• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, October 13, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    भारत सरकार से Elon Musk की स्टारलिंक पर कड़ी से कड़ी शर्तें लगाने की मांग, रिसर्च इंस्टीट्यूट ने कहा- कोई समझौता न किया जाए

    भारत सरकार से Elon Musk की स्टारलिंक पर कड़ी से कड़ी शर्तें लगाने की मांग, रिसर्च इंस्टीट्यूट ने कहा- कोई समझौता न किया जाए

    13 October, 2026 Stock Market Highlights: शेयर बाजार में बंपर बढ़त, आईटी स्टॉक्स बने रॉकेट

    13 October, 2026 Stock Market Highlights: शेयर बाजार में बंपर बढ़त, आईटी स्टॉक्स बने रॉकेट

    इंडिगो ने CITI के साथ की $328 मिलियन की फाइनेंस डील, एयरलाइन कंपनी Airbus से खरीदेगी 8 विमान

    इंडिगो ने CITI के साथ की $328 मिलियन की फाइनेंस डील, एयरलाइन कंपनी Airbus से खरीदेगी 8 विमान

    icc men cricket world cup 2027 ticket ballot gets 15 million applications

    icc men cricket world cup 2027 ticket ballot gets 15 million applications

    सेमीकंडक्टर की दुनिया में भारत मचा सकता है धूम, टाटा संस के एन चंद्रशेखरन ने बताया कैसे ग्लोबल सप्लाई चेन में बढ़ेगा देश का दबदबा

    सेमीकंडक्टर की दुनिया में भारत मचा सकता है धूम, टाटा संस के एन चंद्रशेखरन ने बताया कैसे ग्लोबल सप्लाई चेन में बढ़ेगा देश का दबदबा

    smriti mandhana trains as full time india captain ahead of zimbabwe t20i

    smriti mandhana trains as full time india captain ahead of zimbabwe t20i

    भारतीय रेल के लिए सितंबर रहा शानदार, माल ढुलाई में दर्ज हुई 6.14% की ग्रोथ; अनाज से लेकर कंटेनर तक की बढ़ी लोडिंग

    भारतीय रेल के लिए सितंबर रहा शानदार, माल ढुलाई में दर्ज हुई 6.14% की ग्रोथ; अनाज से लेकर कंटेनर तक की बढ़ी लोडिंग

    hayley matthews record equalled as shubman gill wins fifth icc award

    hayley matthews record equalled as shubman gill wins fifth icc award

    दिल्ली में घर खरीदने का सपना होगा सच, DDA दे रहा 25% की भारी छूट; सिर्फ ₹14.95 लाख में पाएं अपना फ्लैट

    दिल्ली में घर खरीदने का सपना होगा सच, DDA दे रहा 25% की भारी छूट; सिर्फ ₹14.95 लाख में पाएं अपना फ्लैट

    sunil gavaskar raises serious questions regarding t20i and ranji trophy data

    sunil gavaskar raises serious questions regarding t20i and ranji trophy data

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup

    ब्लूमबर्ग फोरम में PM मोदी ने दुनिया को दिखाया विकास का नया रास्ता, कहा- तकनीक का असली लक्ष्य लाखों लोगों की क्षमता बढ़ाना

    ब्लूमबर्ग फोरम में PM मोदी ने दुनिया को दिखाया विकास का नया रास्ता, कहा- तकनीक का असली लक्ष्य लाखों लोगों की क्षमता बढ़ाना

    IT शेयरों में तेजी से सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल, TCS और Infosys बने आज के बड़े गेनर्स

    IT शेयरों में तेजी से सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल, TCS और Infosys बने आज के बड़े गेनर्स

    SpiceJet में सैलरी को लेकर बवाल, करीब 40 पायलटों ने उड़ान भरने से किया मना; जानें पूरा विवाद

    SpiceJet में सैलरी को लेकर बवाल, करीब 40 पायलटों ने उड़ान भरने से किया मना; जानें पूरा विवाद

