• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, November 2, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    EPFO मेंबर्स के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अब WhatsApp पर हो जाएंगे कई जरूरी काम

    EPFO मेंबर्स के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अब WhatsApp पर हो जाएंगे कई जरूरी काम

    New Zealand में T20 सीरीज 3-2 से जीतने पर बोले Gautam Gambhir, पूरे दौरे की लय तय हुई

    New Zealand में T20 सीरीज 3-2 से जीतने पर बोले Gautam Gambhir, पूरे दौरे की लय तय हुई

    तीसरे दिन न्यूजीलैंड ए ने अपनी बढ़त 78 रन तक पहुंचाई, इंडिया ए अब 46 रन पीछे है

    तीसरे दिन न्यूजीलैंड ए ने अपनी बढ़त 78 रन तक पहुंचाई, इंडिया ए अब 46 रन पीछे है

    कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें अब किस भाव पर चल रहा है कारोबार

    कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें अब किस भाव पर चल रहा है कारोबार

    विपक्ष की रैली से दिल्ली के व्यापारियों को 11,000 करोड़ रुपये का नुकसान, 80 प्रतिशत दुकानें रहीं बंद: CTI

    विपक्ष की रैली से दिल्ली के व्यापारियों को 11,000 करोड़ रुपये का नुकसान, 80 प्रतिशत दुकानें रहीं बंद: CTI

    बेहिसाब किराया नहीं बढ़ा पाएंगी एयरलाइन कंपनियां, सरकार ने अधिसूचित किए नए नियम

    बेहिसाब किराया नहीं बढ़ा पाएंगी एयरलाइन कंपनियां, सरकार ने अधिसूचित किए नए नियम

    Stock Market Today 2 November, 2026: शेयर बाजार में बुल रन- रिलायंस, टाटा स्टील के शेयरों में बंपर तेजी

    Stock Market Today 2 November, 2026: शेयर बाजार में बुल रन- रिलायंस, टाटा स्टील के शेयरों में बंपर तेजी

    Mohammad Yousuf बोले Babar Azam घरेलू Cricket के बजाय Australia जाकर सुधारें तकनीक

    Mohammad Yousuf बोले Babar Azam घरेलू Cricket के बजाय Australia जाकर सुधारें तकनीक

    बेंगलुरू-मुंबई वंदे भारत स्लीपर का उद्घाटन, कल से शुरू होंगी सेवाएं- चेक करें पूरा रूट और टाइम टेबल

    बेंगलुरू-मुंबई वंदे भारत स्लीपर का उद्घाटन, कल से शुरू होंगी सेवाएं- चेक करें पूरा रूट और टाइम टेबल

    कैसी होगी देश की पहली बुलेट ट्रेन, अश्विनी वैष्णव ने दिखाई सॉलिड बॉडी वाली ट्रेन की पहली झलक

    कैसी होगी देश की पहली बुलेट ट्रेन, अश्विनी वैष्णव ने दिखाई सॉलिड बॉडी वाली ट्रेन की पहली झलक

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
    EPFO मेंबर्स के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अब WhatsApp पर हो जाएंगे कई जरूरी काम

    EPFO मेंबर्स के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अब WhatsApp पर हो जाएंगे कई जरूरी काम

    कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें अब किस भाव पर चल रहा है कारोबार

    कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें अब किस भाव पर चल रहा है कारोबार

    विपक्ष की रैली से दिल्ली के व्यापारियों को 11,000 करोड़ रुपये का नुकसान, 80 प्रतिशत दुकानें रहीं बंद: CTI

    विपक्ष की रैली से दिल्ली के व्यापारियों को 11,000 करोड़ रुपये का नुकसान, 80 प्रतिशत दुकानें रहीं बंद: CTI

    बेहिसाब किराया नहीं बढ़ा पाएंगी एयरलाइन कंपनियां, सरकार ने अधिसूचित किए नए नियम

    बेहिसाब किराया नहीं बढ़ा पाएंगी एयरलाइन कंपनियां, सरकार ने अधिसूचित किए नए नियम

    Stock Market Today 2 November, 2026: शेयर बाजार में बुल रन- रिलायंस, टाटा स्टील के शेयरों में बंपर तेजी

    Stock Market Today 2 November, 2026: शेयर बाजार में बुल रन- रिलायंस, टाटा स्टील के शेयरों में बंपर तेजी

