
‘मन की बात’
Mann Ki Baat: पीएम मोदी आज ‘मन की बात’ के 130वें एपिसोड के जरिए लोगों से रूबरू हो रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि यह साल 2026 का पहला मन की बात कार्यक्रम है। कल हम गणतंत्र दिवस मनाएंगे। आज का दिन भी अहम है। आज हम नेशनल वोटर डे मना रहे हैं। आम तौर पर जब कोई 18 साल हो जाता है तो वह मतदाता बन जाता है। इसे जीवन का अहम पड़ाव माना जाता है, इसलिए बहुत जरूरी है कि देश में वोटर बनने का उत्सव मनाएं। जब कोई युवा पहली बार मतदाता बने तो एकजुट होकर उसका अभिनंदन करें और मिठाइयां बाटें, इससे जागरूकता बढ़ेगी। इससे यह भावना भी सशक्त होगी कि वोटर होना कितना मायने रखता है। मैं युवा साथियों से आग्रह करूंगा कि 18 साल का होने पर खुद को वोटर के रूप में रजिस्टर करें।
यह भी पढ़ें-




































