• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, October 19, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    Jio Platforms IPO ने बाजार में मचाई हलचल, जानें किस सेक्टर की कौन-सी कंपनियां करने जा रहीं निवेश

    Jio Platforms IPO ने बाजार में मचाई हलचल, जानें किस सेक्टर की कौन-सी कंपनियां करने जा रहीं निवेश

    मिजोरम के Chinmay Sutar ने Ranji Trophy में नाबाद 400 रन बनाकर रचा इतिहास

    मिजोरम के Chinmay Sutar ने Ranji Trophy में नाबाद 400 रन बनाकर रचा इतिहास

    bcci names pragyan ojha chief selector as ramesh powar joins selection panel

    bcci names pragyan ojha chief selector as ramesh powar joins selection panel

    19 October, 2026 Stock Market Highlights: शेयर बाजार में हाहाकार- एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट समेत इन स्टॉक्स ने डुबोए पैसे

    19 October, 2026 Stock Market Highlights: शेयर बाजार में हाहाकार- एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट समेत इन स्टॉक्स ने डुबोए पैसे

    Jio IPO को लेकर संस्थागत निवेशकों में जबरदस्त क्रेज, ₹8110 करोड़ की एंकर बुक पर लगीं ₹2.5 लाख करोड़ की बोलियां

    Jio IPO को लेकर संस्थागत निवेशकों में जबरदस्त क्रेज, ₹8110 करोड़ की एंकर बुक पर लगीं ₹2.5 लाख करोड़ की बोलियां

    shafali verma breaks smriti mandhana record in ind vs zim t20i

    shafali verma breaks smriti mandhana record in ind vs zim t20i

    मंगलवार को शेयर बाजार में नहीं कर सकेंगे ट्रेडिंग, 20 अक्टूबर को बंद रहेंगे BSE-NSE

    मंगलवार को शेयर बाजार में नहीं कर सकेंगे ट्रेडिंग, 20 अक्टूबर को बंद रहेंगे BSE-NSE

    India vs Zimbabwe तीसरा T20: 3-0 से क्लीन स्वीप के लक्ष्य के साथ उतरेगी भारतीय महिला टीम

    India vs Zimbabwe तीसरा T20: 3-0 से क्लीन स्वीप के लक्ष्य के साथ उतरेगी भारतीय महिला टीम

    मंदिर की परंपरा के लिए थम जाएंगे विमानों के पहिए, 20 अक्टूबर को 5 घंटे तक बंद रहेगा भारत का ये इंटरनेशनल एयरपोर्ट

    मंदिर की परंपरा के लिए थम जाएंगे विमानों के पहिए, 20 अक्टूबर को 5 घंटे तक बंद रहेगा भारत का ये इंटरनेशनल एयरपोर्ट

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर जल्द लग सकती है मुहर, मार्को रुबियो ने कहा- बातचीत अंतिम चरण में; रूसी तेल को लेकर भी कही बड़ी बात

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर जल्द लग सकती है मुहर, मार्को रुबियो ने कहा- बातचीत अंतिम चरण में; रूसी तेल को लेकर भी कही बड़ी बात

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
    Jio Platforms IPO ने बाजार में मचाई हलचल, जानें किस सेक्टर की कौन-सी कंपनियां करने जा रहीं निवेश

    Jio Platforms IPO ने बाजार में मचाई हलचल, जानें किस सेक्टर की कौन-सी कंपनियां करने जा रहीं निवेश

    Tech Tips: एक ईयरबड की आवाज हो गई कम? नया खरीदने से पहले अपनाएं ये 5 आसान ट्रिक्स

    samsung galaxy f70 5g launched in india with gorilla glass victus

    samsung galaxy f70 5g launched in india with gorilla glass victus

    मंगलवार को शेयर बाजार में नहीं कर सकेंगे ट्रेडिंग, 20 अक्टूबर को बंद रहेंगे BSE-NSE

    मंगलवार को शेयर बाजार में नहीं कर सकेंगे ट्रेडिंग, 20 अक्टूबर को बंद रहेंगे BSE-NSE

