• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 25, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    साइबर अटैक को और ज्यादा तेज बना रहे AI Tools, वित्त मंत्री ने वित्तीय क्षेत्र को दी सतर्क रहने की सलाह

    साइबर अटैक को और ज्यादा तेज बना रहे AI Tools, वित्त मंत्री ने वित्तीय क्षेत्र को दी सतर्क रहने की सलाह

    Axis Bank Q4 Results: बैंक ने जारी किए वित्तीय नतीजे, शेयरहोल्डरों के लिए डिविडेंड की घोषणा

    Axis Bank Q4 Results: बैंक ने जारी किए वित्तीय नतीजे, शेयरहोल्डरों के लिए डिविडेंड की घोषणा

    SBI में जमा करें ₹1,00,000 और पाएं ₹42,524 का फिक्स ब्याज, सरकारी गारंटी के साथ शानदार रिटर्न

    SBI में जमा करें ₹1,00,000 और पाएं ₹42,524 का फिक्स ब्याज, सरकारी गारंटी के साथ शानदार रिटर्न

    MSMEs के लिए वरदान है ये सरकारी स्कीम, बिना गारंटी मिलता है 20 लाख रुपये तक का लोन

    MSMEs के लिए वरदान है ये सरकारी स्कीम, बिना गारंटी मिलता है 20 लाख रुपये तक का लोन

    IPL 2026: फिट होकर भी कूपर कोनोली क्यों नहीं कर रहे गेंदबाजी? यहां जानें वजह

    IPL 2026: फिट होकर भी कूपर कोनोली क्यों नहीं कर रहे गेंदबाजी? यहां जानें वजह

    इस शहर में बनाई जाएंगी B-28 बुलेट ट्रेन, अश्विनी वैष्णव ने किया ‘आदित्य’ कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन

    इस शहर में बनाई जाएंगी B-28 बुलेट ट्रेन, अश्विनी वैष्णव ने किया ‘आदित्य’ कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन

    दिल्ली कैपिटल्स नहीं तोड़ पाई पंजाब किंग्स का तिलिस्म, श्रेयस अय्यर की टीम ने रचा इतिहास, सबसे बड़ी रन चेज को दिया अंजाम

    दिल्ली कैपिटल्स नहीं तोड़ पाई पंजाब किंग्स का तिलिस्म, श्रेयस अय्यर की टीम ने रचा इतिहास, सबसे बड़ी रन चेज को दिया अंजाम

    सरकार ने नीति आयोग का किया पुनर्गठन, अशोक कुमार लाहिड़ी को बनाया गया वाइस चेयरमैन

    सरकार ने नीति आयोग का किया पुनर्गठन, अशोक कुमार लाहिड़ी को बनाया गया वाइस चेयरमैन

    IPL 2026: लुंगी एनगिडी हुए चोटिल, एंबुलेंस से ले जाए गए अस्पताल

    IPL 2026: लुंगी एनगिडी हुए चोटिल, एंबुलेंस से ले जाए गए अस्पताल

    IPL 2026: केएल राहुल और नितीश राणा ने तोड़ा विराट-डिविलियर्स का पुराना रिकॉर्ड

    IPL 2026: केएल राहुल और नितीश राणा ने तोड़ा विराट-डिविलियर्स का पुराना रिकॉर्ड

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup

    बिजली की मांग ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, अप्रैल में भीषण गर्मी से बढ़ा एसी-कूलर का इस्तेमाल

    बिजली की मांग ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, अप्रैल में भीषण गर्मी से बढ़ा एसी-कूलर का इस्तेमाल

    क्या पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर हुई RBI की कार्रवाई से Paytm पर भी पड़ेगा असर, कंपनी ने दी अहम जानकारी

    क्या पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर हुई RBI की कार्रवाई से Paytm पर भी पड़ेगा असर, कंपनी ने दी अहम जानकारी

    PNB की 5 साल की FD में ₹2,00,000 डालेंगे तो कितना रिटर्न मिलेगा? चेक करें कैलकुलेशन

    PNB की 5 साल की FD में ₹2,00,000 डालेंगे तो कितना रिटर्न मिलेगा? चेक करें कैलकुलेशन

    छोटे बिजनेस के लिए बड़ा मौका! MSME के 5 सीक्रेट बेनिफिट्स जो बदल सकते हैं आपकी कमाई

    छोटे बिजनेस के लिए बड़ा मौका! MSME के 5 सीक्रेट बेनिफिट्स जो बदल सकते हैं आपकी कमाई

