2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

गोविंदा और सुनीता आहूजा, तलाक की खबरों से बीते कुछ महीने तक सुर्खियों में रहे थे। अब सुनीता ने इसका इल्जाम घरवालों पर लगाया है। उनका कहना है कि घरवालों ने उन पर नजर लगाई थी। इसी बीच युविका ने भी माना कि उनके और प्रिंस नरुला के रिश्ते में अनबन चल रही थी।
सुनीता आहूजा ने हाल ही में अपना नया व्लॉग शेयर किया है। व्लॉग में उनकी मेहमान एक्ट्रेस युविका चौधरी थीं। दोनों ने मंदिर के दर्शन किए। बातचीत में युविका ने सुनीता से पूछा- ‘आप बताइए, नजर किसकी लगती है, कैसे लगती है, कैसे पता चलता है कि किसकी नजर लगी है। क्या आपको पता है कि आपको किसकी नजर लगी?’
इस पर सुनीता ने कहा- ‘मुझे ये सब पता चलता है कि किसने जादू टोना किया है, किसने नजर लगाई है, किसकी बुरी नजर मुझ पर, मेरे बच्चों पर, मेरे परिवार पर है। मुझे सब संकेत मिल जाते हैं।’

जब युविका ने उनसे पूछा कि किसकी नजर लगी है। तो जवाब में सुनीता ने कहा- ‘घर के लोग हैं, बाहर के लोग हैं। आज मैं और गोविंदा, हम इंडस्ट्री के बेस्ट कपल हैं। ये सबको पता है, हमने इतना काम किया है, तो नजर लगाने वाले घरवाले ही होते हैं। वो देखते हैं कि ये अपनी बीवी की सुन रहा है, बात कर रहा है। मैं तो घरवालों पर ही ज्यादा ब्लेम करती हूं। घरवाले ही किसी को सुख में देख नहीं सकते।’
बातचीत के दौरान सुनीता आहूजा ने प्रिंस और युविका के तलाक की खबरों पर भी सवाल किया। उन्होंने युविका से पूछा- ‘मैंने बीच में आपके बारे में भी सुना था। क्या हुआ था आपकी मैरिड लाइफ में’। इस पर युविका ने कहा, ‘नजर, ये नजर ही है। आप लोगों की नजरों में इतना आ जाते हो कि आपकी एनर्जी बदल जाती है।’

युविका ने बताया कि उन्होंने हर बात भगवान पर छोड़ दी और चीजें अपने आप सही हो गईं।




