    मंदिर की परंपरा के लिए थम जाएंगे विमानों के पहिए, 20 अक्टूबर को 5 घंटे तक बंद रहेगा भारत का ये इंटरनेशनल एयरपोर्ट

    मंदिर की परंपरा के लिए थम जाएंगे विमानों के पहिए, 20 अक्टूबर को 5 घंटे तक बंद रहेगा भारत का ये इंटरनेशनल एयरपोर्ट

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर जल्द लग सकती है मुहर, मार्को रुबियो ने कहा- बातचीत अंतिम चरण में; रूसी तेल को लेकर भी कही बड़ी बात

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर जल्द लग सकती है मुहर, मार्को रुबियो ने कहा- बातचीत अंतिम चरण में; रूसी तेल को लेकर भी कही बड़ी बात

    शेयर बाजार में फिर दबाव, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा; पर रिलायंस और L&T बैंक समेत इन शेयरों में तेजी

    शेयर बाजार में फिर दबाव, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा; पर रिलायंस और L&T बैंक समेत इन शेयरों में तेजी

    श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत समेत कई ट्रेनों का बदला समय, रेलवे ने जारी किया नया टाइमटेबल

    श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत समेत कई ट्रेनों का बदला समय, रेलवे ने जारी किया नया टाइमटेबल

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    रणबीर-यश की ‘रामायण’ पर बड़ा अपडेट:दशहरे पर शुरू होगी फिल्म की एडवांस बुकिंग, 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी फिल्म

    रणबीर-यश की ‘रामायण’ पर बड़ा अपडेट:दशहरे पर शुरू होगी फिल्म की एडवांस बुकिंग, 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी फिल्म

    मिजोरम के Chinmay Sutar ने Ranji Trophy में नाबाद 400 रन बनाकर रचा इतिहास

    मिजोरम के Chinmay Sutar ने Ranji Trophy में नाबाद 400 रन बनाकर रचा इतिहास

    महानवमी पर दुर्गा पूजा पंडाल में जुटे बॉलीवुड सितारे:आलिया भट्ट-इम्तियाज अली ने भी किए मां दुर्गा के दर्शन, काजोल बेटी न्यासा के साथ पहुंचीं

    महानवमी पर दुर्गा पूजा पंडाल में जुटे बॉलीवुड सितारे:आलिया भट्ट-इम्तियाज अली ने भी किए मां दुर्गा के दर्शन, काजोल बेटी न्यासा के साथ पहुंचीं

    bcci names pragyan ojha chief selector as ramesh powar joins selection panel

    bcci names pragyan ojha chief selector as ramesh powar joins selection panel

    Daler Mehndi Controversy | Minister Subodh Uniyal Slams Singer in Tehri

    Daler Mehndi Controversy | Minister Subodh Uniyal Slams Singer in Tehri

    Bombay High Court Hearing | Imran Khan Visa Notice Case Update

    Bombay High Court Hearing | Imran Khan Visa Notice Case Update

    Bombay High Court Hearing | Imran Khan Visa Notice Case Update

    Bombay High Court Hearing | Imran Khan Visa Notice Case Update

    shafali verma breaks smriti mandhana record in ind vs zim t20i

    shafali verma breaks smriti mandhana record in ind vs zim t20i

    India vs Zimbabwe तीसरा T20: 3-0 से क्लीन स्वीप के लक्ष्य के साथ उतरेगी भारतीय महिला टीम

    India vs Zimbabwe तीसरा T20: 3-0 से क्लीन स्वीप के लक्ष्य के साथ उतरेगी भारतीय महिला टीम

    Panipat Gangster Anil Pandit | Tiger Shroff Shooting Case USA Dunki Route

    Panipat Gangster Anil Pandit | Tiger Shroff Shooting Case USA Dunki Route

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण ने कांग्रेस का थामा हाथ, BJP से लड़ चुके चुनाव

    बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण ने कांग्रेस का थामा हाथ, BJP से लड़ चुके चुनाव

    लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा कौन है अनिल पंडित? अमेरिका में बैठकर भारत में वारदातें करवाने का आरोप, टाइगर श्रॉफ पर हमले में भी नाम

    लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा कौन है अनिल पंडित? अमेरिका में बैठकर भारत में वारदातें करवाने का आरोप, टाइगर श्रॉफ पर हमले में भी नाम

    डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, लोकभवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह

    डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, लोकभवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह

    IAF ने रात में चलाया एयरलिफ्ट मिशन, लेह से दिल्ली पहुंचाया गंभीर रूप से बीमार मरीज

    IAF ने रात में चलाया एयरलिफ्ट मिशन, लेह से दिल्ली पहुंचाया गंभीर रूप से बीमार मरीज

    ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से जुड़ी भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज, बोले- सार्वजनिक है पूरा डेटा

    ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से जुड़ी भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज, बोले- सार्वजनिक है पूरा डेटा

    CISF में बड़ा बदलाव, 1 नवंबर से लागू होगा नया ढांचा; अब डोमेन के आधार पर होगी सुरक्षा की कमान

    CISF में बड़ा बदलाव, 1 नवंबर से लागू होगा नया ढांचा; अब डोमेन के आधार पर होगी सुरक्षा की कमान

    बुजुर्ग को खींचकर पानी में ले गया मगरमच्छ, 24 घंटे बाद नदी किनारे मिला शव; देखें VIDEO

    बुजुर्ग को खींचकर पानी में ले गया मगरमच्छ, 24 घंटे बाद नदी किनारे मिला शव; देखें VIDEO

    दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 राज्यों में 1.53 करोड़ की साइबर ठगी रोकी; ऐसे मिली कामयाबी

    दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 राज्यों में 1.53 करोड़ की साइबर ठगी रोकी; ऐसे मिली कामयाबी

    गोवा में गरजे राहुल गांधी, कहा- “पूरा देश जानता है कि CEC ज्ञानेश कुमार वोट चोरी को अंजाम देते हैं”

    गोवा में गरजे राहुल गांधी, कहा- “पूरा देश जानता है कि CEC ज्ञानेश कुमार वोट चोरी को अंजाम देते हैं”

    तेलंगाना में डांडिया कार्यक्रम के दौरान हादसा, लाइटिंग के लिए लगा आर्च गिरने से एक छात्रा की मौत, 12 घायल

    तेलंगाना में डांडिया कार्यक्रम के दौरान हादसा, लाइटिंग के लिए लगा आर्च गिरने से एक छात्रा की मौत, 12 घायल

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Entertainment

Diljit Dosanjh Emmy Awards Nomination Update | Amar Singh Chamkila | इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड में नॉमिनेट हुए दिलजीत दोसांझ: इम्तियाज अली को दिया क्रेडिट, जानिए कौन थे सिंगर चमकीला जिन पर बनी फिल्म को 2 नॉमिनेशन मिले

by krutikadalvibiz
September 26, 2025
in Entertainment
250 2
0
Diljit Dosanjh Emmy Awards Nomination Update | Amar Singh Chamkila | इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड में नॉमिनेट हुए दिलजीत दोसांझ: इम्तियाज अली को दिया क्रेडिट, जानिए कौन थे सिंगर चमकीला जिन पर बनी फिल्म को 2 नॉमिनेशन मिले
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ को फिल्म अमर सिंह चमकीला के लिए एमी इंटरनेशनल अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर का नॉमिनेशन मिला है। एमी नॉमिनेशन की अनाउंसमेंट गुरुवार को हुई है, जिसमें अमर सिंह चमकीला को दो नॉमिनेशन मिले हैं।

दिलजीत दोसांझ ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से नॉमिनेशन मिलने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर लिखा है, ये सब इम्तियाज अली की बदौलत हुआ।

इन इंटरनेशनल सेलेब्स से कंपीट करेंगे दिलजीत दोसांझ

इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में बेस्ट परफॉर्मर बाय अन एक्टर की कैटेगरी में दिलजीत दोसांझ को चमकीला के लिए, डेविड मिशेल को इन लूडविग, ओरियल प्ला को फिल्म न यो, एडिक्टो, डिएगो वासक्वेज को फिल्म इन वन हंड्रेड एयर ऑफ सोलीट्यूड के लिए नॉमिनेशन मिला है।