    बेंगलुरू-मुंबई वंदे भारत स्लीपर का उद्घाटन, कल से शुरू होंगी सेवाएं- चेक करें पूरा रूट और टाइम टेबल

    बेंगलुरू-मुंबई वंदे भारत स्लीपर का उद्घाटन, कल से शुरू होंगी सेवाएं- चेक करें पूरा रूट और टाइम टेबल

    कैसी होगी देश की पहली बुलेट ट्रेन, अश्विनी वैष्णव ने दिखाई सॉलिड बॉडी वाली ट्रेन की पहली झलक

    कैसी होगी देश की पहली बुलेट ट्रेन, अश्विनी वैष्णव ने दिखाई सॉलिड बॉडी वाली ट्रेन की पहली झलक

    वाराणसी और साबरमती के बीच 2 नवंबर से चलेगी नई ट्रेन, चेक करें पूरा रूट और टाइम टेबल

    वाराणसी और साबरमती के बीच 2 नवंबर से चलेगी नई ट्रेन, चेक करें पूरा रूट और टाइम टेबल

    GST कलेक्शन में 23% की जोरदार उछाल, अक्टूबर में सरकार के खाते में आए 2.31 लाख करोड़ रुपये

    GST कलेक्शन में 23% की जोरदार उछाल, अक्टूबर में सरकार के खाते में आए 2.31 लाख करोड़ रुपये

    FPIs ने अक्टूबर में 34,843 करोड़ रुपये के शेयर बेचकर पैसे निकाले, आखिरी हफ्ते 6300 करोड़ रुपये का किया निवेश

    FPIs ने अक्टूबर में 34,843 करोड़ रुपये के शेयर बेचकर पैसे निकाले, आखिरी हफ्ते 6300 करोड़ रुपये का किया निवेश

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    New Zealand में T20 सीरीज 3-2 से जीतने पर बोले Gautam Gambhir, पूरे दौरे की लय तय हुई

    New Zealand में T20 सीरीज 3-2 से जीतने पर बोले Gautam Gambhir, पूरे दौरे की लय तय हुई

    तीसरे दिन न्यूजीलैंड ए ने अपनी बढ़त 78 रन तक पहुंचाई, इंडिया ए अब 46 रन पीछे है

    तीसरे दिन न्यूजीलैंड ए ने अपनी बढ़त 78 रन तक पहुंचाई, इंडिया ए अब 46 रन पीछे है

    टीवी एक्टर अनुज ठाकुर का 30 की उम्र में निधन:सोते समय आया हार्ट अटैक; मां जगाने पहुंची तो मृत मिले

    टीवी एक्टर अनुज ठाकुर का 30 की उम्र में निधन:सोते समय आया हार्ट अटैक; मां जगाने पहुंची तो मृत मिले

    Nora Fatehi Court Reprimand | Sukesh Chandrasekhar Money Laundering Case

    Nora Fatehi Court Reprimand | Sukesh Chandrasekhar Money Laundering Case

    दिवंगत डायरेक्टर संजय गुप्ता के बच्चों ने किए अश्लील इशारे:फ्यूनरल में दिखाई मिडिल फिंगर; पत्नी-दोस्त ने सफाई में कहा- वो गम में हैं, माफ कर दें

    दिल्ली कॉन्सर्ट के बाद ऋषिकेश पहुंचे दिलजीत दोसांझ:गंगा में किया आचमन, किनारे टहले; वशिष्ठ गुफा में भी बिताया समय

    दिल्ली कॉन्सर्ट के बाद ऋषिकेश पहुंचे दिलजीत दोसांझ:गंगा में किया आचमन, किनारे टहले; वशिष्ठ गुफा में भी बिताया समय

    Shah Rukh Khan Mannat Security Photos; SRK Birthday 2026

    Shah Rukh Khan Mannat Security Photos; SRK Birthday 2026

    Amitabh Bachchan Slams Media Over Misquoted Statement

    Amitabh Bachchan Slams Media Over Misquoted Statement

    Sunanda Sharma Jaipur Performance | Security Breach Video

    Sunanda Sharma Jaipur Performance | Security Breach Video

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    महाठग सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जज बनकर न्यायिक अधिकारी पर बनाया था दबाव, याचिका खारिज

    महाठग सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जज बनकर न्यायिक अधिकारी पर बनाया था दबाव, याचिका खारिज

