मौजूदा समय में पालतू जानवरों को घरों में उतना ही प्यार और महत्व मिलता है, जितना एक परिवार में किसी सदस्य को मिलता है। ये बदलाव सिर्फ भावनाओं तक ही सीमित नहीं है, बल्कि पालतू जानवरों की देखभाल के लिए लोगों द्वारा की जा रही खरीदारी के तरीकों, खर्च करने की आदत और उनके बेहतर जीवन को प्राथमिकता देने में भी साफ दिखाई देता है। आईबीईएफ (India Brand Equity Foundation) की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत का Pet Care सेक्टर लगभग 20% की दर से बढ़ रहा है। इसके पीछे बढ़ती आय, शहरों का लाइफस्टाइल और पालतू जानवरों के प्रति बढ़ता फोकस मुख्य कारण हैं।
फ्लिककार्ट पर पैट केयर कैटेगरी में 50% से ज्यादा की सालाना बढ़ोतरी
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर भी ये बदलाव साफ दिख रहा है। फ्लिककार्ट पर पैट केयर कैटेगरी में 50% से ज्यादा सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अब लोग कुत्तों और बिल्लियों के अलावा मछलियों, पक्षियों और अन्य पालतू जानवरों के लिए भी रोजमर्रा की जरूरतों से लेकर स्पेशल और प्रीमियम प्रोडक्ट खरीद रहे हैं। आज के समय में पालतू जानवरों की देखभाल सिर्फ खाने और साफ-सफाई तक ही सीमित नहीं रही। अब इसमें पोषण, साज-संवार, स्वास्थ्य और मनोरंजन से जुड़ी चीजें भी शामिल हो गई हैं। इस बदलाव को नई पीढ़ी के Pet Parents आगे बढ़ा रहे हैं।
पैट केयर से जुड़ी कुल मांग में 80 प्रतिशत हिस्सेदारी सिर्फ Gen Z और Millennials की
फ्लिपकार्ट पर पैट केयर से जुड़ी कुल मांग में 80 प्रतिशत हिस्सेदारी सिर्फ Gen Z और Millennials की ही है। दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरू जैसे देश के बड़े शहर पैट केयर प्रोडक्ट्स की मांग करने वाले बड़े सेंटर बनकर उभर रहे हैं और कुल ऑर्डर में 10% योगदान देते हैं। इन बड़े शहरों के अलावा, कटक, देहरादून और मैसूर जैसे शहरों में भी पालतू जानवरों की देखभाल वाले प्रोडक्ट्स की लगातार तेजी से मांग बढ़ रही है। इस बदलाव का केंद्र पालतू जानवरों का बेहतर पोषण है। लोग अब साफ सामग्री वाले, नस्ल-विशेष और पोषक तत्वों से समृद्ध भोजन की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे प्रोडक्ट्स की मांग में 40 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई है।









































