इर्द-गिर्द थी, लेकिन सलमान का छोटा सा किरदार भी नोटिस किया गया। यही उनकी पहली स्क्रीन अपीयरेंस थी। इसके बाद राजश्री प्रोडक्शंस की मैंने प्यार किया आई और सलमान रातों-रात स्टार बन गए।

खुद रिजेक्ट होकर दोस्तों को भेजते थे सलमान

बिहारी बताते हैं कि मैंने प्यार किया के दौर में सलमान छह महीने तक राजश्री के चक्कर लगाते रहे। उन्हें बार-बार बुलाया जाता था, लेकिन फाइनल नहीं किया जा रहा था। दिलचस्प बात यह थी कि सलमान खुद रिजेक्ट हो रहे थे, फिर भी वे अपने दोस्तों को वहां भेजते थे और कहते थे कि इन्हें ट्राई कर लो।

एक दिन सूरज बड़जात्या उनकी टीम के साथ बिहारी के सेट पर आए। वे सलमान को मना करने के इरादे से आए थे, लेकिन सलमान ने उनसे कहा कि अगर वे उन्हें नहीं लेना चाहते, तो कोई बात नहीं, यहां और अच्छे लड़के बैठे हैं। सलमान की यही सादगी सूरज बड़जात्या को छू गई और उसी पल उन्होंने सलमान को हीरो फाइनल कर लिया।

उस समय सलमान तीन फिल्मों के कॉन्ट्रैक्ट में बिहारी से बंधे हुए थे। बिना उनकी अनुमति कोई और फिल्म साइन नहीं कर सकते थे। जब राजश्री ने एनओसी मांगी, तो सलमान होकर बिहारी के पास पहुंचे।

बिहारी बताते हैं कि उन्होंने वह कॉन्ट्रैक्ट वहीं फाड़ दिया और सलमान को आजाद कर दिया। उनके मुताबिक, यह फैसला आर्थिक तौर पर नुकसानदेह हो सकता था, लेकिन इंसानियत के लिहाज से सही था।

बिहारी ने यह भी कहा कि सलमान की पहली फीस सिर्फ 25 हजार रुपए थी। मैंने प्यार किया के लिए भी उनकी फीस हजारों में ही थी। उस दौर में सलमान ने कभी पैसे की मांग नहीं की। उनके लिए सबसे बड़ी बात बड़े पर्दे पर आने का मौका था।

सलमान की गिनती देश के सबसे अमीर एक्टर्स में कैसे होती है

सलमान खान भारतीय सिनेमा के सबसे महंगे एक्टर्स में से एक हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, वह प्रति फिल्म 100 करोड़ रुपए से अधिक की फीस लेते हैं। इसके अलावा, वह अक्सर फिल्मों के मुनाफे में भी हिस्सेदारी रखते हैं, जिससे उनकी कमाई कई गुना बढ़ जाती है। उनकी कुल संपत्ति लगभग 2,900 करोड़ रुपए आंकी जाती है। हालांकि, एक दौर ऐसा भी था जब सलमान 10,000 रुपए महीने की सैलरी पर काम करते थे।

बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले सलमान खान ने मुंबई के ताज होटल में हुए एक इवेंट में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम किया था। इसके लिए उन्हें सिर्फ 75 रुपए मिले थे।

न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए एक पुराने इंटरव्यू में सलमान ने इस बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था, “मेरी पहली सैलरी शायद 75 रुपए थी। मैं ताज होटल में एक शो के दौरान पीछे डांस कर रहा था। वहां मेरा एक दोस्त डांस कर रहा था, उसी ने मुझे बुला लिया था। मैंने यह सब सिर्फ मजे के लिए किया था।”

सलमान ने आगे बताया था, “इसके बाद मुझे कैंपा कोला (सॉफ्ट ड्रिंक ब्रांड) के एड के लिए 750 रुपए मिलने लगे। फिर लंबे समय तक मुझे 1,500 रुपए मिलते रहे। इसके बाद मुझे फिल्म मैंने प्यार किया के लिए 31,000 रुपए दिए गए, जो बाद में बढ़ाकर 75,000 रुपए कर दिए गए।”

किताब बीइंग सलमान के अनुसार, सलमान ने यह भी कहा था, “मैं बहुत खुशनसीब हूं। मैंने इतना पाने के लिए कुछ नहीं किया। मेरी पूरी शख्सियत मेरे पिता, भाइयों और दोस्तों की देन है। मेरा लक्ष्य सिर्फ 10 लाख रुपए कमाना था, जो मैंने अपनी दूसरी फिल्म से ही पा लिया।”

कभी शाहरुख के खिलाफ सुनना पसंद नहीं किया

सलमान खान और शाहरुख खान को इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिना जाता है। दोनों की उम्र भी लगभग समान है और उन्होंने लगभग एक ही समय पर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसी वजह से उनके बीच प्रतिस्पर्धा भी हमेशा देखी गई।