    BJP Protest Live: बीजेपी ने राहुल गांधी को बताया लोकतंत्र के लिए चुनौती, दिल्ली में BJP का मार्च शुरू

    BJP Protest Live: बीजेपी ने राहुल गांधी को बताया लोकतंत्र के लिए चुनौती, दिल्ली में BJP का मार्च शुरू

    सोनिया गांधी ने लालू प्रसाद यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल, लालू बोले- ‘पुराने दिनों की यादें ताजा हुईं’

    सोनिया गांधी ने लालू प्रसाद यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल, लालू बोले- ‘पुराने दिनों की यादें ताजा हुईं’

    पंजाब में 2 दिन में 3 बागी विधायकों ने छोड़ी आम आदमी पार्टी, आज बीजेपी में हुए शामिल, जानें सभी के बारे में

    पंजाब में 2 दिन में 3 बागी विधायकों ने छोड़ी आम आदमी पार्टी, आज बीजेपी में हुए शामिल, जानें सभी के बारे में

    ‘दिल्ली में विपक्ष की रैली फ्लॉप शो रही, 50 से 60 हजार लोग ही पहुंचे…’, शिवसेना नेता आनंद दुबे का बड़ा बयान

    ‘दिल्ली में विपक्ष की रैली फ्लॉप शो रही, 50 से 60 हजार लोग ही पहुंचे…’, शिवसेना नेता आनंद दुबे का बड़ा बयान

    सुकेश चंद्रशेखर केस: नोरा फतेही के पेश नहीं होने पर कोर्ट ने जताई नाराजगी, कहा- ‘अदालत को हल्के में नहीं ले सकते’

    सुकेश चंद्रशेखर केस: नोरा फतेही के पेश नहीं होने पर कोर्ट ने जताई नाराजगी, कहा- ‘अदालत को हल्के में नहीं ले सकते’

    जूस की दुकान चलाने से लेकर दुबई में 200 करोड़ की शादी तक, सौरभ चंद्राकर ने कैसे बनाई इतनी संपत्ति? ED की जांच में खुलासा

    जूस की दुकान चलाने से लेकर दुबई में 200 करोड़ की शादी तक, सौरभ चंद्राकर ने कैसे बनाई इतनी संपत्ति? ED की जांच में खुलासा

    आ रहा है चक्रवात ‘मुरासु’, दो राज्यों में हाई अलर्ट, 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार

    आ रहा है चक्रवात ‘मुरासु’, दो राज्यों में हाई अलर्ट, 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार

    छात्रा पर आरी से हमला करने के मामले में एक्शन, पुलिस ने किया आरोपी का एनकाउंटर; भागने की कोशिश में हुआ जख्मी

    छात्रा पर आरी से हमला करने के मामले में एक्शन, पुलिस ने किया आरोपी का एनकाउंटर; भागने की कोशिश में हुआ जख्मी

    PM मोदी और उनकी मां के AI वीडियो मामले में एक्शन, बिहार कांग्रेस दफ्तर की जांच, नोटिस चस्पा

    PM मोदी और उनकी मां के AI वीडियो मामले में एक्शन, बिहार कांग्रेस दफ्तर की जांच, नोटिस चस्पा

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Entertainment

Tripti Dimri Success Story Explained; Laila Majnu Animal

by krutikadalvibiz
February 12, 2026
in Entertainment
250 2
0
Tripti Dimri Success Story Explained; Laila Majnu Animal
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

24 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी/वीरेंद्र मिश्र

  • कॉपी लिंक
तृप्ति डिमरी अपने पेरेंट्स  के रिश्ते से प्रेरित हैं और मानती हैं कि प्यार में रिस्पेक्ट और गहरे संबंध का होना जरूरी है। - Dainik Bhaskar

तृप्ति डिमरी अपने पेरेंट्स के रिश्ते से प्रेरित हैं और मानती हैं कि प्यार में रिस्पेक्ट और गहरे संबंध का होना जरूरी है।

दिल्ली के वसंत विहार की एयर इंडिया कॉलोनी में पली-बढ़ीं तृप्ति डिमरी के सपनों की उड़ान घर के सांस्कृतिक माहौल से शुरू हुई। पिता दिनेश डिमरी रामलीला मंच के सक्रिय कलाकार रहे, लेकिन हालातों ने उनके अभिनय के सपने को पेशे में बदलने नहीं दिया।

