• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, October 19, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    Babar Azam बने International Cricket में 16000 Runs बनाने वाले Pakistan के 5वें बल्लेबाज

    Babar Azam बने International Cricket में 16000 Runs बनाने वाले Pakistan के 5वें बल्लेबाज

    उम्र नहीं फिटनेस और फॉर्म देखें, Sunil Gavaskar ने Team India के लिए की Krunal Pandya की वकालत

    उम्र नहीं फिटनेस और फॉर्म देखें, Sunil Gavaskar ने Team India के लिए की Krunal Pandya की वकालत

    Team India उपकप्तान Tilak Varma T20 में 5वें और 6वें नंबर पर बैटिंग को तैयार

    Team India उपकप्तान Tilak Varma T20 में 5वें और 6वें नंबर पर बैटिंग को तैयार

    Punjab Kings के Priyansh Arya दोहरे शतक से 1 रन चूके, Ranji Trophy में बनाए 199 रन

    Punjab Kings के Priyansh Arya दोहरे शतक से 1 रन चूके, Ranji Trophy में बनाए 199 रन

    27 अक्टूबर तक रद्द की गईं रियाद और जेद्दा की सभी फ्लाइट्स, अकासा एयर ने यात्रियों के लिए जारी किया नया अपडेट

    27 अक्टूबर तक रद्द की गईं रियाद और जेद्दा की सभी फ्लाइट्स, अकासा एयर ने यात्रियों के लिए जारी किया नया अपडेट

    रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले देश ही खरीद रहे रूसी तेल से तैयार ईंधन, भारत समेत 3 देशों का निर्यात 43% बढ़ा

    रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले देश ही खरीद रहे रूसी तेल से तैयार ईंधन, भारत समेत 3 देशों का निर्यात 43% बढ़ा

    टाटा ट्रस्ट ने दान किए 1556.31 करोड़ रुपये, अब देशभर में 40-50 अस्पताल बनाने की योजना

    टाटा ट्रस्ट ने दान किए 1556.31 करोड़ रुपये, अब देशभर में 40-50 अस्पताल बनाने की योजना

    FPIs ने अक्टूबर में अब तक ₹52,100 करोड़ के शेयर बेचे- कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, मजबूत डॉलर से कमजोर हुआ भरोसा

    FPIs ने अक्टूबर में अब तक ₹52,100 करोड़ के शेयर बेचे- कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, मजबूत डॉलर से कमजोर हुआ भरोसा

    सरकार ने गन्ने के रस, चीनी से बने इथेनॉल पर लगाई रोक, मक्के से बने इथेनॉल पर प्रोत्साहन भी घटाया

    सरकार ने गन्ने के रस, चीनी से बने इथेनॉल पर लगाई रोक, मक्के से बने इथेनॉल पर प्रोत्साहन भी घटाया

    TCS के मार्केट कैप में ₹1,08,543 करोड़ की छप्परफाड़ बढ़ोतरी, भारती एयरटेल और इन्फोसिस के निवेशकों को भी भारी मुनाफा

    TCS के मार्केट कैप में ₹1,08,543 करोड़ की छप्परफाड़ बढ़ोतरी, भारती एयरटेल और इन्फोसिस के निवेशकों को भी भारी मुनाफा

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
    27 अक्टूबर तक रद्द की गईं रियाद और जेद्दा की सभी फ्लाइट्स, अकासा एयर ने यात्रियों के लिए जारी किया नया अपडेट

    27 अक्टूबर तक रद्द की गईं रियाद और जेद्दा की सभी फ्लाइट्स, अकासा एयर ने यात्रियों के लिए जारी किया नया अपडेट

    रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले देश ही खरीद रहे रूसी तेल से तैयार ईंधन, भारत समेत 3 देशों का निर्यात 43% बढ़ा

    रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले देश ही खरीद रहे रूसी तेल से तैयार ईंधन, भारत समेत 3 देशों का निर्यात 43% बढ़ा

    dandiya look photos created using chatgpt prompts without changing face

    dandiya look photos created using chatgpt prompts without changing face

    टाटा ट्रस्ट ने दान किए 1556.31 करोड़ रुपये, अब देशभर में 40-50 अस्पताल बनाने की योजना