    भारत की GDP ग्रोथ को लेकर IMF का बड़ा अनुमान, 2026 और 2027 में 7% की रफ्तार से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था

    भारत की GDP ग्रोथ को लेकर IMF का बड़ा अनुमान, 2026 और 2027 में 7% की रफ्तार से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    जयपुर में कालबेलिया डांसर्स के साथ थिरके आयुष्मान खुराना-साराअली खान:तीरंदाजी में सारा का निशाना रहा सटीक; एक्टर के तीर बार-बार चूके, तेज धूप से रहे परेशान

    जयपुर में कालबेलिया डांसर्स के साथ थिरके आयुष्मान खुराना-साराअली खान:तीरंदाजी में सारा का निशाना रहा सटीक; एक्टर के तीर बार-बार चूके, तेज धूप से रहे परेशान

    icc men cricket world cup 2027 ticket ballot gets 15 million applications

    icc men cricket world cup 2027 ticket ballot gets 15 million applications

    smriti mandhana trains as full time india captain ahead of zimbabwe t20i

    smriti mandhana trains as full time india captain ahead of zimbabwe t20i

    Ranveer Shorey Death Threat | CJP Protest Controversy

    Ranveer Shorey Death Threat | CJP Protest Controversy

    शूटिंग के लिए जयपुर पहुंचे ईशान खट्टर-जीनत अमान:वेब सीरीज रॉयल्स का सामोद और मंडावा की ऐतिहासिक लोकेशन पर शूट होगा

    शूटिंग के लिए जयपुर पहुंचे ईशान खट्टर-जीनत अमान:वेब सीरीज रॉयल्स का सामोद और मंडावा की ऐतिहासिक लोकेशन पर शूट होगा

    hayley matthews record equalled as shubman gill wins fifth icc award

    hayley matthews record equalled as shubman gill wins fifth icc award

    कंगना रनोट ने एआई अपराधों पर जताई चिंता:जर्मनी में रोबोट पर लड़की से गलत हरकत करने का आरोप; बोलीं- भविष्य में क्या होगा?

    कंगना रनोट ने एआई अपराधों पर जताई चिंता:जर्मनी में रोबोट पर लड़की से गलत हरकत करने का आरोप; बोलीं- भविष्य में क्या होगा?

    sunil gavaskar raises serious questions regarding t20i and ranji trophy data

    sunil gavaskar raises serious questions regarding t20i and ranji trophy data

    ‘ब्रेकिंग बैड’ एक्टर आरजे मिटे ने किया सुसाइड:34 साल उम्र थी, अमेरिकी सीरीज में वॉल्टर व्हाइट जूनियर का किरदार निभाया था

    ‘ब्रेकिंग बैड’ एक्टर आरजे मिटे ने किया सुसाइड:34 साल उम्र थी, अमेरिकी सीरीज में वॉल्टर व्हाइट जूनियर का किरदार निभाया था

    नुसरत भरूचा ने सर्जरी के बाद दिखाई अपनी हालत:हादसे के बाद शेयर किया हेल्थ अपडेट; हाथों में ड्रिप्स, नर्स खिलाती दिखीं खाना

    नुसरत भरूचा ने सर्जरी के बाद दिखाई अपनी हालत:हादसे के बाद शेयर किया हेल्थ अपडेट; हाथों में ड्रिप्स, नर्स खिलाती दिखीं खाना

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    ‘कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त को चुनाव लड़वाया था, गवर्नर बनाया था…’, पीयूष गोयल ने राहुल गांधी को याद दिलाया इतिहास

    ‘कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त को चुनाव लड़वाया था, गवर्नर बनाया था…’, पीयूष गोयल ने राहुल गांधी को याद दिलाया इतिहास

    भारत ने चीन को दे दिया सीधा जवाब, कहा- ‘लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा, ये तथ्य नहीं बदल सकता’

    भारत ने चीन को दे दिया सीधा जवाब, कहा- ‘लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा, ये तथ्य नहीं बदल सकता’

    भारत के इस राज्य में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला पर लगा बैन, बिक्री और प्रोडक्शन कुछ नहीं होगा

    भारत के इस राज्य में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला पर लगा बैन, बिक्री और प्रोडक्शन कुछ नहीं होगा

    Rajat Sharma’s Blog: मुख्य न्यायाधीश ने विपक्षी नेताओं से मिलने से क्यों इनकार किया?