शायद वही अधूरा सपना तृप्ति की आंखों में आकार लेने लगा। दिल्ली पब्लिक स्कूल से पढ़ाई और श्री अरबिंदो कॉलेज से समाजशास्त्र में ग्रेजुएशन की डिग्री के दौरान मॉडलिंग का एक छोटा-सा मौका मिला, जिसने उन्हें मुंबई तक पहुंचा दिया। संतूर के विज्ञापन से शुरुआत हुई, लेकिन आगे का रास्ता आसान नहीं था। रिश्तेदारों ने ताना मारा कि एक्ट्रेस बनने के बाद कोई शादी नहीं करेगा।

इंडस्ट्री में उनके लुक और अपीयरेंस को लेकर जज किया गया। ऑडिशन में रिजेक्शन झेले, टिपिकल हीरोइन न दिखने की टिप्पणी की गई। कई बार आत्मविश्वास टूटा, मगर माता-पिता का साथ उनकी ताकत बना रहा।

‘पोस्टर बॉयज’ से डेब्यू के बाद भी संघर्ष खत्म नहीं हुआ। ‘लैला मजनू’ जैसी संवेदनशील फिल्म ने अभिनय की पहचान दी, पर व्यावसायिक असफलता ने फिर शून्य पर ला खड़ा किया। ‘बुलबुल’ और ‘कला’ में कंटेंट-ड्रिवन सिनेमा की मजबूत अभिनेत्री के रूप में सराहना मिली, लेकिन व्यापक लोकप्रियता दूर थी।

2023 में ‘एनिमल’ ने तस्वीर बदल दी। सीमित स्क्रीन टाइम के बावजूद उनका किरदार चर्चा का केंद्र बना और वे रातोंरात ‘नेशनल क्रश’ कहलाने लगीं। आज बड़े बैनर और बड़े सितारों के साथ काम कर रहीं हैं।

आज की सक्सेस स्टोरी में जानते हैं तृप्ति डिमरी की लाइफ और करियर से जुड़ी कुछ ऐसी ही कुछ और खास बातें..

तृप्ति के पिता रामलीला में राम और रावण बनते थे।

तृप्ति के पिता रामलीला में राम और रावण बनते थे।

रामलीला से मिला अभिनय का संस्कार

तृप्ति डिमरी का जन्म 23 फरवरी 1994 को दिल्ली में हुआ। उनका परिवार मूल रूप से उत्तराखंड के गढ़वाल से है, लेकिन पिता दिनेश डिमरी की एयर इंडिया में नौकरी के कारण परिवार दिल्ली में बस गया। वे वसंत विहार स्थित एयर इंडिया कॉलोनी में रहते हैं।

तृप्ति के पिता को अभिनय और मंच से खास लगाव था। वे हर साल 10 दिनों तक रामलीला और दशहरा समारोह आयोजित करते थे और करीब 30 साल तक रामलीला कमिटी के सदस्य रहे। बचपन में उन्होंने राम और रावण जैसे किरदार भी निभाए। फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में तृप्ति ने बताया था कि घर में कला और संस्कृति का माहौल था, जिसने उनके अंदर अभिनय के प्रति झुकाव पैदा किया।

पढ़ाई और मॉडलिंग की शुरुआत

तृप्ति डिमरी ने 12वीं तक की पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल से की। इसके बाद उन्होंने नई दिल्ली के श्री अरबिंदो कॉलेज से समाजशास्त्र में ग्रेजुएशन किया। कॉलेज के दौरान उनके भाई के एक दोस्त ने पार्क में उनका फोटोशूट किया और तस्वीरें एक मॉडलिंग एजेंसी को भेज दीं। एजेंसी ने उन्हें ऑडिशन के लिए बुलाया और वे सिलेक्ट हो गईं।

मुंबई का सफर और फिल्मों में एंट्री

तृप्ति को पहला मौका संतूर साबुन के विज्ञापन में मिला, जिसकी शूटिंग मुंबई में हुई। इस प्रोजेक्ट के बाद उन्होंने मुंबई में ही रुकने का फैसला किया और फिल्मों के लिए ऑडिशन देने लगीं। इसी दौरान उन्हें श्रीदेवी स्टारर फिल्म ‘मॉम’ में एक छोटा सा किरदार निभाने का अवसर मिला। यहीं से उनके फिल्मी सफर की शुरुआत हुई।

