
सेना प्रमुख ने पाकिस्तान को दी चेतावनी।
भारतीय सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को बड़ी चेतावनी जारी की है। सेना प्रमुख ने पाकिस्तान को साफ तौर पर चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर पाकिस्तान को नक्शे पर खुद को बनाए रखना है तो उसे आतंकवाद बंद करना पड़ेगा।
दरअसल भारतीय सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शुक्रवार को अग्रिम क्षेत्रों और बीकानेर सैन्य स्टेशन का दौरा किया। यहां उन्होंने सैन्य तैयारियों का जायजा लिया। सेना प्रमुख ने इस दौरान सेना के आधुनिकीकरण, युद्ध तैयारी, तकनीकी क्षमताओं को मजबूत करने की बात दोहराई।





