    Rajat Sharma’s Blog: मुख्य न्यायाधीश ने विपक्षी नेताओं से मिलने से क्यों इनकार किया?

    भारतीय सेना को मिली बड़ी ताकत, सोलर डिफेंस ने 450 नागास्त्र-1R घातक ड्रोन की सबसे बड़ी खेप सौंपी

    भारतीय सेना को मिली बड़ी ताकत, सोलर डिफेंस ने 450 नागास्त्र-1R घातक ड्रोन की सबसे बड़ी खेप सौंपी

    सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को राहत, पीएम मोदी पर टिप्पणी के मानहानि मामले में ट्रायल पर लगाई रोक

    सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को राहत, पीएम मोदी पर टिप्पणी के मानहानि मामले में ट्रायल पर लगाई रोक

    I.N.D.I.A. Bloc Protest Live: हिरासत में सौरव दास-आशुतोष रांका, राहुल गांधी ने सांसदों को चाय पर बुलाया

    I.N.D.I.A. Bloc Protest Live: हिरासत में सौरव दास-आशुतोष रांका, राहुल गांधी ने सांसदों को चाय पर बुलाया

    जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, दिल्ली पुलिस के आदेश पर उठे सवाल

    जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, दिल्ली पुलिस के आदेश पर उठे सवाल

    पहाड़ों में बर्फबारी से बदला मौसम का मिजाज, यूपी-दिल्ली में बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड-हिमाचल में ओले गिरेंगे

    पहाड़ों में बर्फबारी से बदला मौसम का मिजाज, यूपी-दिल्ली में बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड-हिमाचल में ओले गिरेंगे

    राहुल गांधी ने INDIA ब्लॉक के सांसदों को आज अपने घर पर ‘चाय’ के लिए बुलाया, यहीं से तैयार होगी आगे की रणनीति

    राहुल गांधी ने INDIA ब्लॉक के सांसदों को आज अपने घर पर ‘चाय’ के लिए बुलाया, यहीं से तैयार होगी आगे की रणनीति

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Entertainment

Randeep Hooda Birthday | Nepal Jail Visit & Flood Relief Work

by Dainik Mirror
August 19, 2026
in Entertainment
250 2
0
Randeep Hooda Birthday | Nepal Jail Visit & Flood Relief Work
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
रणदीप का जन्म 20 अगस्त 1976 को हरियाणा के रोहतक में हुआ था।  - Dainik Bhaskar

रणदीप का जन्म 20 अगस्त 1976 को हरियाणा के रोहतक में हुआ था।

बॉलीवुड के संजीदा एक्टर्स में शुमार रणदीप हुड्डा आज 50 साल के हो गए हैं। पर्दे पर अपनी दमदार एक्टिंग और सीरियस किरदारों से पहचान बनाने वाले रणदीप की असल जिंदगी का एक पहलू इंसानियत से भरा भी है।

जब भी देश के किसी कोने में आपदा आई या लोग तकलीफ में दिखे, रणदीप ग्लैमरस दुनिया से दूर जमीनी स्तर पर मदद के लिए सबसे आगे खड़े नजर आए।

हाल ही में असम में आई भीषण बाढ़ के दौरान भी रणदीप हुड्डा का यही मानवीय चेहरा देखने को मिला। जब बाढ़ के पानी ने असम के कई इलाकों को डुबा दिया, तो रणदीप सोशल मीडिया पर केवल दुख जताकर नहीं रुके।