फिल्म अमर सिंह चमकीला को मिला बेस्ट टीवी मूवी/मिनी सीरीज में नॉमिनेशन

दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म अमर सिंह चमकीला को बेस्ट टीवी मूवी/ मिनी सीरीज कैटेगरी में भी नॉमिनेशन मिला है। इसके साथ जर्मनी से हेरहोसनः द बैंकर एंड द बॉम्ब, यूनाइटेड किंगडम से लॉस्ट बॉय्ज एंड फैरीज और चिली से वेंसर ए मोरिर भी नॉमिनेटेड हैं।

इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड 2024 का आयोजन 24 नवंबर को न्यूयॉर्क में होगा, जहां सभी विजेताओं की अनाउंसमेंट होगी। दिलजीत दोसांझ को पहली बार इंटरनेशनल लेवल पर नॉमिनेशन मिला है। सभी नॉमिनीज की अनाउंसमेंट 25 सितंबर को इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंस द्वारा की गई है। 16 कैटेगरी में कुल 64 नॉमिनेशन हैं, जिनमें 26 देशों की तरफ से फिल्मों और कलाकारों को शामिल किया गया है।

बताते चलें कि फिल्म अमर सिंह चमकीला साल 2024 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। ये एक बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म है, जो पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकीला पर आधारित है। फिल्म के राइटर और डायरेक्टर इम्तियाज अली हैं। दिलजीत ने अमर सिंह चमकीला और परिणीति ने उनकी पत्नी अमरजोत का किरदार निभाया है।

फिल्म को फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड में 9 अवॉर्ड मिल चुके हैं।

आज जानिए कौन थे फोक सिंगर अमर सिंह चमकीला जिनकी जिंदगी पर बनी फिल्म को मिला एमी नॉमिनेशन-

गरीब दलित परिवार में हुआ था अमर सिंह चमकीला का जन्म

21 जुलाई 1960 को अमर सिंह चमकीला का जन्म लुधियाना के पास स्थित गांव डुगरी के एक दलित परिवार में हुआ था। असली नाम धनीराम था। सिंगर बनने के बाद उनका नाम अमर सिंह चमकीला पड़ा था। गरीब परिवार में जन्मे अमर सिंह चमकीला ने कम उम्र में ही पढ़ाई छोड़कर कमाई करनी शुरू कर दी थी।

इलेक्ट्रिशियन बनने का ख्वाब देखते थे अमर सिंह चमकीला

अमूमन हर नौजवान शख्स डॉक्टर, इंजीनियर बनने का ख्वाब देखता है, हालांकि अमर सिंह चमकीला कम उम्र से ही एक इलेक्ट्रिशियन बनना चाहते थे। होश संभाला तो उन्हें एक कपड़ा मिल में काम मिल गया। जब भी काम से फुर्सत मिलती तो अमर सिंह चमकीला गुनगुनाया करते थे।

एक शादी में गाते हुए ली गई अमर सिंह चमकीला की तस्वीर।

एक शादी में गाते हुए ली गई अमर सिंह चमकीला की तस्वीर।

आसपास की घटना को देखकर उसी पर गाना शुरू कर दिया करते थे। बढ़ते समय के साथ अमर की रुचि संगीत में जागने लगी और उन्होंने गाना शुरू कर दिया। गांव के लोगों के साथ ही उन्होंने हार्मोनियम और ढोलकी बजाना भी सीख लिया। गांव में कहीं कोई भी शादी होती थी तो वो अक्सर दोस्तों के साथ ढोलकी लेकर पहुंच जाया करते थे।

कम उम्र में हुई पहली शादी, दो बेटियों की हुई मौत

अमर सिंह चमकीला की शादी गांव में रहने वाली गुरमैल कौर से हुई थी। दोनों के 4 बच्चे हुए थे, लेकिन अफसोस कि उनमें से उनकी सिर्फ 2 बेटियां अमलदीप और कमलदीप ही बच सकीं।

