वैभव सूर्यवंशी की उम्र को लेकर कई सवाल उठे, जब राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें खरीदा था तब उनकी उम्र 13 साल थी। 14 साल की उम्र में उन्होंने आईपीएल डेब्यू किया। अब उनकी उम्र से ज्यादा उनके विस्फोटक अंदाज और रिकॉर्ड्स की चर्चा होती है। पहले ही सीजन उन्होंने 35 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया, जो लीग के इतिहास में किसी भी भारतीय द्वारा सबसे तेज शतक है। आईपीएल 2026 में भी उनका यही अंदाज देखने को मिल रहा है, हालांकि, लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ बीती रात वह सिर्फ 8 रन बना पाए।
मुकाबले के बाद वैभव सूर्यवंशी जियो हॉटस्टार प्रेजेंटर से बात करने आए। प्रेजेंटर ने उनसे कहा कि, जिस उम्र में मैं कार्टून देखता था उस उम्र में तुम गेंदबाज की गेंदों को कार्टून बना रहे हो। क्या दिमाग में चलता है तुम्हारे? इस पर वैभव ने अपनी आदत के बारे में बताया कि वह रोज कार्टून देखते हैं।
दिमाग में कुछ नहीं चलता है सर। आज भी हर दिन मैच से पहले मैं भी कार्टून देखता हूं। अभी भी आदत है कार्टून देखने का। अभी भी हम कार्टून देख रहे हैं लेकिन फोकस गेम पर भी है। अब अगले मैच पर फोकस करेंगे, 2 पॉइंट्स लेंगे और प्लेऑफ की ओर बढ़ेंगे।
Watches cartoons, smashes sixes for fun! 😁
Not many 15-year-olds can do both. That’s Vaibhav Sooryavanshi for you! 🩷#TATAIPL #LSGvRR #LSGvsRR pic.twitter.com/sGBiMv0T8T
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 22, 2026







































