टी20 वर्ल्ड कप 2026 के एक ही सीजन में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का पूर्व कप्तान विराट कोहली के नाम था जो कि अब टूट चुका है। कोहली का ये महारिकॉर्ड संजू सैमसन ने तोड़ा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए 2026 सीजन के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 46 गेंदों में बेहतरीन 89 रन बनाए जिससे टूर्नामेंट में कुल रनों की संख्या 321 हो गई, जो कोहली के 2014 सीजन के 319 रनों से दो ज्यादा है।
वहीं संजू सैमसन अब एक टी20 वर्ल्ड कप एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। ये रिकॉर्ड अब तक विराट कोहली के नाम था। ईशान किशन इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं, उन्होंने 317 रन बनाए हैं। हालांकि, एक टी20 वर्ल्ड कप सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अब भी पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान के नाम है। उन्होंने 226 के टी20 वर्ल्ड कप में 383 रन बनाए हैं।
भारत के लिए एक टी20 वर्ल्ड कप एडिशन रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
संजू सैमसन 319 रन (2026 वर्ल्ड कप)
विराट कोहली 318 रन (2014 वर्ल्ड कप)
ईशान किशन 317 रन (2026 वर्ल्ड कप)
सैमसन के रिकॉर्ड में दो बातें सबसे खास है। पहली बात तो ये कि उन्होंने ये मुकाम सिर्फ पांच पारियों में हासिल कर लिया। टूर्नामेंट शुरू होने पर ये दां हाथ का बल्लेबाज भारत की पहली प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं था। उन्होंने ग्रुप स्टेज में सिर्फ एक मैच खेला, जब अभिषेक शर्मा बीमारी के कारण बाहर थे और नामीबिया के खिलाफ 22 रन बनाए।
इसी के साथ ही टी20 वर्ल्ड कप के एक एडीशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर आ गए हैं।






