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    IPL 2026: फिट होकर भी कूपर कोनोली क्यों नहीं कर रहे गेंदबाजी? यहां जानें वजह

    IPL 2026: फिट होकर भी कूपर कोनोली क्यों नहीं कर रहे गेंदबाजी? यहां जानें वजह

    परमार्थ निकेतन में गंगा आरती में शामिल हुए सुनील शेट्टी:रूद्राक्ष का दिव्य पौधा और अंग वस्त्र भेंट कर किया अभिनन्दन

    परमार्थ निकेतन में गंगा आरती में शामिल हुए सुनील शेट्टी:रूद्राक्ष का दिव्य पौधा और अंग वस्त्र भेंट कर किया अभिनन्दन

    दिल्ली कैपिटल्स नहीं तोड़ पाई पंजाब किंग्स का तिलिस्म, श्रेयस अय्यर की टीम ने रचा इतिहास, सबसे बड़ी रन चेज को दिया अंजाम

    दिल्ली कैपिटल्स नहीं तोड़ पाई पंजाब किंग्स का तिलिस्म, श्रेयस अय्यर की टीम ने रचा इतिहास, सबसे बड़ी रन चेज को दिया अंजाम

    IPL 2026: लुंगी एनगिडी हुए चोटिल, एंबुलेंस से ले जाए गए अस्पताल

    IPL 2026: लुंगी एनगिडी हुए चोटिल, एंबुलेंस से ले जाए गए अस्पताल

    IPL 2026: केएल राहुल और नितीश राणा ने तोड़ा विराट-डिविलियर्स का पुराना रिकॉर्ड

    IPL 2026: केएल राहुल और नितीश राणा ने तोड़ा विराट-डिविलियर्स का पुराना रिकॉर्ड

    रणवीर सिंह को कांतारा विवाद में कोर्ट से राहत:चार हफ्तों में मंदिर जाकर माफी की शर्त, हाईकोर्ट ने केस निपटाने के संकेत दिए

    रणवीर सिंह को कांतारा विवाद में कोर्ट से राहत:चार हफ्तों में मंदिर जाकर माफी की शर्त, हाईकोर्ट ने केस निपटाने के संकेत दिए

    IPL 2026: KL Rahul ने रचा कीर्तिमान, आईपीएल में 150 रनों की पारी खेलने वाले पहले भारतीय बने

    IPL 2026: KL Rahul ने रचा कीर्तिमान, आईपीएल में 150 रनों की पारी खेलने वाले पहले भारतीय बने

    DC vs PBKS: दिल्ली कैपिटल्स के सामने पंजाब किंग्स की चुनौती, देखें दोनों की प्लेइंग 11

    DC vs PBKS: दिल्ली कैपिटल्स के सामने पंजाब किंग्स की चुनौती, देखें दोनों की प्लेइंग 11

    DC vs PBKS: केएल राहुल ने रचा इतिहास, इस मामले में एमएस धोनी को पछाड़ा

    DC vs PBKS: केएल राहुल ने रचा इतिहास, इस मामले में एमएस धोनी को पछाड़ा

    IPL 2026: लखनऊ सुपर जाएंट्स को बड़ा झटका, Anrich Nortje आईपीएल 206 के बाकी मैचों से हुए बाहर

    IPL 2026: लखनऊ सुपर जाएंट्स को बड़ा झटका, Anrich Nortje आईपीएल 206 के बाकी मैचों से हुए बाहर

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    SRCC के 100 वर्ष पूरे होने पर कॉलेज डेलिगेशन ने की पीएम मोदी से मुलाकात, रजत शर्मा भी थे मौजूद

    SRCC के 100 वर्ष पूरे होने पर कॉलेज डेलिगेशन ने की पीएम मोदी से मुलाकात, रजत शर्मा भी थे मौजूद

    ‘चूहे खा गए रिश्वत की रकम, ऐसे तो राज्य को हो सकता है राजस्व का भारी नुकसान’, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

    ‘चूहे खा गए रिश्वत की रकम, ऐसे तो राज्य को हो सकता है राजस्व का भारी नुकसान’, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

    केदारनाथ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, केदार सभा के अध्यक्ष ने किया सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों का खंडन

    केदारनाथ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, केदार सभा के अध्यक्ष ने किया सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों का खंडन

    धार्मिक जुलूस के दौरान अचानक टूटा पुल, 8 लोग घायल; हादसे का VIDEO आया सामने

    धार्मिक जुलूस के दौरान अचानक टूटा पुल, 8 लोग घायल; हादसे का VIDEO आया सामने

    तमिलनाडु की एक और पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, दरवाजा खुलते ही 2 मजदूरों के उड़े परखच्चे

    तमिलनाडु की एक और पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, दरवाजा खुलते ही 2 मजदूरों के उड़े परखच्चे

    47 माओवादियों ने डाले हथियार, भारी गोला-बारूद के साथ किया सरेंडर, DGP ने बताया क्या-क्या हुआ बरामद?