    टाटा ट्रस्ट ने दान किए 1556.31 करोड़ रुपये, अब देशभर में 40-50 अस्पताल बनाने की योजना

    FPIs ने अक्टूबर में अब तक ₹52,100 करोड़ के शेयर बेचे- कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, मजबूत डॉलर से कमजोर हुआ भरोसा

    FPIs ने अक्टूबर में अब तक ₹52,100 करोड़ के शेयर बेचे- कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, मजबूत डॉलर से कमजोर हुआ भरोसा

    सरकार ने गन्ने के रस, चीनी से बने इथेनॉल पर लगाई रोक, मक्के से बने इथेनॉल पर प्रोत्साहन भी घटाया

    सरकार ने गन्ने के रस, चीनी से बने इथेनॉल पर लगाई रोक, मक्के से बने इथेनॉल पर प्रोत्साहन भी घटाया

    TCS के मार्केट कैप में ₹1,08,543 करोड़ की छप्परफाड़ बढ़ोतरी, भारती एयरटेल और इन्फोसिस के निवेशकों को भी भारी मुनाफा

    TCS के मार्केट कैप में ₹1,08,543 करोड़ की छप्परफाड़ बढ़ोतरी, भारती एयरटेल और इन्फोसिस के निवेशकों को भी भारी मुनाफा

    are your children secretly running dangerous apps on their mobile

    are your children secretly running dangerous apps on their mobile

    SBI लगातार दूसरे साल बना विश्व का सर्वश्रेष्ठ कंज्यूमर बैंक, ग्लोबल फाइनेंस मैगजीन ने किया सम्मानित

    SBI लगातार दूसरे साल बना विश्व का सर्वश्रेष्ठ कंज्यूमर बैंक, ग्लोबल फाइनेंस मैगजीन ने किया सम्मानित

    70% तक सस्ती होंगी कैंसर की दवाएं, सरकार ने 137 दवाओं के व्यापार मार्जिन को 30 प्रतिशत पर किया फिक्स

    70% तक सस्ती होंगी कैंसर की दवाएं, सरकार ने 137 दवाओं के व्यापार मार्जिन को 30 प्रतिशत पर किया फिक्स

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    Sunny Deol Birthday Interesting Facts; Controversy

    Sunny Deol Birthday Interesting Facts; Controversy

    Babar Azam बने International Cricket में 16000 Runs बनाने वाले Pakistan के 5वें बल्लेबाज

    Babar Azam बने International Cricket में 16000 Runs बनाने वाले Pakistan के 5वें बल्लेबाज

    उम्र नहीं फिटनेस और फॉर्म देखें, Sunil Gavaskar ने Team India के लिए की Krunal Pandya की वकालत

    उम्र नहीं फिटनेस और फॉर्म देखें, Sunil Gavaskar ने Team India के लिए की Krunal Pandya की वकालत

    टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, 4 तस्वीरों में देखें पूरी घटना:शूटर्स ने फायरिंग की, ड्राइवर घायल हुआ; एक्टर ड्राइविंग सीट पर आए; गाड़ी लेकर गए

    टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, 4 तस्वीरों में देखें पूरी घटना:शूटर्स ने फायरिंग की, ड्राइवर घायल हुआ; एक्टर ड्राइविंग सीट पर आए; गाड़ी लेकर गए

    Team India उपकप्तान Tilak Varma T20 में 5वें और 6वें नंबर पर बैटिंग को तैयार

    Team India उपकप्तान Tilak Varma T20 में 5वें और 6वें नंबर पर बैटिंग को तैयार

    Punjab Kings के Priyansh Arya दोहरे शतक से 1 रन चूके, Ranji Trophy में बनाए 199 रन

    Punjab Kings के Priyansh Arya दोहरे शतक से 1 रन चूके, Ranji Trophy में बनाए 199 रन

    टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में 5 राउंड फायरिंग, एक्टर सुरक्षित:लॉरेंस गैंग ने कहा- जो सलमान के साथ काम करेगा, उसका यही अंजाम होगा

    टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में 5 राउंड फायरिंग, एक्टर सुरक्षित:लॉरेंस गैंग ने कहा- जो सलमान के साथ काम करेगा, उसका यही अंजाम होगा