तृप्ति डिमरी फिल्म 'मॉम में स्वाति नाम की एक स्टूडेंट बनी थीं।

तृप्ति डिमरी फिल्म ‘मॉम में स्वाति नाम की एक स्टूडेंट बनी थीं।

रिश्तेदारों ने कहा कि शादी नहीं होगी

इस दौरान तृप्ति के रिश्तेदारों को पता चल गया कि वो एक्टिंग के लिए कोशिश कर रही हैं। रिश्तेदारों ने तृप्ति के पेरेंटस को ताना मरने लगे। तृप्ति कहती हैं- ‘कुछ रिश्तेदारों ने मेरे पेरेंट्स से कहा था कि अगर आपकी बेटी फिल्मों में जाएगी, तो उसकी शादी नहीं हो पाएगी। ऐसे कमेंट्स मेरे पेरेंट्स के लिए आसान नहीं थे, लेकिन फिर भी उन्होंने मेरा साथ दिया।

'पोस्टर बॉयज' में तृप्ति ने श्रेयस तलपड़े के अपोजिट रिया का किरदार निभाया था। इसे श्रेयस ने ही डायरेक्ट किया था।

‘पोस्टर बॉयज’ में तृप्ति ने श्रेयस तलपड़े के अपोजिट रिया का किरदार निभाया था। इसे श्रेयस ने ही डायरेक्ट किया था।

‘पोस्टर बॉयज’ ने मेरे पेरेंट्स को भरोसा दिलाया

2017 में ‘पोस्टर बॉयज’ से डेब्यू किया। उस समय मुंबई नई-नई आई थी, तब पता नहीं था कि क्या करना है। मुंबई शहर अजनबी लगता था। इस फिल्म के लिए पहली बार ऑडिशन में रिजेक्ट हो गई थी। फिर मुझे दोबारा ऑडिशन के लिए बुलाया गया और सेलेक्ट हो गई।

पहली ही फिल्म में सनी देओल, बॉबी देओल और श्रेयस तलपड़े के साथ काम करने का मौका मिला। उस समय बहुत घबराहट थी, लेकिन उत्साह भी था। इंडस्ट्री में जगह बनाना मुश्किल था, फिर भी गर्व महसूस हुआ। इस फिल्म ने परिवार को भरोसा दिलाया। कैमरे के सामने खड़े होने का आत्मविश्वास मिला। पहले बहुत शर्मीली थी, लेकिन रोज सौ लोगों के सामने परफॉर्म करने से डर दूर हुआ। फैसला लिया कि कभी रुकूंगी नहीं।

आउटसाइडर के लिए इंडस्ट्री में जगह बनाना मुश्किल

लेकिन एक आउटसाइडर के रूप में अपनी जगह बनाना आसान नहीं था। ऑडिशन का सिलसिला करीब डेढ़ साल तक चला। कभी-कभी एक ही दिन में तीन-चार ऑडिशन देने पड़ते थे। ऑडिशन के बारे में बहुत कम जानकारी दी जाती थी, लेकिन उम्मीद होती थी कि आप किरदार को पूरी तरह जीवंत कर दें। इतने सारे लोगों के सामने सिर्फ एक या दो मौके मिलते थे।

लुक और अपीयरेंस को लेकर ताने मिले

शुरू में मेरे लुक और अपीयरेंस को लेकर जज किया गया। मुझसे कहा गया कि तुम बहुत सिंपल हो, तुम टिपिकल हीरोइन जैसी नहीं लगतीं, तुम ग्लैमरस नहीं हो। ऐसे कमेंट्स ने कई बार आत्मविश्वास तोड़ा। उस दौर ने मुझे बहुत कुछ सिखाया कि धैर्य, निरंतरता और खुद को हर बार नया बनाए रखने की जरूरत है। काम मिलने के बाद भी चुनौती खत्म नहीं होती। आपको हर बार कुछ नया लाना पड़ता है, ताकि न दर्शक ऊबें और न आप खुद।

