अभी चुनावी माहौल बना हुआ है। इसी महीने 9 तारीख को 2 राज्य और एक केंद्रशासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी और अब दो राज्य बचे हुए हैं जहां आज वोटिंग होनी है। एक तरफ पश्चिम बंगाल है जहां पहले चरण की वोटिंग हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ तमिलनाडु है जिसकी सभी सीटों पर आज एक ही चरण में वोटिंग हो रही है। 7 बजते ही वोटिंग शुरू हो गई है। तमिलनाडु इलेक्शन से जुड़े सभी अपडेट जानने के लिए आप हमारे साथ बने रहें।






































