
वरुण गांधी ने परिवार समेत पीएम मोदी से मुलाकात की
नई दिल्ली: वरुण गांधी ने पीएम मोदी से परिवार समेत मुलाकात की है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके ये जानकारी दी है। इस मुलाकात के दौरान वरुण का परिवार भी मौजूद रहा। वरुण ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “परिवार सहित श्रद्धेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन पाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। आपके आभामंडल में अद्भुत पितृवत स्नेह और संरक्षण का भाव है। आपसे हुई भेंट इस विश्वास को और भी दृढ़ बना देती है कि आप देश और देशवासियों के सच्चे अभिभावक हैं।”






































