एशिया कप 2025 में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। इस शानदार उपलब्धि पर उन्हें इनाम में मिली है एक लग्जरी और पावरफुल HAVAL H9 SUV. ये एसयूवी अपने रफ-एंड- टफ लुक, लग्जरी फीचर्स और बेहतरीन ऑफ-रोडिंग क्षमता के लिए जानी जाती है। वहीं इस एसयूवी में अभिषेक ने शुभमन गिल संग बैठकर सेल्फी ली।








