वे सीधे असम के शिवसागर जिले पहुंचे। यहां वे खुद पानी में उतरे और पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी। रेलवे स्टेशन पर बनाए गए राहत कैंपों में रह रहे पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचकर उन्होंने भोजन परोसा और लंगर की व्यवस्था संभाली।

असम में बाढ़ पीड़ितों को खाना बांटते रणदीप हुड्डा।

असम में बाढ़ पीड़ितों को खाना बांटते रणदीप हुड्डा।

प्रभावित इलाकों में जाकर राहत सामग्री बांटी।

प्रभावित इलाकों में जाकर राहत सामग्री बांटी।

केरल के बाद साल 2019 में जब महाराष्ट्र का नासिक जिला भयंकर सूखे की चपेट में था, तब भी रणदीप राहत लेकर पहुंचे। नासिक के वेले गांव में स्थिति इतनी गंभीर थी कि पीने के पानी के कुएं पूरी तरह सूख चुके थे और ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे थे।

रणदीप खुद उस गांव में पहुंचे, स्थिति का जायजा लिया और सूखे की मार झेल रहे ग्रामीणों के लिए रोज 25 से 30 पानी के टैंकरों का इंतजाम कराया।

नासिक के सूखे में टैंकर लेकर पहुंचे थे रणदीप हुड्डा का राहत कार्यों में जुटना हाल की घटना तक सीमित नहीं है। वे लंबे समय से संकट के समय जमीनी स्तर पर सेवा करते आए हैं। 2018 में जब केरल भीषण बाढ़ की चपेट में था और लाखों लोग बेघर हो गए थे, तब रणदीप सीधे केरल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे थे।

संस्था खालसा एड के साथ मिलकर उन्होंने राहत शिविरों में हजारों लोगों के लिए खाना पकाने से लेकर बांटने तक का काम किया था। बड़े-बड़े बर्तनों में खाना बनाते और बाढ़ पीड़ितों को भोजन परोसते हुए उनकी तस्वीरें भी सामने आईं।

पंजाब की बाढ़ में रणदीप ने प्रभावित इलाकों में जाकर राहत सामग्री बांटी थी।

पंजाब की बाढ़ में रणदीप ने प्रभावित इलाकों में जाकर राहत सामग्री बांटी थी।

2025 में पंजाब में आई बाढ़ के दौरान भी वे प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे और राहत सामग्री बांटी।

नासिक में सूखे के दौरान रणदीप वहां पानी के टैंकर लेकर पहुंचे थे।

नासिक में सूखे के दौरान रणदीप वहां पानी के टैंकर लेकर पहुंचे थे।

वीकेंड पर करते हैं बीच की सफाई, UN ने बनाया ब्रांड एंबेसडर

रणदीप हुड्डा सिर्फ प्राकृतिक आपदाओं में ही नहीं, बल्कि पर्यावरण और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए भी सक्रिय रहे हैं। मुंबई के वर्सोवा बीच और मीठी नदी के सफाई अभियान में वे लगातार पर्यावरण कार्यकर्ता अफरोज शाह के साथ मिलकर खड़े रहे।

वीकेंड्स पर जब अन्य बॉलीवुड सेलिब्रिटीज पार्टियों में व्यस्त रहते थे, तब रणदीप सुबह-सुबह वर्सोवा बीच पर ग्लव्स पहनकर कचरा और प्लास्टिक उठाते नजर आते थे।

मुंबई में वीकेंड पर रणदीप अक्सर बीच की सफाई करते हैं।

मुंबई में वीकेंड पर रणदीप अक्सर बीच की सफाई करते हैं।

पर्यावरण के प्रति उनके इसी काम को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने उन्हें ‘जलीय प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण’ (CMS) के लिए अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया था। वे खुद बताते हैं कि उन्हें बचपन से ही जानवरों और प्रकृति से गहरा लगाव रहा है। उन्होंने कई घोड़ों को गोद ले रखा है और बाघ संरक्षण अभियानों में भी वे सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