    47 माओवादियों ने डाले हथियार, भारी गोला-बारूद के साथ किया सरेंडर, DGP ने बताया क्या-क्या हुआ बरामद?

    भगवंत मान ने राष्ट्रपति से मिलने के लिए मांगा समय, विधायकों संग करेंगे मुलाकात

    भगवंत मान ने राष्ट्रपति से मिलने के लिए मांगा समय, विधायकों संग करेंगे मुलाकात

    ‘आगे आगे देखिए होता है क्या’, AAP के सात सांसदों के पार्टी छोड़ने पर BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का बड़ा बयान

    ‘आगे आगे देखिए होता है क्या’, AAP के सात सांसदों के पार्टी छोड़ने पर BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का बड़ा बयान

    केसीआर की बेटी के. कविता ने लॉन्च की नई पार्टी TRS, BRS से बगावत के बाद उठाया बड़ा कदम

    केसीआर की बेटी के. कविता ने लॉन्च की नई पार्टी TRS, BRS से बगावत के बाद उठाया बड़ा कदम

    स्वाति मालीवाल विवाद से राघव चड्ढा की बगावत तक, AAP के अंदरूनी कलह की कहानी

    स्वाति मालीवाल विवाद से राघव चड्ढा की बगावत तक, AAP के अंदरूनी कलह की कहानी

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Entertainment

Kokilaben Rupal Patel Success Story; PM Modi | Saath Nibhaana Saathiya | श्याम बेनेगल की फिल्म से लॉन्च हुईं रूपल पटेल: बेटे के लिए छोड़ी इंडस्ट्री, पीएम का पत्र देख घबराईं, दृष्टिहीन फैन से मिलीं, छलके आंसू

by krutikadalvibiz
October 23, 2025
in Entertainment
247 5
0
Kokilaben Rupal Patel Success Story; PM Modi | Saath Nibhaana Saathiya | श्याम बेनेगल की फिल्म से लॉन्च हुईं रूपल पटेल: बेटे के लिए छोड़ी इंडस्ट्री, पीएम का पत्र देख घबराईं, दृष्टिहीन फैन से मिलीं, छलके आंसू
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

16 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी/वीरेंद्र मिश्र

  • कॉपी लिंक
2 जनवरी 1975 को मुंबई में जन्मी रूपल पटेल ने  एनएसडी से निकलने के बाद  श्याम बेनेगल की फिल्म से करियर शुरू किया। - Dainik Bhaskar

2 जनवरी 1975 को मुंबई में जन्मी रूपल पटेल ने एनएसडी से निकलने के बाद श्याम बेनेगल की फिल्म से करियर शुरू किया।

मुंबई में जन्मी और पली-बढ़ी अभिनेत्री रूपल पटेल ने एनएसडी से निकलने के बाद श्याम बेनेगल की फिल्मों से करियर शुरू किया और सादगी, ईमानदारी व अनुशासन को हमेशा अपना बल माना। जॉइंट फैमिली की परवरिश से मिली संवेदनशीलता के चलते उन्होंने बेटे की परवरिश के लिए अभिनय से 10 साल का ब्रेक लिया, पर किस्मत ने उन्हें दोबारा चमकाया — जब एक पुराने स्पॉट बॉय का कॉल उनके करियर की नई शुरुआत बन गया।

‘साथ निभाना साथिया’ में कोकिलाबेन का रोल उन्हें घर-घर में प्रसिद्ध कर गया। एक बार एक अंधे प्रशंसक ने केवल उनकी आवाज से उन्हें पहचाना, जिससे रूपल भावुक हो उठीं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्वच्छ भारत अभियान के लिए मिला सम्मान उन्हें गर्व और जिम्मेदारी दोनों का एहसास दिलाता है।

आज की सक्सेस स्टोरी में रूपल पटेल की जीवन यात्रा से जुड़े कुछ अनसुने पहलुओं के बारे में जानिए