    रघुवीर यादव और मंथन का नया गाना 'बदरा' रिलीज:बुंदेली लोकगीत और अंग्रेजी पॉप का मेल; घरेलू हिंसा के दर्द को बयां करता है गाना

    रघुवीर यादव और मंथन का नया गाना 'बदरा' रिलीज:बुंदेली लोकगीत और अंग्रेजी पॉप का मेल; घरेलू हिंसा के दर्द को बयां करता है गाना

    Kangana Ranaut Statement | PM Modi Leadership & Kolkata Stampede News

    Kangana Ranaut Statement | PM Modi Leadership & Kolkata Stampede News

    वन-नाइट थ्रिलर:‘गजब रात’ में कॉप बने मनोज सुलझाते दिखेंगे मर्डर मिस्ट्री, एक रात के भीतर खुलेंगे कई रहस्य

    वन-नाइट थ्रिलर:‘गजब रात’ में कॉप बने मनोज सुलझाते दिखेंगे मर्डर मिस्ट्री, एक रात के भीतर खुलेंगे कई रहस्य

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    IAF ने रात में चलाया एयरलिफ्ट मिशन, लेह से दिल्ली पहुंचाया गंभीर रूप से बीमार मरीज

    IAF ने रात में चलाया एयरलिफ्ट मिशन, लेह से दिल्ली पहुंचाया गंभीर रूप से बीमार मरीज

    ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से जुड़ी भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज, बोले- सार्वजनिक है पूरा डेटा

    ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से जुड़ी भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज, बोले- सार्वजनिक है पूरा डेटा

    CISF में बड़ा बदलाव, 1 नवंबर से लागू होगा नया ढांचा; अब डोमेन के आधार पर होगी सुरक्षा की कमान

    CISF में बड़ा बदलाव, 1 नवंबर से लागू होगा नया ढांचा; अब डोमेन के आधार पर होगी सुरक्षा की कमान

    बुजुर्ग को खींचकर पानी में ले गया मगरमच्छ, 24 घंटे बाद नदी किनारे मिला शव; देखें VIDEO

    बुजुर्ग को खींचकर पानी में ले गया मगरमच्छ, 24 घंटे बाद नदी किनारे मिला शव; देखें VIDEO

    दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 राज्यों में 1.53 करोड़ की साइबर ठगी रोकी; ऐसे मिली कामयाबी

    दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 राज्यों में 1.53 करोड़ की साइबर ठगी रोकी; ऐसे मिली कामयाबी

    गोवा में गरजे राहुल गांधी, कहा- “पूरा देश जानता है कि CEC ज्ञानेश कुमार वोट चोरी को अंजाम देते हैं”

    गोवा में गरजे राहुल गांधी, कहा- “पूरा देश जानता है कि CEC ज्ञानेश कुमार वोट चोरी को अंजाम देते हैं”

    तेलंगाना में डांडिया कार्यक्रम के दौरान हादसा, लाइटिंग के लिए लगा आर्च गिरने से एक छात्रा की मौत, 12 घायल

    तेलंगाना में डांडिया कार्यक्रम के दौरान हादसा, लाइटिंग के लिए लगा आर्च गिरने से एक छात्रा की मौत, 12 घायल

    उत्तर भारत में सर्दी ने दी दस्तक! बारिश-बर्फबारी से गिरा तापमान; आज देश के इन हिस्सों में होगी झमाझम बरसात

    उत्तर भारत में सर्दी ने दी दस्तक! बारिश-बर्फबारी से गिरा तापमान; आज देश के इन हिस्सों में होगी झमाझम बरसात

    ‘डरो मत, मैं तुम्हारे साथ हूं’, ब्रेन कैंसर से जूझ रहे 13 साल के बच्चे को KTR का भरोसा

    ‘डरो मत, मैं तुम्हारे साथ हूं’, ब्रेन कैंसर से जूझ रहे 13 साल के बच्चे को KTR का भरोसा

    कोलकाता में पूजा पंडाल हादसे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रद्द किए कार्यक्रम, अस्पताल जाकर घायलों से करेंगे मुलाकात

    कोलकाता में पूजा पंडाल हादसे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रद्द किए कार्यक्रम, अस्पताल जाकर घायलों से करेंगे मुलाकात