इंसानियत और समाज सेवा का यह जज्बा रणदीप को उनके परिवार से विरासत में मिला है। उनके पिता डॉक्टर और मां आशा हुड्डा एक जानी-मानी सोशल वर्कर हैं। रणदीप का मानना है कि बचपन में मां को दूसरों की मदद करते देखकर ही उनके भीतर भी जरूरतमंदों के प्रति यह संवेदनशीलता पैदा हुई।

खर्च निकालने के लिए मेल सेक्स वर्कर बनने निकले स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए रणदीप हुड्डा ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न चले गए। वहां उन्होंने मार्केटिंग में बैचलर्स की डिग्री ली और उसके बाद बिजनेस मैनेजमेंट व ह्यूमन रिसोर्स में मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की।

हालांकि, ऑस्ट्रेलिया में उनके दिन बहुत कठिनाइयों में बीते। जेब खर्च निकालने और अपनी पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए उन्होंने वहां कई छोटे-मोटे काम किए।

मिड-डे को दिए एक इंटरव्यू में खुद रणदीप ने यह खुलासा किया था कि उन्होंने जिगोलो बनने के लिए वहां कोशिश भी की थी।

मिड-डे को दिए एक इंटरव्यू में खुद रणदीप ने यह खुलासा किया था कि उन्होंने जिगोलो बनने के लिए वहां कोशिश भी की थी।

रणदीप ने ऑस्ट्रेलिया में रेस्टोरेंट में बर्तन धोए, वेटर का काम किया, कार वाशिंग सेंटर में गाड़ियां धोईं और देर रात तक टैक्सी भी चलाई। संघर्ष इतना बढ़ गया था कि एक वक्त पैसों की सख्त किल्लत के कारण उन्होंने जिगोलो (मेल सेक्स वर्कर) बनने के बारे में भी गंभीरता से सोचा था।

मिड-डे को दिए एक इंटरव्यू में रणदीप ने खुलासा किया था कि उन्होंने जिगोलो बनने के लिए वहां कोशिश भी की थी। एक एजेंट ने उन्हें एक कपल को सर्विस देने के लिए कहा तो उन्होंने मना कर दिया।

एयरलाइन कंपनी में नौकरी, थिएटर से मिला पहला ब्रेक ऑस्ट्रेलिया से पढ़ाई पूरी कर जब रणदीप भारत लौटे, तो उन्होंने मुंबई में एक एयरलाइन कंपनी में मार्केटिंग की नौकरी शुरू कर दी। नौकरी के साथ-साथ वे थिएटर और मॉडलिंग भी कर रहे थे। एक दिन रणदीप मुंबई में एक प्ले की रिहर्सल कर रहे थे, तभी मशहूर डायरेक्टर मीरा नायर की नजर उन पर पड़ी। मीरा नायर उनके अभिनय और पर्सनालिटी से काफी प्रभावित हुईं।

फिल्म 'मानसून वेडिंग' में राहुल चड्ढा के किरदार में रणदीप।

फिल्म ‘मानसून वेडिंग’ में राहुल चड्ढा के किरदार में रणदीप।

मीरा नायर ने रणदीप को अपनी आने वाली फिल्म ‘मानसून वेडिंग’ (2001) के ऑडिशन के लिए बुलाया। ऑडिशन में रणदीप का काम पसंद आया और उन्हें एनआरआई रिश्तेदार राहुल चड्ढा के किरदार में कास्ट कर लिया गया। इस तरह साल 2001 में रणदीप हुड्डा ने बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखा।

35 हजार रुपए का कॉन्ट्रैक्ट किया, 4 साल तक काम नहीं मिला ‘मानसून वेडिंग’ के बाद रणदीप को उम्मीद थी कि उन्हें बॉलीवुड में काम मिलने लगेगा, लेकिन उनके करियर में एक बड़ा अड़ंगा आ गया। उस दौरान मशहूर डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा ने रणदीप का एक नाटक देखा और उनसे प्रभावित होकर उन्हें अपनी गैंगस्टर फिल्म के लिए साइन कर लिया।