रूपल पटेल अभिनय को सत्य, सरलता और ईमानदारी का साधन मानती हैं।

रूपल पटेल अभिनय को सत्य, सरलता और ईमानदारी का साधन मानती हैं।

अभिनय मेरी ‘सात्विक खुशी’, मुंबई मेरी जन्मभूमि और कर्मभूमि

रूपल पटेल कहती हैं, “अभिनय मेरी सात्विक खुशी है — दिखावे से परे एक सच्ची अनुभूति।” परिवार में कोई कलाकार न होते हुए भी अभिनय का बीज उनमें बचपन से ही अंकुरित हुआ। कहानी सुनाने की कक्षाओं और संस्कृत-हिंदी के अध्ययन ने उनकी अभिव्यक्ति को निखारा।

रूपल अभिनय को सत्य, सरलता और ईमानदारी का साधन मानती हैं — जहां व्यक्ति अहं से मुक्त होकर किरदार जीता है।

संयुक्त परिवार में पली-बढ़ीं रूपल बताती हैं कि 15-20 लोगों के साथ रहकर साझा जीवन ने उन्हें अनुशासन, आदर और संतोष सिखाया। बचपन में राजश्री फिल्मों और धार्मिक कथाओं से उन्होंने पारिवारिक मूल्यों की अहमियत जानी।

रूपल कहती हैं — “मुंबई ही मेरी जन्मभूमि और कर्मभूमि है।”

पिता की सीख ने बदल दी रूपल पटेल की जिंदगी

रूपल पटेल कहती हैं— पिता ने सिखाया था, “निर्णय लो और पीछे मत देखो।” यही बना उनके जीवन का सिद्धांत। अभिनय को पेशा बनाने की ठानी तो पिता की सलाह पर NSD में दाखिला लिया और पहले ही प्रयास में सफलता मिली।

दिल्ली का NSD उनके जीवन का टर्निंग पॉइंट रहा, जहां मुंबई के सुरक्षित घेरों से निकल उन्होंने संघर्ष, अनुशासन और आत्मनिर्भरता सीखी। उनके मुताबिक अभिनय केवल कला नहीं, एक साधना है। जिसमें ईमानदारी और आस्था ही असली पूंजी है।

श्याम बेनेगल के प्रोत्साहन से मिली पहचान

एनएसडी से निकलने के बाद रूपल पटेल ने श्याम बेनेगल को फोन किया। वे करती हैं कि उस समय उनका आत्मविश्वास और सरलता ही उनकी पहचान थी। श्याम बेनेगल ने उनसे फोटो मांगी तो उन्होंने ईमानदारी से कहा कि उनके पास सिर्फ एनएसडी में खिंचाई हुई एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर है।

बेनेगल जी के प्रोत्साहन से उन्हें काम मिला और वहीं से उनका फिल्मी सफर शुरू हुआ। ‘अंतरनाद’ की शूटिंग के दौरान उन्होंने ओम पुरी, शबाना आजमी और कुलभूषण खरबंदा जैसे कलाकारों से बहुत कुछ सीखा।

एनएसडी में उनके सीनियर राधा कृष्ण दत्त रहे, जिनसे नजदीकियां बढ़ीं और बाद में वही उनके पति बने। रूपल आज भी मानती हैं कि सादगी और सीखने की भावना ही उनका सबसे बड़ा बल है।

एनएसडी की पढ़ाई के दौरान शुरू हुआ प्यार, फिर एक छोटे घर से शुरू हुआ था वैवाहिक सफर

एनएसडी में दाखिला लेते वक्त रूपल पटेल को एक फॉर्म में ‘लोकल गार्जियन’ का नाम भरना था। वह मदद के लिए स्टूडेंट यूनियन लीडर आर. के. दत्त(राधा कृष्ण दत्त) के पास गईं। दत्त ने अपने पिता से रूपल को मिलवाया, जिन्होंने कहा – “आई विल बी योर लोकल गार्जियन।” वहीं से दोनों की पहचान शुरू हुई।

उस दौर में मोबाइल नहीं था, पोस्टकार्ड के जरिए संवाद होता था और हर छोटी जरूरत पर रूपल, राधा कृष्ण दत्त से मदद लेतीं। वे नाटक के जूनियर कलाकारों में हिस्सा लेतीं – “गोल खोपड़ी नुकीली खोपड़ी” जैसे प्ले में गांव वाले या भीड़ का किरदार निभातीं।