हालांकि, इसके बावजूद दोनों के बीच एक-दूसरे के लिए प्यार और सम्मान बना रहा। एक समय ऐसा भी आया जब साल 2008 में कैटरीना कैफ के बर्थडे के दौरान दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद कई सालों तक दोनों ने एक-दूसरे से बात नहीं की।

इसके बावजूद सलमान के दिल में शाहरुख के लिए हमेशा इज्जत रही। उस दौर में भी, जब उनकी शाहरुख से बात नहीं होती थी, सलमान शाहरुख के खिलाफ कुछ भी सुनना पसंद नहीं करते थे।

सलमान खान ने टीवी शो आप की अदालत में बताया था कि जब उनकी और शाहरुख की बात नहीं हो रही थी, तब भी अगर कोई सलमान के सामने शाहरुख की बुराई करता था, तो सलमान ऐसे लोगों से साफ कह देते थे- “शट अप, गेट आउट।”

सलमान खान और शाहरुख खान ने लीड रोल में सिर्फ एक फिल्म करण-अर्जुन (1995) में साथ काम किया है।

सलमान खान और शाहरुख खान ने लीड रोल में सिर्फ एक फिल्म करण-अर्जुन (1995) में साथ काम किया है।

जानवरों से सलमान को बेहद लगाव है

सलमान खान को उनके पालतू कुत्तों से बहुत लगाव रहा है। एक्टर के लिए उनके कुत्ते सिर्फ पालतू जानवर नहीं, बल्कि परिवार का हिस्सा थे। उनके इस प्यार की सबसे बड़ी मिसाल मायसन और मायजान हैं।

फिल्ममेकर विपुल शाह के मुताबिक, फिल्म ‘लंदन ड्रीम्स’ की शूटिंग के दौरान सलमान खान ने अपने दोनों बेहद प्यारे कुत्ते मायसन और मायजान खो दिए थे। फिल्म में दो बड़े म्यूजिकल कॉन्सर्ट सीन थे, जिनकी शूटिंग एक महीने के अंतर पर हुई थी। संयोग से, दोनों बार शूटिंग के दौरान ही सलमान के कुत्तों की मौत हुई।

विपुल शाह ने बताया कि इतना बड़ा निजी नुकसान झेलने के बावजूद सलमान ने शूटिंग जारी रखी। सुबह करीब 6 या 7 बजे पैक-अप के बाद वह कर्जत से मुंबई आए, अपने कुत्ते को साथ लिया और पनवेल स्थित फार्महाउस पर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शाम करीब 4 बजे वह फिर से शूटिंग पर लौट आए और दोबारा काम शुरू कर दिया।

—————————————

बॉलीवुड की ये खबर भी पढ़ें..

गोविंदा @62, तीसरी बार कमबैक की तैयारी:10-15 साल में कई फिल्में बनकर डिब्बाबंद, 100 करोड़ रुपए फंसे, सलमान खान का फिर मिला सपोर्ट

90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा तीसरी बार कमबैक की तैयारी में जुटे हैं। चीची दर्शकों को नोस्टैल्जिया की सैर कराने का वादा कर रहे हैं, लेकिन फिल्मों से ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ, कथित लव स्टोरी और फैमिली ड्रामा ने सुर्खियां बटोरीं। पूरी खबर यहां पढ़ें ….

खबरें और भी हैं…
Tags: BirthdayFactsIndoreInterestingKhanmumbaiNetRekhaSalmansalman khanSalman Khan Birthdaysalman khan controversysalman khan interesting factssalman khan movie listsalman khan moviesSalman Khan Net Worthworthअममआजककएकमनकरडकरतखन60थदयधककनपछबडममलकरखलखसपनसलमन
Share196Tweet123Share49
krutikadalvibiz

krutikadalvibiz

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
Strategic Financial Planning Gains Attention as Dr. Rahul Binaikia Expands Advisory Reach

Strategic Financial Planning Gains Attention as Dr. Rahul Binaikia Expands Advisory Reach

March 24, 2026
Dr. Nishant Sawant: Driving India’s Cybersecurity Vision into the Future

Dr. Nishant Sawant: Driving India’s Cybersecurity Vision into the Future

April 13, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
MSMEs के लिए भारत में सरकारी सब्सिडी योजनाएं कौन-कौन सी हैं? जानें किसमें है मददगार

MSMEs के लिए भारत में सरकारी सब्सिडी योजनाएं कौन-कौन सी हैं? जानें किसमें है मददगार

April 23, 2026
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में टूट गए मतदान के सारे रिकॉर्ड, आजादी के बाद पहली बार हुई इतनी वोटिंग

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में टूट गए मतदान के सारे रिकॉर्ड, आजादी के बाद पहली बार हुई इतनी वोटिंग

April 23, 2026
इस राज्य के 12 लाख सरकारी कर्मचारियों-पेंशनभोगियों के DA में 2% बढ़ोतरी को मंजूरी, जानें कब से लागू होगा

इस राज्य के 12 लाख सरकारी कर्मचारियों-पेंशनभोगियों के DA में 2% बढ़ोतरी को मंजूरी, जानें कब से लागू होगा

April 23, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In