रामगोपाल वर्मा ने रणदीप के साथ 35,000 रुपए महीने का एक एक्सक्लूसिव कॉन्ट्रैक्ट साइन कराया। शर्त यह थी कि जब तक रामगोपाल वर्मा की फिल्म पूरी नहीं हो जाती, रणदीप किसी दूसरे बैनर की फिल्म में काम नहीं कर सकते। लेकिन स्क्रिप्टिंग और प्रोडक्शन की वजह से वह फिल्म टलती गई। यह इंतजार एक-दो महीने नहीं, बल्कि पूरे चार साल लंबा चला।

डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा के साथ बाईं ओर खड़े रणदीप हुड्डा।

डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा के साथ बाईं ओर खड़े रणदीप हुड्डा।

इस कॉन्ट्रैक्ट के कारण रणदीप के हाथ से कई बड़ी फिल्में निकल गईं। आखिरकार 2005 में जाकर रामगोपाल वर्मा ने फिल्म ‘D’ बनाई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।

रणदीप का 4 साल का कीमती वक्त और करियर का शुरुआती फ्लो इस वजह से पूरी तरह प्रभावित हुआ। इसके बाद उन्होंने ‘डरना जरूरी है’ और ‘रू-ब-रू’ जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन ये फिल्में भी असफल रहीं।

‘वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई’ से बदला करियर का ग्राफ लगातार असफलताओं के बाद साल 2010 में मिलन लुथरिया की फिल्म ‘वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई’ रणदीप के करियर में टर्निंग प्वाइंट साबित हुई। फिल्म में उन्होंने एसीपी विल्सन का ईमानदार किरदार निभाया था। अजय देवगन और इमरान हाशमी जैसे बड़े स्टार्स की मौजूदगी के बावजूद रणदीप ने अपनी दमदार एक्टिंग से आलोचकों और दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

फिल्म 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई' में रणदीप ने एसीपी विल्सन का किरदार निभाया था।

फिल्म ‘वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई’ में रणदीप ने एसीपी विल्सन का किरदार निभाया था।

इस फिल्म की सफलता के बाद इंडस्ट्री ने रणदीप की अदाकारी को गंभीरता से लेना शुरू किया और उनके पास मुख्य किरदारों के ऑफर्स आने लगे। इसके बाद उन्होंने ‘साहब बीवी और गैंगस्टर’, ‘जन्नत 2’ और ‘जिस्म 2’ जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी का प्रदर्शन किया।

‘हाईवे’ के लिए धूप में सनबर्न कराया, वोदका पीकर किरदार में ढले रणदीप हुड्डा को बॉलीवुड का एक ऐसा मेथड एक्टर माना जाता है जो किरदार में ढलने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। साल 2014 में आई इम्तियाज अली की फिल्म ‘हाईवे’ में रणदीप ने महावीर भाटी नाम के एक एरोगेंट किडनैपर का किरदार निभाया था। इस किरदार की तैयारी के लिए रणदीप ने बेहद अजीब और कठिन तरीके अपनाए।

फिल्म हाइवे में आलिया भट्ट के साथ रणदीप हुड्डा।

फिल्म हाइवे में आलिया भट्ट के साथ रणदीप हुड्डा।

फिल्म में उनका लुक काफी थका हुआ, उबड़-खाबड़ और सनबर्न से झुलसा हुआ दिखना था। इसलिए रणदीप सेट पर कोई मेकअप नहीं लेते थे, बल्कि घंटों तेज धूप में सीधे लेट जाते थे ताकि उनकी स्किन कुदरती रूप से झुलस जाए और सनबर्न हो जाए।

इसके बावजूद अगर किसी दिन वे फ्रेश या साफ-सुथरे दिखते, तो किरदार के चेहरे पर वह थकान लाने के लिए वे वोदका की पूरी बोतल पी लेते थे।