एक साल बाद राधा कृष्ण दत्त ने गंभीरता से कहा – “हम एक ही फील्ड के हैं, तो लाइफ पार्टनर बन सकते हैं।” रूपल को पहले तुरंत बात समझ नहीं आई, पर बाद में उनका प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। दोनों परिवार मिले और तय हुआ कि दोनों अपनी पढ़ाई पूरी करें, फिर शादी करेंगे।

एनएसडी के बाद राधा कृष्ण दत्त को “टीपू सुल्तान” सीरियल मिला और उन्होंने पहली कमाई से रूपल के लिए एक छोटा घर लिया। वहीं से उनका वैवाहिक सफर शुरू हुआ—एक वन रूम किचन से, पर प्रेम और सम्मान से भरा हुआ।

मां बनने की जिम्मेदारी निभाने के लिए दस साल का ब्रेक लिया

रूपल कहती हैं- मैं जॉइंट फैमिली से हूं, जहां परिवार को सबसे पहले रखा जाता है। मैंने अपनी मम्मी, दादी और काकी को देखा कि कैसे वे घर और रिश्तों को संभालती थीं। मुझे हमेशा लगा कि अगर परिवार में एक व्यक्ति पहले से काम कर रहा है और सब ठीक चल रहा है, तो बच्चे को समय देना भी उतना ही जरूरी है। मां बनना जिम्मेदारी है।

बच्चे को संस्कार और प्यार देना माता-पिता का कर्तव्य है। इसलिए मैंने 10 साल का ब्रेक लिया ताकि बेटे को पूरा समय दे सकूं। आज भले वह अमेरिका में है, लेकिन हमारी बॉन्डिंग बहुत गहरी है। मुझे लगता है मां बनने से इंसान और संवेदनशील हो जाता है, जो आगे चलकर प्रोफेशन में भी मदद करता है।

10 साल के बाद वापसी/पुराने स्पॉट बॉय ने दी नई जिंदगी का रोल

रूपल ने 10 साल का ब्रेक लेने के बाद जब दोबारा काम शुरू करने का निर्णय लिया, तभी एक अप्रत्याशित कॉल आया — एक पुराने स्पॉट बॉय का, जिसे वह 1997 में सेट पर हमेशा हौसला देती थीं। वही स्पॉट बॉय अब एक प्रोडक्शन हेड बन चुका था और उसने उन्हें नए शो के लिए बुलाया। उस शो का दो ढाई महीने का रोल दो साल तक चला।

रूपल ने इसे ईश्वर का आशीर्वाद और अपनी सकारात्मक सोच का परिणाम बताया। उन्होंने कहा, “अच्छाई हमेशा लौटकर आती है।” आज वे सोशल मीडिया से दूर हैं, फिर भी दर्शक उन्हें याद रखते हैं और उनके पुराने दृश्यों को पसंद करते हैं। वह मानती हैं कि यह निस्वार्थ दर्शक-प्रेम और प्रभु की कृपा का प्रमाण है।

रूपल पटेल को कोकिला मोदी की भूमिका से खूब लोकप्रियता मिली।

रूपल पटेल को कोकिला मोदी की भूमिका से खूब लोकप्रियता मिली।

दर्शकों के प्यार ने कोकिलाबेन को बना दिया मील का पत्थर

‘साथ निभाना साथिया’ के बारे में बात करते हुए रूपल कहती हैं- मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि ये इतना बड़ा और मजबूत रोल बन जाएगा। शुरुआत में टीम को भी नहीं पता था कि कहानी किस दिशा में जाएगी, क्योंकि डेली सोप में सब कुछ टीआरपी और दर्शकों के प्यार पर निर्भर करता है। उस वक्त 7 बजे का टाइम स्लॉट था, इसलिए कई लोग सोचते थे शो ज्यादा नहीं चलेगा, लेकिन मैंने बस सोचा—रोल अच्छा है, तो करना चाहिए।

शुरुआत में बस टाइम स्लॉट दे दिया गया था, किसी को उम्मीद नहीं थी क्या होगा। पर दर्शकों के प्यार से शो ने कमाल किया। ‘साथिया’ के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। इस सफर में स्टार टीम, रश्मि मैम, पवन सर, को-आर्टिस्ट और टेक्नीशियनों—सबका बड़ा योगदान रहा। कोई भी बड़ी सफलता अकेले नहीं मिलती।

