
प्रतीकात्मक तस्वीर
बेंगलुरु में 27 साल की एक युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह अपनी शादी के बारे में एक ज्योतिषी की भविष्यवाणी से परेशान थी। पुलिस ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना शुक्रवार को बगलागुंटे इलाके में घटी।
क्या है पूरा मामला?
मृतका की पहचान विद्याज्योति के रूप में हुई, जो एक टेक कंपनी में कार्यरत थी। वह दूसरी जाति के एक लड़के के साथ रिलेशनशिप में थी। दोनों परिवार उनकी शादी के लिए राजी हो गए थे। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसके माता-पिता ने हाल में एक ज्योतिषी से सलाह ली थी, जिसने भविष्यवाणी की थी कि शादी के 2 साल बाद दंपति के बीच गलतफहमियां हो सकती हैं, जिससे शायद वे अलग हो सकते हैं। विद्याज्योति से ज्योतिषी ने बताया कि तुम्हारी शादी जिससे होने वाली है, वो 2 साल भी नहीं चलेगी। 2 साल बाद शादी टूट जाएगी।
9 दिन का अनुष्ठान करने की दी थी सलाह
इसे टालने के लिए, ज्योतिषी ने 9 दिन का एक अनुष्ठान करने की सलाह दी और परिवार ने ऐसा ही किया। हालांकि, अनुष्ठान के नौवें दिन, विद्याज्योति अपने कमरे में गई और छत के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। इस दौरान उसके माता-पिता घर पर नहीं थे। घटना का पता शाम को तब चला जब बार-बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी उसने कोई जवाब नहीं दिया।
पुलिस ने बताया कि बाद में उसके पिता ने दरवाजा तोड़ा और उसे फंदे से लटका हुआ पाया। बगलागुंटे पुलिस ने अननैचुरल डेथ रिपोर्ट (UDR) रिपोर्ट दर्ज की है और आगे की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें-





