18 साल की उम्र में मिला गायिकी का मौका

पंजाब म्यूजिक इंडस्ट्री में उस दौर में सुरिंदर शिंदा का नाम हुआ करता था, जो लुधियाना के रहने वाले थे। एक रोज सुरिंदर शिंदा, उनके गांव पहुंचे थे। सुरिंदर शिंदा जब गांव से जाने लगे, तो अमर सिंह चमकीला ने अपनी साइकिल निकाली और दोस्त कुलदीप पारस को पीछे बैठाकर उनके पीछे-पीछे चल पड़े।

मुलाकात में अमर सिंह चमकीला ने उन्हें बताया कि वो भी उनकी तरह गायक बनना चाहते हैं। उन्होंने मौके पर ही अपनी गायिकी का एक नमूना पेश कर दिया। सुरिंदर शिंदा उनकी आवाज से इस कदर इंप्रेस हुए कि उन्होंने 18 साल के अमर सिंह चमकीला को अपने साथ काम पर रख लिया। अमर सिंह, सुरिंदर को अपना गुरु मानने लगे और उनके साथ स्टेज शोज में जाने लगे।

अमर सिंह चमकीला लिखते थे और धुन बनाते थे और वही गाने सुरिंदर शिंदा स्टेज पर गाया करते थे। कुछ एक मौके पर सुरिंदर शिंदा ने अमर सिंह चमकीला को साथ गाने का भी मौका दिया। स्टेज शोज करते हुए उन्हें मशहूर पंजाबी फोक सिंगर्स के. दीप, मोहम्मद सादिक जैसे लोगों के साथ भी परफॉर्म करने का मौका मिला था।

मिलती थी महज 100 रुपए तनख्वाह

अमर सिंह चमकीला के लिखे गानों से सुरिंदर शिंदा को काफी पहचान मिली थी। हालांकि अमर सिंह चमकीला महज एक राइटर बनकर रह गए। वहीं दूसरी तरफ उनकी तनख्वाह भी महज 100 रुपए महीना थी, जबकि उनके गाने गाकर सुरिंदर शिंदा हजारों में कमाई करता था।

80 के दशक की शुरुआत में सुरिंदर शिंदा और उनके ग्रुप की फीमेल लीड सिंगर सुरिंदर सोनिया के बीच अनबन हो गई। दरअसल सुरिदंर शिंदा, सोनिया के बजाय गुलशन कोमल को अपने साथ कनाडा टूर पर ले गए थे। सोनिया इस बात से इतना नाराज हुईं कि उन्होंने अमर सिंह चमकीला से अपनी नई टीम बनाने को कह दिया। अमर सिंह चमकीला ने अपने गुरु को धोखा देने से साफ इनकार कर दिया, लेकिन समय के साथ वो नई टीम बनाकर अकेले पहचान बनाने के लिए राजी हो गए।

साल 1980 में अमर सिंह चमकीला और सोनिया का एल्बम ‘टकुए ते टाकुआ’ रिलीज हुआ, जिसमें दोनों ने 8 डुएट गाने गाए। ये एल्बम पूरे पंजाब में काफी हिट रहा और अमर सिंह चमकीला के पास प्रोग्राम्स और स्टेज शोज के कई ऑफर आने लगे। दोनों की जोड़ी पंजाब में काफी हिट रही।

डबल मीनिंग, शराब और घरेलू हिंसा पर गाने लिखते थे अमर सिंह चमकीला

अमर सिंह चमकीला अपने गाने खुद लिखा करते थे। उनके गानों की लिरिक्स ज्यादातर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, शराब, पंजाब में बढ़ते ड्रग यूज पर होती थी। वे अपने गाने खुद कम्पोज भी करते थे। उनके कई गाने रिश्तों पर भी थे, जो डबल मीनिंग होते थे। कई लोग कहते थे कि अमर सिंह चमकीला अश्लील गाने गाते थे, लेकिन यही गाने उनकी पहचान बने।

पहली पार्टनरशिप में मिला धोखा, अकेले बनाई पहचान

अमर सिंह चमकीला और उनकी पार्टनर सोनिया के मैनेजर सोनिया के पति ही थे। दोनों के गानें हिट जरूर हो रहे थे, लेकिन उनके मैनेजर अमर सिंह चमकीला से ज्यादा फीस सोनिया को दिया करते थे। हर प्रोग्राम के उन्हें करीब 800 रुपए मिलते थे, जिनमें से 600 रुपए सोनिया को दिए जाते थे और अमर सिंह चमकीला को महज 200। जब उन्होंने इस धोखाधड़ी के खिलाफ आवाज उठाई, तो झगड़ा हुआ और टीम टूट गई।