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Blog

जमीअत उलमा-ए-हिंद की कार्यकारी समिति ने रखीं 6 मांगें, कहा- नफरत और विभाजन भविष्य के लिए खतरनाक

by Dainik Mirror
June 13, 2026
in Blog, Lifestyle
245 7
0
जमीअत उलमा-ए-हिंद की कार्यकारी समिति ने रखीं 6 मांगें, कहा- नफरत और विभाजन भविष्य के लिए खतरनाक
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


नई दिल्ली: देश की वर्तमान परिस्थितियों पर जमीअत उलमा-ए-हिंद की कार्यकारी समिति का स्पष्ट मत सामने आया है, जिसके अनुसार नफरत, विभाजन और असुरक्षा का माहौल देश के भविष्य के लिए खतरनाक है और इस समिति ने छह सूत्रीय मांग-पत्र भी प्रस्तुत किया है।

क्या है पूरा मामला?

जमीअत उलमा-ए-हिंद की कार्यकारी समिति के सदस्यों ने देश की वर्तमान परिस्थितियों को लेकर सर्वसम्मति से एक बयान जारी किया है। इस संबंध में, जमीअत उलमा-ए-हिंद की कार्यकारी समिति की एक विशेष सभा 11 जून, 2026 को जमीअत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष हजरत मौलाना महमूद असद मदनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें देश की वर्तमान स्थित को लेकर एक प्रस्ताव का मसौदा प्रस्तुत किया गया, जिस पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श के बाद इसे पारित कर दिया गया। बाद में, उक्त प्रस्ताव कार्यकारी समिति के सभी सदस्यों के सामने मंज़ूरी के लिए प्रस्तुत किया गया, जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया।

कार्यकारी समिति के सदस्यों ने देश की गंभीर स्थिति और अल्पसंख्यकों के लिए तनावपूर्ण माहौल पर प्रकाश डालते हुए सपष्ट और साफ तौर पर कहा है कि आज हमारा देश एक अत्यंत संवेदनशील मोड़ पर खड़ा है। गत कुछ वर्षों में सरकारी प्राथमिकताओं और सामाजिक व्यवहार में जो परिवर्तन हुए हैं, वह न केवल एक विशेष वर्ग, बल्कि पूरे लोकतांत्रिक तंत्र के लिए चिंता का विषय हैं। घृणास्पद भाषणों ने वातावरण को और अधिक दूषित कर दिया है। धार्मिक उन्माद, जो कभी समाज के हाशिए पर सुनाई देता था, आज वह राष्ट्रीय राजनीति और सत्ता प्रतिष्ठान के बयानों का हिस्सा बनता जा रहा है। वास्तविकता यह है कि घृणा अब धमकी आधारित राजनीति का रूप धारण कर चुकी है। एक संगठित सोच के तहत इस महान लोकतांत्रिक देश के संवैधानिक स्वरूप को बदलने का प्रयास किया जा रहा है, जिसको बल देने में न्यायपालिका के रवैये की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

अल्पसंख्यकों को बनाया जा रहा निशाना

कार्यकारी समिति के सदस्यों ने कहा कि हम अत्यंत निराशा के साथ इस बात को व्यक्त करते हैं कि अल्पसंख्यकों के सम्मान और गरिमा, उनके धार्मिक अनुष्ठानों, मस्जिदों, मदरसों और कब्रिस्तानों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। सामान्य बहानों की आड़ में उनके खिलाफ कार्रवाई और तोड़फोड़ बिना किसी रोकटोक के जारी है। इन परिस्थितियों ने देश के एक बड़े वर्ग में यह भावना जागृत की है कि इस देश में “आंतरिक उपनिवेशवाद” स्थापित किया रहा है, जहां दबाव, अधिकारों से वंचित होने और निरंतर असुरक्षा का भाव हावी होता जा रहा है। किसी भी सभ्य समाज में धार्मिक स्थलों से संबंधित मामलों को न्याय, पारदर्शिता और कानूनी आवश्यकताओं के अनुसार निपटाया जाना चाहिए।

