भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या एशिया कप 2025 के फाइनल से पहले चोटिल हो गए थे। जिस कारण वह पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप फाइनल में नहीं खेल पाए थे। वहीं अब कहा जा रहा है कि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से भी वह बाहर हो सकते हैं। उनकी जगह शिवम दुबे को टीम में वापसी का मौका मिल सकता है। बता दें कि, शिवम दुबे को एशिया कप के फाइनल मैच में हार्दिक पंड्या की जगह टीम में जगह मिली थी।






