ग्रुप की सिंगर से हुआ प्यार, शादी की तो हुआ विवाद

अमर सिंह चमकीला ने टीम टूटने पर हार नहीं मानी और अलग-अलग फीमेल सिंगर्स के साथ परफॉर्म करने लगे।

अमर सिंह चमकीला एक परमानेंट फीमेल सिंगर की तलाश में थे। इसी बीच उनकी मुलाकात अमरजोत से हुई। उन्हें अमरजोत की आवाज पसंद आई और दोनों साथ गाने लगे। दोनों का पहला एल्बम भुल गई मैं घुंड खाड़ना जबरदस्त हिट रहा था। प्रोग्राम के सिलसिले में साथ समय बिताते हुए दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और दोनों ने शादी कर ली।

अमर सिंह चमकीला और अमरजोत की शादी कई कारणों से विवादों में रही थी। पहला विवाद यह था कि अमर सिंह चमकीला पहले से शादीशुदा थे। वहीं दूसरा सबसे बड़ा विवाद ये रहा कि अमर सिंह चमकीला एक दलित थे और अमरजोत अपर कास्ट जाट थीं। कई बार अलग-अलग गुट उन्हें जान से मारने की धमकी देते थे। हालांकि उन धमकियों से उनके रिश्ते पर असर नहीं पड़ा। शादी के एक साल बाद अमरजोत ने बेटे जयमान चमकीला को जन्म दिया था।

बढ़ती पॉपुलैरिटी के चलते अमर सिंह चमकीला को बड़े-बड़े स्टूडियो से गाने के ऑफर मिलते थे। उनके कई गानों की रिकॉर्डिंग भी करवाई गई थी, जिनके कैसेट निकाले गए थे। उनके गाए और लिखे गाने इतने हिट रहते थे कि उनकी ब्लैक मार्केटिंग होती थी। अमर सिंह चमकीला और अमरजोत का सबसे हिट गाना पहिले ललकारे नाल मैं डर गई रहा।

कनाडा और दुबई में भी होते थे अमर सिंह चमकीला के प्रोग्राम

पंजाब और दिल्ली के अलावा अमर सिंह चमकीला के गाने विदेशों में भी चर्चा में रहते थे। उन्होंने कनाडा में कई स्टेज शोज भी किए थे। वहीं दुबई से भी उन्हें कई बार गाने के लिए बुलावा आया था। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक वो एक स्टेज शो के 500 रुपए और एक शादी में गाने के 4 हजार रुपए लेते थे।

डेट्स नहीं मिलने पर लोग पोस्टपोन कर देते थे शादियां

अमर सिंह चमकीला उस दौर के सबसे फेमस पंजाबी सिंगर थे। कहा जाता है कि अगर व्यस्त होने के कारण वो किसी शादी में गाने से इनकार कर देते थे तो लोग उनके शेड्यूल के मुताबिक शादी की डेट्स बदल दिया करते थे।

आए दिन मिलती थी जान से मारने की धमकी

जैसे-जैसे अमर सिंह चमकीला की पॉपुलैरिटी बढ़ती जा रही थी, वैसे-वैसे उनके दुश्मनों की लिस्ट में भी इजाफा हो रहा था। उनके साथ काम करने वाले कई सिंगर्स उनकी कामयाबी से चिढ़ा करते थे और उनके गानों और लिरिक्स की आलोचना करते थे। कई बार उनकी छवि खराब करने के लिए झूठी अफवाहें फैलाई जाती थीं। 80 के दशक के आखिर में उन्हें आए दिन जान से मारने की धमकियां मिलने लगी थीं।

अश्लील गानों के लिए मांगी थी सिख मिलिटेंट ग्रुप से माफी

जब धमकियां मिलने का सिलसिला बढ़ने लगा तो अमर सिंह चमकीला ने सिख मिलिटेंट के एक गुट से माफी मांगी थी। साथ ही उन्होंने ये भी आश्वासन दिया था कि वो अब से अश्लील गाने नहीं लिखेंगे।