आखिरी कतार से आगे की पंक्ति तक, मेहनत ने दिलाया सम्मान

एक बार उनके शो “साथ निभाना साथिया” की टीम को स्टार परिवार अवॉर्ड्स में आखिरी कतार में बैठाया गया था। उस समय उन्हें दुख हुआ, लेकिन उन्होंने खुद को साबित करने का फैसला किया। अगले साल उनके शो ने इतनी सफलता पाई कि वे सबसे आगे बैठे। उनका मानना है कि ईमानदार मेहनत करने वालों को समय आने पर सम्मान जरूर मिलता है।

‘रसोड़े में कौन था?’ कोविड में खूब वायरल हुआ

‘साथ निभाना साथिया’ में रूपल पटेल का किरदार कोकिलाबेन खूब लोकप्रिय हुआ। इसके डायलॉग ‘रसोड़े में कौन था’ के खूब मीम्स बने। उनका डायलॉग ‘रसोड़े में कौन था?’ कोविड के समय यशराज मुखाटे के म्यूजिक रीमिक्स के बाद वायरल हो गया। रूपल ने बताया कि उन्हें इसका पता उनकी दोस्त चारुल मलिक से चला, क्योंकि वो सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहतीं।

जब उन्होंने यशराज को फोन कर धन्यवाद दिया तो वो पहले डर गए कि शायद वह नाराज होंगी। लेकिन रूपल ने कहा, “मैं एक कलाकार हूं, अगर मेरी वजह से लोग मुस्कुराते हैं तो यही मेरे लिए सबसे बड़ा इनाम है।”

फॉलोअर्स से नहीं, दर्शकों के प्यार से मिलती है असली सफलता

रूपल पटेल कहती हैं कि आजकल लोग यह देखते हैं कि किसके कितने फॉलोअर्स हैं, लेकिन उनके पास सोशल मीडिया प्रेजेंस न होने के बावजूद दर्शकों का स्नेह और दीवानगी मिलना उनके लिए प्रभु का आशीर्वाद है। वह अपने दर्शकों, मीडिया और करीबी मित्र चारुल मलिक की आभारी हैं जो उन्हें समय-समय पर अपडेट देती रहती हैं।

रूपल बताती हैं कि उनके अंदर लालच नहीं है। उनका मानना है कि ”जिसका काम उसी को साजे।” अभिनय उनका कार्य है, इसलिए वह सिर्फ अपने किरदार पर ध्यान देती हैं, बाकी समय परिवार के साथ बिताती हैं।

चारुल मलिक उन्हें हमेशा खुद के लिए समय निकालने की सलाह देती हैं। वह अपने जीवन में पेशेवर और निजी पक्ष के बीच संतुलन बनाए रखने में विश्वास रखती हैं। रूपल स्वीकार करती हैं कि कई बार लोगों ने उनसे पूछा कि वह सोशल मीडिया पर क्यों नहीं हैं या उनके कितने फॉलोअर्स हैं, लेकिन उन्हें फर्क नहीं पड़ता। वह कहती हैं, ”अगर फॉलोअर्स ही सब कुछ होते तो शो क्यों बंद हो जाते?” 

उनके लिए असली सफलता है चरित्र को ईमानदारी, मेहनत और लगन से निभाना और दर्शकों के दिल में जगह बनाना।

तैयारी ही बनाती है कलाकार को यादगार

टीवी इंडस्ट्री में आजकल स्क्रिप्ट पर निर्भरता बढ़ गई है, लेकिन कुछ कलाकार अपने किरदार में अपना अनुभव और सोच भी जोड़ते हैं। जब रूपल से सवाल किया गया कि उनके निभाए किरदार इतने सालों बाद भी दर्शकों को क्यों याद रहते हैं, तो उन्होंने कहा- ‘’मैं अपने को-आर्टिस्ट्स का धन्यवाद करती हूं क्योंकि जब मैं इम्प्रोवाइज करती थी, उन्होंने हमेशा साथ दिया।

हम रिहर्सल्स करते थे, पर अब रिहर्सल्स कम और प्रॉम्प्टिंग ज्यादा हो गई है। अब लोग मानते हैं कि बस शो चल गया तो स्टार बन गए, लेकिन असली मेहनत तो तैयारी में होती है।”

गोपी बहू के बदलने पर टूट गई थीं रूपल

रूपल इस बात की भी चर्चा करती हैं कि जब उनकी को-स्टार गोपी बहू को बदल दिया गया था। तब वो समय उनके लिए काफी मुश्किल था। वो कहती हैं- पहले जिया मानेक के साथ अच्छा कनेक्शन बन गया था, तो अचानक देवोलीना भट्टाचार्जी को उसी रोल में देखना आसान नहीं था। लेकिन धीरे-धीरे हमने साथ काम किया और तालमेल बिठा लिया।

