पाकिस्तान की टीम एशिया कप 2025 के सुपर-4 में पहुंच गए हैं। अपने आखिरी ग्रुप मैच में पाकिस्तान की भिड़ंत यूएई से थी। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर ये मुकाबला खेला गया, जिसे पाकिस्तान ने अपने नाम कर लिया। 41 रनो की जीत ने पाकिस्तान को सुपर-4 का टिकट दिला दिया है। 20 सितंबर से एशिया कप 2025 के सुपर राउंड की शुरुआत होने वाली है।
भारत बनाम पाकिस्तान
एशिया कप की 8 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया था। दोनों ग्रुप से टॉप- 2 टीम को सुपर-4 में जगह मिलेगी। वहां सभी चार टीमें एक दूसरे का मुकाबला करेंगी। भारतीय टीम सुपर-4 के अपने पहले ही मैच में पाकिस्तान से भिड़ेगी। ये मुकाबला 21 सितंबर को खेला जाएगा। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर भारतीय समय अनुसार रात 8 बजे इस मुकाबले की शुरुआत होगी। ये सुपर-4 में पाकिस्तान का भी पहला ही मैच होगा।







