फरमाइश पर दर्शकों को सुनाते थे अश्लील गाने

अमर सिंह चमकीला ने धमकियों से डरकर अश्लील और डबल मीनिंग गाने बंद कर दिए और धार्मिक गाने शुरू कर दिए। जब भी शादियों में धार्मिक गाने गाते थे, तो लोग उनसे अश्लील गानों की डिमांड करते थे। शुरुआत में तो उन्होंने अश्लील गानों से साफ इनकार कर दिया, लेकिन जब डिमांड बढ़ने लगी, तो उन्होंने दोबारा उसी तरह के गाने लिखने और गाने शुरू कर दिए।

अज्ञात हत्यारों ने गोलियों से भूना, पत्नी अमरजोत भी मारी गईं

8 मार्च 1988, अमर सिंह चमकीला अपनी पत्नी अमरजोत और 3 साथियों के साथ फिल्लौर के पास स्थित महमगांव में हो रही एक शादी में परफॉर्म करने पहुंचे थे। जैसे ही 27 साल के अमर सिंह चमकीला अपने साथियों के साथ कार से उतरे, वैसे ही कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस हमले में अमर सिंह चमकीला, उनकी पत्नी अमरजोत, साथी बलदेव और रंजीत मारे गए, जबकि एक साथी जख्मी हो गया।

मौत के बाद सामने आई कई थ्योरी, नहीं मिले हत्यारे

अमर सिंह चमकीला की मौत के बाद उनके परिवार ने उनके हत्यारों के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं की। हैरानी की बात ये रही कि इतना बड़ा और नामी कलाकार होने के बावजूद पुलिस ने भी अपनी तरफ से हत्यारों को ढूंढने की कोशिश नहीं की।

हालांकि समय-समय पर उनकी मौत की अलग-अलग थ्योरी सामने आई। कहा गया कि अश्लील लिरिक्स के चलते खलिस्तानियों ने उनकी हत्या कर दी। वहीं कुछ का मानना था दलित होकर जाट अमरजोत से शादी करने पर कई लोग उनसे नाखुश थे। एक थ्योरी ये भी सामने आई कि उनके जमाने के सिंगर्स ने उनकी कामयाबी के चलते उनकी हत्या करवाई। हालांकि असली वजह क्या थी, ये उनकी मौत के 40 साल बाद भी पता नहीं चल सका है।

Tags: AmarAmar Singh ChamkilaAwardsChamkilaDiljitDiljit DosanjhDiljit Dosanjh Emmy Awards NominationDosanjhEmmyNominationSinghupdateअलअवरडइटरनशनलइमतयजएमककनकरडटचमकलजनजनएथदयदलजतदसझनमनटनमनशनपरफलमबनममलसगरहए
Share196Tweet123Share49
krutikadalvibiz

krutikadalvibiz

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

August 2, 2026
Viveka Sinha Shaping Futures Through Ancient Wisdom

Viveka Sinha Shaping Futures Through Ancient Wisdom

August 2, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
रणबीर-यश की ‘रामायण’ पर बड़ा अपडेट:दशहरे पर शुरू होगी फिल्म की एडवांस बुकिंग, 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी फिल्म

रणबीर-यश की ‘रामायण’ पर बड़ा अपडेट:दशहरे पर शुरू होगी फिल्म की एडवांस बुकिंग, 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी फिल्म

October 19, 2026
Jio Platforms IPO ने बाजार में मचाई हलचल, जानें किस सेक्टर की कौन-सी कंपनियां करने जा रहीं निवेश

Jio Platforms IPO ने बाजार में मचाई हलचल, जानें किस सेक्टर की कौन-सी कंपनियां करने जा रहीं निवेश

October 19, 2026
मिजोरम के Chinmay Sutar ने Ranji Trophy में नाबाद 400 रन बनाकर रचा इतिहास

मिजोरम के Chinmay Sutar ने Ranji Trophy में नाबाद 400 रन बनाकर रचा इतिहास

October 19, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In