लेकिन जब देवोलीना आईं, तो शुरू में उनके साथ प्रोमो शूट करना मेरे लिए मुश्किल था, क्योंकि जिया के साथ गहरा जुड़ाव था। शो के डायरेक्टर पवन सर ने मेरे इमोशंस समझे और समय दिया। बाद में देवोलीना ने भी उस किरदार को बहुत मेहनत से निभाया, क्योंकि पहले से स्थापित किरदार को दोबारा निभाना आसान नहीं होता। धीरे-धीरे हमारी केमिस्ट्री लोगों को पसंद आने लगी और दर्शकों ने देवोलीना को भी उतना ही प्यार दिया, जितना जिया को।

रूपल पटेल स्वच्छ भारत अभियान में ब्रांड एंबेसडर के रूप काम कर चुकी हैं।

रूपल पटेल स्वच्छ भारत अभियान में ब्रांड एंबेसडर के रूप काम कर चुकी हैं।

तब समझ आई एक्टिंग की असली शक्ति

एक बार स्टार प्लस की टीम रूपल को बड़ौदा लेकर गई, जहां उन्हें एक विशेष फैन से मिलने का अवसर दिया गया। यह फैन दृष्टिहीन थे, लेकिन उनका जुड़ाव कोकिलाबेन के किरदार से इतना गहरा था कि वे सिर्फ आवाज सुनकर उन्हें पहचान लेते थे। हर शाम 7 बजे, उनके लिए कोकिलाबेन की आवाज सुनना एक आध्यात्मिक अनुभव था।

जब वह फैन उनसे मिले, तो बस इतना कहा- “आज मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा दिन है, क्योंकि मैंने आपको सुना।” इस एक वाक्य ने रूपल के दिल को छू लिया। उनकी आंखों में आंसू आ गए। उस पल उन्हें एहसास हुआ कि अभिनय सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि जीवन को छूने की शक्ति रखता है।

पीएम मोदी का लेटर आया तो डर गईं

रूपल पटेल स्वच्छ भारत अभियान में ब्रांड एंबेसडर के रूप काम कर चुकी हैं। जिसके लिए उन्हें दो बार सम्मानित किया जा चुका है। रूपल कहती हैं- प्रधानमंत्री जी और उनकी टीम ने मुझे चुना, यह मेरा सौभाग्य है। जब उनका लेटर आया तो मैं डर गई थी, मैंने अपने पति से कहा कि वे घर आकर खोलें। पत्र पढ़कर बहुत गर्व हुआ और मैंने मोदी जी व उनकी टीम का धन्यवाद किया। आज भी मैं स्वच्छता अभियान से जुड़े काम करती रहती हूं और आगे भी जुड़ना चाहूंगी।

हालांकि मोदी जी से नहीं मिली, लेकिन मुझे कभी ऐसा नहीं लगा कि मैं उनसे नहीं मिली। वह जो देश के लिए इतना अच्छा काम कर रहे हैं, जो विकास और प्रगति हो रही है, उसे देखकर लगता है कि हम सब उनसे जुड़े हुए हैं।

दर्शकों ने दी पहचान, लेकिन इंडस्ट्री ने नहीं दी बधाई

रूपल कहती हैं कि कैसे उनके काम को दर्शकों और मीडिया ने पहचाना, लेकिन इंडस्ट्री के कुछ लोगों ने उनकी सफलता पर खुलकर बधाई नहीं दी। इससे उन्हें दुख हुआ, लेकिन वे आज भी दूसरों की तारीफ करती हैं, क्योंकि उनका मानना है कि अच्छाई मानवता की पहचान है।

रूपल पटेल ने कहा— अगर टीवी कलाकार छोटे हैं तो फिल्म स्टार यहां क्यों आते हैं?