कार्यकारी समिति के सदस्यों ने कहा कि इसी तरह मतदान के अधिकार और चुनावी प्रक्रिया से संबंधित हालिया घटनाक्रम भी कई गंभीर प्रश्न खड़े कर रहे हैं। नागरिक पहचान और नागरिकता के नाम पर चलने वाली विभिन्न कार्रवाइयों ने लाखों नागरिकों में चिंता उत्पन्न कर दी है। यह धारणा मजबूत होती जा रही है कि इन प्रयासों का उद्देश्य केवल मतदाता सूचियों में सुधार करना नहीं है, बल्कि कुछ विशेष वर्गों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को सीमित करना है। हालांकि, अगर लोकतंत्र के मूल स्तंभ अर्थात् मतदान के अधिकार पर संदेह और अविश्वास पैदा होने लगे, तो इसके परिणाम दूरगामी और खतरनाक होंगे।

कार्यकारी समिति के सदस्यों ने कहा कि इससे भी अधिक चिंताजनक बात यह है कि देश की वास्तविक समस्याएं पीछे छूटती जा रही हैं। युवा रोजगार को लेकर चिंतित हैं, किसान कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं, महंगाई आम आदमी का जीवन कठिन बना रही है, जबकि शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र अनेक चुनौतियों से जूझ रहे हैं। इसके बावजूद राष्ट्रीय विमर्श को बार-बार धार्मिक विवादों और सांप्रदायिक बहसों की ओर मोड़ दिया जाता है। राष्ट्रों की ऊर्जा वास्तविक समस्याओं के समाधान पर खर्च होनी चाहिए, न कि ऐसे विवादों पर जो समाज को विभाजित करें और जनता का ध्यान मूल मुद्दों से भटका दें।

कार्यकारी समिति के सदस्यों ने कहा कि अगर आज किसी एक समुदाय के अधिकारों, पहचान और गरिमा को ठेस पहुंचाई जा सकती है, तो कल यही रवैया किसी दूसरे समुदाय के साथ भी अपनाया जा सकता है। इसलिए, यह समस्या केवल एक समुदाय तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत के संवैधानिक भविष्य, लोकतांत्रिक मूल्यों और कानून के शासन से जुड़ा एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दा है।

“नफरत राष्ट्रों को तोड़ती है, राष्ट्र न्याय से मजबूत होते हैं”

कार्यकारी समिति के सदस्यों ने कहा कि इतिहास साक्षी है कि राष्ट्र घृणा से नहीं बनते, नफरत राष्ट्रों को तोड़ती है। राष्ट्र न्याय से मजबूत होते हैं, विश्वास से आगे बढ़ते हैं और समानता से विकास करते हैं। अगर हमने आज न्याय, समानता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयास नहीं किए, तो आने वाली पीढ़ियां हमें माफ नहीं करेंगी। इतिहास का अनुभव बताता है कि जब समाजों में घृणा को राजनीतिक शक्ति का साधन बना लिया जाता है, तो उसकी आग अंततः पूरे समाज को अपनी चपेट में ले लेती है।

जमीअत उलमा-ए-हिंद ने भारत सरकार और सभी राज्य सरकारों से मांग करते हुए कहा कि अवैध घुसपैठ से संबंधित सभी कार्रवाइयां पूरी पारदर्शिता के साथ, कानूनी प्रावधानों और न्यायिक सिद्धांतों के अनुरूप की जाएं। पुश-बैक को स्टंट (मात्र दिखावे या प्रचार) के बजाय गंभीर कानूनी प्रक्रिया के रूप में किया जाए। किसी भी नागरिक के खिलाफ धर्म, भाषा, नस्ल, वेशभूषा या क्षेत्रीय पहचान के आधार पर प्रोफाइलिंग और भेदभावपूर्ण कार्रवाइयों को तत्काल रोका जाए। जनसांख्यिकीय परिवर्तनों और घुसपैठ के मुद्दे को राजनीतिक या चुनावी लाभ के लिए किसी भी प्रकार से इस्तेमाल न किया जाए और सार्वजनिक पद पर आसीन व्यक्ति जिम्मेदार और तथ्यों पर आधारित संवाद शैली अपनाए। घृणा, सामाजिक बहिष्कार और सांप्रदायिक तनाव को बढ़ावा देने वाले तत्वों के विरुद्ध बिना किसी भेदभाव के कानूनी कार्रवाई की जाए।