काठमांडू जेल में ‘बिकिनी किलर’ से 10 मिनट की मुलाकात साल 2015 में आई फिल्म ‘मैं और चार्ल्स’ में रणदीप ने दुनिया के सबसे शातिर क्रिमिनल और ‘बिकिनी किलर’ के नाम से मशहूर चार्ल्स शोभराज का किरदार निभाया था।

इस किरदार की बारीकियों, बॉडी लैंग्वेज और बात करने के लहजे को समझने के लिए रणदीप सिर्फ किताबों या डाक्यूमेंट्रीज पर निर्भर नहीं रहे। उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर पी. रमन से जिद की कि वे उन्हें असली चार्ल्स शोभराज से मिलाएं।

तस्वीर में बाएं रणदीप हुड्डा और दाएं क्रिमिनल चार्ल्स शोभराज।

तस्वीर में बाएं रणदीप हुड्डा और दाएं क्रिमिनल चार्ल्स शोभराज।

उस वक्त चार्ल्स शोभराज नेपाल की काठमांडू जेल में बंद था। काफी कोशिशों और कानूनी प्रक्रियाओं के बाद रणदीप को काठमांडू की सेंट्रल जेल में चार्ल्स शोभराज से मिलने की इजाजत मिली। रणदीप जब जेल पहुंचे, तो चार्ल्स उनसे करीब 7 फीट की दूरी पर खड़ा था।

ई-टाइम्स को दिए अपने इंटरव्यू में रणदीप ने बताया था कि शुरुआत में चार्ल्स ने उन्हें नहीं पहचाना। फिर रणदीप ने उन्हें अपने और फिल्म के बारे में बताया। चार्ल्स ने रणदीप से पूछा कि उन्होंने किरदार की तैयारी कहां से की, जिस पर रणदीप ने कहा कि इंटरनेट पर उपलब्ध उनके पुराने वीडियोज से। इसके बाद चार्ल्स शोभराज ने फिल्म के पोस्टर पर रणदीप को अपना ऑटोग्राफ भी दिया था।

3 साल तक दाढ़ी-बाल नहीं काटे, फिल्म बंद होने पर गुरुद्वारे में मांगी माफी रणदीप हुड्डा के करियर का सबसे दर्दनाक और इमोशनल किस्सा उनकी फिल्म ‘बैटल ऑफ सारागढ़ी’ से जुड़ा है। यह फिल्म रणदीप का ड्रीम प्रोजेक्ट थी, जिसमें वे हवलदार ईशर सिंह का किरदार निभा रहे थे। सिख इतिहास और इस महान योद्धा के किरदार के प्रति सम्मान जताने के लिए रणदीप ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में जाकर शपथ ली थी कि जब तक यह फिल्म पूरी होकर रिलीज नहीं हो जाती, वे अपने सिर के बाल और दाढ़ी नहीं कटवाएंगे।

डायरेक्टर राजकुमार संतोषी के निर्देशन में फिल्म की शूटिंग शुरू हुई और कुछ हिस्सा शूट भी कर लिया गया। रणदीप ने 3 साल तक कोई दूसरी फिल्म साइन नहीं की और अपने केस (बाल) बढ़ाए रखे। लेकिन प्रोडक्शन और बजट की दिक्कतों की वजह से फिल्म की शूटिंग अटक गई।

इसी दौरान अक्षय कुमार की इसी विषय पर बनी फिल्म ‘केसरी’ का ऐलान हो गया और वह रिलीज भी हो गई। इसके बाद ‘बैटल ऑफ सारागढ़ी’ हमेशा के लिए डिब्बा बंद हो गई।

रणदीप के लिए 3 साल का लंबा इंतजार, मेहनत और इमोशनल जुड़ाव सब बेकार हो गया था। जब आखिरकार उन्हें अपने बाल कटवाने पड़े, तो वे गुरुद्वारे गए। वहां उन्होंने सिख परंपरा के मुताबिक कसम पूरी न कर पाने के लिए ईश्वर से माफी मांगी और फिर अपने बाल कटवाए।

