
संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी का सम्मान।
भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता पूरा हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद इस ट्रेड डील का ऐलान किया है। मंगलवार को एनडीए की संसदीय दल की बैठक का आयोजन किया गया। यहां पीएम मोदी का सम्मान किया गया। संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील का जिक्र किया और कहा कि इस सदी की सबसे बड़ी घटना भारत का सेंटर स्टेज पर आना है।
दुनिया के संतुलन में भारत की भूमिका अहम- PM मोदी
पीएम मोदी ने एनडीए संसदीय दल की बैठक में कहा- “दुनिया में भारत की पूछ हो रही है। दुनिया के संतुलन में भारत की भूमिका अहम है। भारत दुनिया के सेंटर स्टेज में है और ये इस सदी की सबसे बड़ी घटना है।” पीएम मोदी ने संसदीय दल की बैठक में चुटकी लेते हुए कहा कि “कुछ लोग टैरिफ के फैसले से टूट पड़े थे। जब भारत पर टैरिफ लगा तो विपक्षी कटघरे में खड़ा करने लगे अलग-अलग सवाल पूछने लगे थे।”
सांसद अपने क्षेत्र में एक्सपोर्ट की संभावनाएं तलाशें- PM
पीएम ने संसदीय दल की बैठक में सांसदों से कहा कि मैन्युफ़ैक्चरर के साथ सम्मेलन करें। पीएम ने सांसदों से कहा कि अपने अपने क्षेत्र में एक्सपोर्ट की संभावनाएं तलाशें और एक्सपोर्ट के लिए माहौल बनाएं और क्वालिटी पर फोकस रखने को कहें। पीएम ने संसदीय दल की बैठक में कहा कि पत्थर पर लकीर खींचने की आदत हमें छोड़नी नहीं चाहिए।








