रूपल ने बताया कि टीवी के मंच ने उन्हें दर्शकों से जुड़ने का अवसर दिया। फिल्मों में उन्हें मजबूत किरदार नहीं मिले, इसलिए उन्होंने टीवी पर ध्यान केंद्रित किया। वे मानती हैं कि टीवी एक शक्तिशाली माध्यम है और इसमें काम करने वाले कलाकारों को भी सम्मान मिलना चाहिए। वे हैरान हैं कि फिल्म स्टार टीवी पर क्यों आते हैं, अगर वे टीवी कलाकारों को कम मानते हैं।

उन्होंने बताया कि एक डेली सोप में व्यस्तता के कारण उन्हें कई फिल्मों के ऑफर ठुकराने पड़े। लेकिन वे अपनी प्रतिबद्धता को निभाना जरूरी समझती हैं। उनका मानना है कि ईमानदारी, अनुशासन और फोकस ही सफलता की कुंजी है।

ईमानदारी को कमजोरी नहीं, ताकत मानती हैं

उनके लिए सबसे बड़ा संघर्ष अपने सपने को पूरा करना था, लेकिन परिवार और NSD ने उनका पूरा समर्थन किया। वे मानती हैं कि उनकी सफलता में भगवान का आशीर्वाद, दर्शकों का प्यार और अच्छे लोगों की दुआएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

कई बार लोग उनकी ईमानदारी और मजबूत पर्सनैलिटी को गलत समझते हैं। वे कहती हैं कि लोग उनके अंदर की कोमलता और ईमानदारी नहीं देख पाते, जिससे कुछ लोगों में असुरक्षा पैदा होती है। लेकिन जो लोग उनके करीब हैं, वे उन्हें असली रूप में जानते हैं।

उनके लिए सफलता का मतलब है — दिल, जुबान और कर्म एक होना। वे मानती हैं कि झूठ और बुराई के बीच भी अपनी अच्छाई बनाए रखना ही सच्ची सफलता है। उनका लक्ष्य अच्छा इंसान बने रहना, अच्छा काम करते रहना और अच्छे लोगों के साथ जुड़े रहना है।

रूपल अपने प्रशंसकों के लिए चारुल मलिक के साथ मिलकर ‘रूपचा’ नाम से रील्स बना रही हैं। इनमें वे अलग-अलग कॉमिक किरदार निभा रही हैं, जो उनकी असली पर्सनैलिटी से अलग हैं। वे चाहती हैं कि लोग उन्हें नए रूप में भी देखें।

________________________________________

पिछले हफ्ते की सक्सेस स्टोरी पढ़िए…

ट्रेड पेपर ने ‘शोले’ को डिजास्टर बताया था:फिर सफलता बनी बोझ; ‘बुनियाद’ से रमेश सिप्पी ने फिर रचा इतिहास, साबित किया जज्बा जिंदा है

रमेश सिप्पी भारतीय सिनेमा के उन दिग्गज निर्देशकों में से हैं जिन्होंने कराची से मुंबई तक का सफर तय करते हुए फिल्म जगत की विरासत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
Tags: kokilabenModiNibhaanapatelRupalRupal PatelRupal Patel Acting CareerRupal Patel NewsRupal Patel SerialsSaathSaath Nibhaana SaathiyaSaathiyaStorySuccessआसइडसटरकघबरईछडछलकदखदषटहनपएमपटलपतरफनफलमबटबनगलमलरपललएलनचशयमसहई
Share196Tweet123Share49
krutikadalvibiz

krutikadalvibiz

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
Strategic Financial Planning Gains Attention as Dr. Rahul Binaikia Expands Advisory Reach

Strategic Financial Planning Gains Attention as Dr. Rahul Binaikia Expands Advisory Reach

March 24, 2026
Dr. Nishant Sawant: Driving India’s Cybersecurity Vision into the Future

Dr. Nishant Sawant: Driving India’s Cybersecurity Vision into the Future

April 13, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
साइबर अटैक को और ज्यादा तेज बना रहे AI Tools, वित्त मंत्री ने वित्तीय क्षेत्र को दी सतर्क रहने की सलाह

साइबर अटैक को और ज्यादा तेज बना रहे AI Tools, वित्त मंत्री ने वित्तीय क्षेत्र को दी सतर्क रहने की सलाह

April 25, 2026
Axis Bank Q4 Results: बैंक ने जारी किए वित्तीय नतीजे, शेयरहोल्डरों के लिए डिविडेंड की घोषणा

Axis Bank Q4 Results: बैंक ने जारी किए वित्तीय नतीजे, शेयरहोल्डरों के लिए डिविडेंड की घोषणा

April 25, 2026
SRCC के 100 वर्ष पूरे होने पर कॉलेज डेलिगेशन ने की पीएम मोदी से मुलाकात, रजत शर्मा भी थे मौजूद

SRCC के 100 वर्ष पूरे होने पर कॉलेज डेलिगेशन ने की पीएम मोदी से मुलाकात, रजत शर्मा भी थे मौजूद

April 25, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In