सुष्मिता सेन के साथ रणदीप हुड्डा।

सुष्मिता सेन के साथ रणदीप हुड्डा।

सुष्मिता सेन से रिश्ता टूटने को बताया टर्निंग प्वाइंट रणदीप हुड्डा की पर्सनल और लव लाइफ भी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है। साल 2006 में आई फिल्म ‘कर्मा और होली’ के सेट पर उनकी मुलाकात बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन से हुई थी। शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने करीब 3 साल तक एक-दूसरे को डेट किया।

सुष्मिता सेन के साथ ब्रेकअप के बाद रणदीप काफी अकेले पड़ गए थे। हालांकि, बाद में रणदीप ने कई इंटरव्यूज में माना कि सुष्मिता के साथ हुआ ब्रेकअप उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। उन्होंने कहा कि ब्रेकअप के बाद वे अपने काम और एक्टिंग करियर को लेकर ज्यादा सीरियस हो गए और अपना पूरा ध्यान फिल्मों पर लगा दिया।

सुष्मिता के अलावा रणदीप का नाम एक्ट्रेस नीतू चंद्रा के साथ भी लंबे वक्त तक जुड़ा। ‘मर्डर 3’ की शूटिंग के दौरान अदिति राव हैदरी के साथ भी उनके लिंकअप की खबरें आईं, हालांकि रणदीप ने इन बातों पर कभी खुलकर कोई कमेंट नहीं किया।

ये खबर भी पढ़ें

सुनील शेट्टी@65- धमकी मिलने पर अंडरवर्ल्ड डॉन को गालियां दीं:को-एक्ट्रेस से मिलाने के लिए जूनियर आर्टिस्ट को नकली मुख्यमंत्री बनाया; अजय देवगन ‘दूधवाला’ कहते हैं

90 का दशक। मुंबई में अंडरवर्ल्ड का खौफ ऐसा था कि बड़े-बड़े कारोबारी और फिल्म स्टार भी धमकी भरे फोन से घबरा जाते थे। इसी दौर में एक बॉलीवुड एक्टर को भी लगातार धमकी वाले फोन आ रहे थे। करीब डेढ़ साल तक धमकियों का सिलसिला चलता रहा, लेकिन एक दिन बात हद से आगे बढ़ गई। पूरी खबर पढ़ें

Tags: Actor NewsBirthdayBollywood ActorfloodHoodahumanitarian work.jailnepalRandeepRandeep HoodaRandeep Hooda BirthdayRandeep Hooda flood reliefRandeep Hooda NepalRandeep Hooda Personal Lifereliefvisitwork
Share196Tweet123Share49
Dainik Mirror

Dainik Mirror

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

August 2, 2026
Viveka Sinha Shaping Futures Through Ancient Wisdom

Viveka Sinha Shaping Futures Through Ancient Wisdom

August 2, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
भारत सरकार से Elon Musk की स्टारलिंक पर कड़ी से कड़ी शर्तें लगाने की मांग, रिसर्च इंस्टीट्यूट ने कहा- कोई समझौता न किया जाए

भारत सरकार से Elon Musk की स्टारलिंक पर कड़ी से कड़ी शर्तें लगाने की मांग, रिसर्च इंस्टीट्यूट ने कहा- कोई समझौता न किया जाए

October 13, 2026
‘कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त को चुनाव लड़वाया था, गवर्नर बनाया था…’, पीयूष गोयल ने राहुल गांधी को याद दिलाया इतिहास

‘कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त को चुनाव लड़वाया था, गवर्नर बनाया था…’, पीयूष गोयल ने राहुल गांधी को याद दिलाया इतिहास

October 13, 2026
भारत ने चीन को दे दिया सीधा जवाब, कहा- ‘लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा, ये तथ्य नहीं बदल सकता’

भारत ने चीन को दे दिया सीधा जवाब, कहा- ‘लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा, ये तथ्य नहीं बदल सकता’

October 13, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In