कार्यकारी समिति द्वारा एक मांग-पत्र भी प्रस्तुत किया गया

  1. धर्म, जाति, नस्ल, भाषा या पहचान के आधार पर हिंसा, लिंचिंग, घृणास्पद हमलों, संगठित उत्पीड़न और नफरती भाषण को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
  2. सांप्रदायिक दंगों, नरसंहार या मॉब लिंचिंग की स्थिति में, संबंधित प्रशासन को जवाबदेह ठहराया जाए। लापरवाही, गैर-जिम्मेदारी या पक्षपात सिद्ध होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए और पीड़ितों को उचित मुआवजा, कानूनी सुरक्षा और पुनर्वास प्रदान किया जाए। इसके साथ ही, फास्ट ट्रैक अदालतों के माध्यम से ऐसे मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए एक प्रभावी प्रणाली स्थापित की जाए।
  3. शिक्षा, रोजगार, कौशल और सरकारी संस्थानों में वंचित समूहों और अल्पसंख्यकों के प्रभावी प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि सभी नागरिकों को बिना किसी भेदभाव के विकास, भागीदारी और गरिमापूर्ण जीवन के समान अवसर प्राप्त हों।
  4. भारत के संविधान के अंतर्गत प्राप्त धार्मिक स्वतंत्रता, पूजा स्थलों, अल्पसंख्यकों के शैक्षिक अधिकारों और उनके धार्मिक संस्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। साथ ही, संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों को प्रशासनिक या कानूनी बहाने से प्रतिबंधित या सीमित न किया जाए।
  5. मतदाता सूची, नागरिकता और पहचान से संबंधित सभी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता और संवैधानिक प्रावधानों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही, राष्ट्रीय मतदाता सूची (एनआरसी) और विदेशी नागरिक संबंधित मामलों में किसी भी नागरिक को संपूर्ण कानूनी प्रक्रिया, प्रभावी सुनवाई और उपलब्ध कानूनी अधिकारों के उपयोग का अवसर प्रदान किए बिना विदेशी घोषित कर जबरन देश से निष्कासित करने की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए, क्योंकि इससे न केवल मूलभूत मानवाधिकार प्रभावित होते हैं बल्कि देश की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को भी क्षति पहुंचती है।
  6. भारत सरकार अपनी ऐतिहासिक विदेश नीति, अंतरराष्ट्रीय कानून और मानवाधिकार सिद्धांतों के अनुरूप, फिलिस्तीनी लोगों के आत्मनिर्णय के अधिकार और मानवीय सहायता की निर्बाध आपूर्ति का हर स्तर पर समर्थन करे और इस संबंध में प्रभावी राजनयिक भूमिका निभाए। इसके साथ ही, सरकार इजरायल के साथ सैन्य, युद्ध या रक्षा सहयोग और समझौतों पर भी पुनर्विचार करे ताकि भारत का पक्ष और दृष्टिकोण न्याय, शांति और मानवाधिकारों के सार्वभौमिक सिद्धांतों के अनुरूप बना रहे।

Tags: 6 demandsexecutive committeeJamiat Ulema-e-Hindउलमएहदऔरककरयकरकहकार्यकारी समितिखतरनकजमअतजमीअत उलमा-ए-हिंदननफरतभवषयमगरखलएवभजनसमत
Share196Tweet123Share49
Dainik Mirror

Dainik Mirror

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

August 2, 2026
Viveka Sinha Shaping Futures Through Ancient Wisdom

Viveka Sinha Shaping Futures Through Ancient Wisdom

August 2, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
Sunny Deol Birthday Interesting Facts; Controversy

Sunny Deol Birthday Interesting Facts; Controversy

October 18, 2026
Babar Azam बने International Cricket में 16000 Runs बनाने वाले Pakistan के 5वें बल्लेबाज

Babar Azam बने International Cricket में 16000 Runs बनाने वाले Pakistan के 5वें बल्लेबाज

October 18, 2026
IAF ने रात में चलाया एयरलिफ्ट मिशन, लेह से दिल्ली पहुंचाया गंभीर रूप से बीमार मरीज

IAF ने रात में चलाया एयरलिफ्ट मिशन, लेह से दिल्ली पहुंचाया गंभीर रूप से बीमार मरीज

October 18, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In