‘लैला मजनू’ की शूटिंग के दौरान रो पड़ी

2018 में रिलीज फिल्म ‘लैला मजनू’ मेरे लिए बहुत खास थी। क्योंकि यह मेरी पहली लीड भूमिका वाली फिल्म थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्टिंग की बारीकियां सीखने को मिली। उस फिल्म ने मुझे बहुत कुछ सिखाया। हालांकि फिल्म की शूटिंग के दौरान कई चुनौतियां थीं क्योंकि हम कश्मीर की घाटियों में लगातार 20 या 24 घंटे तक शूटिंग करते थे।

कई बार उस दौरान मैं रो पड़ी, यह सोचकर कि मैं क्या कर रही हूं, क्योंकि कुछ भी आसान नहीं था। हम स्थानीय लोगों के घरों में जाते और वहीं खाना खाते थे, और मुझे कश्मीर से गहरा लगाव हो गया। जब फिल्म अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई, तो मुझे बहुत निराशा हुई क्योंकि हम फिर से शून्य पर आ गए थे। और फिर हमने दोबारा ऑडिशन देना शुरू किया।

तृप्ति ने ‘बुलबुल’ में 19वीं सदी के बंगाल में पितृसत्ता की शिकार लड़की बुलबुल का किरदार निभाया, जो चुड़ैल बनकर बदला लेती है। ‘कला’ में संघर्षशील पार्श्वगायिका का किरदार निभाया था।

तृप्ति ने ‘बुलबुल’ में 19वीं सदी के बंगाल में पितृसत्ता की शिकार लड़की बुलबुल का किरदार निभाया, जो चुड़ैल बनकर बदला लेती है। ‘कला’ में संघर्षशील पार्श्वगायिका का किरदार निभाया था।

‘बुलबुल’ और ‘कला’ में काम करते वक्त डरी हुई थी

‘बुलबुल’ में काम करते वक्त मन में शंका थी कि पता नहीं लोगों को मेरा किरदार पसंद आएगा कि नहीं। लेकिन लोगों को फिल्म पसंद आई। फिर ‘कला’ का ऑफर आया। मुझे डर था कि किरदार एक जैसे न लगें, क्योंकि ‘कला’ की भी निर्देशक अनविता दत्त थीं। लेकिन उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोनों अलग किरदार है। दोनों फिल्मों को दर्शकों का प्यार मिला।

फिल्म 'एनिमल' 1 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई थी।

फिल्म ‘एनिमल’ 1 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई थी।

‘एनिमल’ से बनी नेशनल क्रश

तृप्‍त‍ि की पॉपुलैरिटी साल 2023 में उस वक्‍त आसमान छूने लगी, जब वह रणबीर कपूर और रश्‍म‍िका मंदाना के साथ फ‍िल्‍म ‘एनिमल’ में सपोर्टिंग रोल में नजर आईं। फिल्म में उनका किरदार भले ही स्क्रीन टाइम के लिहाज से सीमित था, लेकिन प्रभाव इतना गहरा था कि दर्शकों ने उन्हें हाथोंहाथ लिया।

उनकी सहज मुस्कान, आंखों की मासूमियत और किरदार की भावनात्मक परतों को उन्होंने जिस तरह निभाया, उसने उन्हें रातोंरात चर्चा के केंद्र में ला दिया। रिलीज के बाद उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स में जबरदस्त उछाल आया और ब्रांड्स की कतार लग गई। इस फिल्म लिए उन्हें बेस्‍ट सपोर्टिंग एक्‍ट्रेस का फिल्‍मफेयर नॉमिनेशन भी मिला।

इस किरदार के बाद उन्‍हें उनके चाहने वालों ने ‘भाभी 2’ पुकारना शुरू कर दिया। तृप्‍त‍ि को देश की नई ‘नेशनल क्रश’ भी बताया गया।

‘एनिमल’ से बदली किस्मत, बढ़ी मार्केट वैल्यू

‘एनिमल’ से पहले तृप्ति डिमरी को कंटेंट-ड्रिवन फिल्मों की अभिनेत्री के रूप में देखा जाता था। वह आलोचकों की पसंद थीं, लेकिन बड़े पैमाने पर लोकप्रियता अभी दूर थी। इस फिल्म ने उन्हें कमर्शियल सिनेमा के दर्शकों तक पहुंचा दिया। यही वजह है कि अब उन्हें बड़े बैनर और स्टार-कास्ट वाली फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं। इंडस्ट्री में उनकी मार्केट वैल्यू और पहचान दोनों में बड़ा बदलाव आया है।

तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘ओ रोमियो' आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘ओ रोमियो’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

बड़े बैनर, बड़े स्टार्स और लगातार नई फिल्में

‘एनिमल’ के बाद तृप्ति अनीज बजमी की ‘भूल भुलैया 3’, राजकुमार राव के साथ ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’, धर्मा प्रोडक्शन की ‘बैड न्यूज’ और ‘धड़क 2’ में नजर आईं। विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओ रोमियो’ में वह शाहिद कपूर के अपोजिट हैं। इसके अलावा वह संदीप रेड्डी वांगा की मच-अवेटेड फिल्म ‘स्पिरिट’ में प्रभास के साथ काम कर रही हैं।

पॉपुलैरिटी के साथ जिम्मेदारी भी बढ़ी

तृप्ति कहती हैं, “मैंने हमेशा अपने काम पर भरोसा रखा। ‘एनिमल’ के बाद जो प्यार मिला, वह मेरे लिए बेहद खास है। यह सिर्फ पॉपुलैरिटी नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है कि मैं आगे भी दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरूं। मेरे लिए हर फिल्म एक नई शुरुआत होती है। मैं चाहती हूं कि लोग मुझे मेरे किरदारों से याद रखें, न कि सिर्फ किसी एक टैग से।”

उतार-चढ़ाव ही सिखाते हैं जिंदगी के असली सबक

तृप्ति मानती हैं कि जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे। वह कहती हैं, “सबसे जरूरी है यह समझना कि आप सही कर रहे हैं और खुद का ध्यान रख रहे हैं। अगर जिंदगी में सिर्फ चढ़ाव ही हों, तो सीखने का मौका नहीं मिलता। असली सबक तब मिलते हैं जब आप नीचे के दौर में होते हैं। तभी पता चलता है कि आपमें क्या कमी है। वरना हम खुद से सही सवाल ही नहीं पूछते। वह खामोशी बहुत जरूरी है, जो आपको खुद के करीब लाती है। आज भी मैं गलतियां कर रही हूं, जो कल सीख में बदलेंगी। यही तो जिंदगी है, बिना उतार-चढ़ाव के मजा ही क्या?”

_________________________________________________

पिछले हफ्ते की सक्सेस स्टोरी पढ़िए…

शाहिद कपूर के पास कपड़े खरीदने के पैसे नहीं थे:बैकग्राउंड डांसर बने, लोगों ने कहा- हीरो मटेरियल नहीं, बॉलीवुड के सबसे सफल सितारों में शामिल

बॉलीवुड में सफलता की चमक अक्सर संघर्ष की लंबी छाया को छुपा देती है, लेकिन कुछ कहानियां ऐसी होती हैं, जो न सिर्फ प्रेरित करती हैं बल्कि यह भी सिखाती हैं कि हालात कितने भी कठिन क्यों न हों, अगर इरादे मजबूत हों तो मंजिल मिल ही जाती है। अभिनेता शाहिद कपूर की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। एक ऐसा सफर जिसमें बचपन का अकेलापन, करियर की अनिश्चितता और लगातार रिजेक्शन मिले।पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…
Tags: AnimalDimriExplainedLailaMajnuStorySuccessTriptiTripti DimriTripti Dimri MoviesTripti Dimri NewsTripti Dimri StoryTripti Dimri Success StoryTripti Dimri Upcoming Movies
Share196Tweet123Share49
krutikadalvibiz

krutikadalvibiz

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

August 2, 2026
Viveka Sinha Shaping Futures Through Ancient Wisdom

Viveka Sinha Shaping Futures Through Ancient Wisdom

August 2, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
EPFO मेंबर्स के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अब WhatsApp पर हो जाएंगे कई जरूरी काम

EPFO मेंबर्स के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अब WhatsApp पर हो जाएंगे कई जरूरी काम

November 2, 2026
New Zealand में T20 सीरीज 3-2 से जीतने पर बोले Gautam Gambhir, पूरे दौरे की लय तय हुई

New Zealand में T20 सीरीज 3-2 से जीतने पर बोले Gautam Gambhir, पूरे दौरे की लय तय हुई

November 2, 2026
महाठग सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जज बनकर न्यायिक अधिकारी पर बनाया था दबाव, याचिका खारिज

महाठग सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जज बनकर न्यायिक अधिकारी पर बनाया था दबाव, याचिका खारिज

November 2, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In