Mohan Yadav in Aap Ki Adalat: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव अपनी कार्यशैली की वजह से लगातार चर्चा में रहे हैं। सूबे के प्रशासन पर कम समय में जिस तरह उन्होंने पकड़ बनाई है वह उन्हें एक मजबूत नेता के रूप में पेश करती है। देश के लोकप्रिय शो ‘आप की अदालत’ में इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के सवालों के जवाब देते हुए मोहन यादव ने बताया कि डॉक्टर बनते-बनते वह नेता कैसे बन गए? बीजेपी नेता ने यह भी बताया कि उन्होंने दुकान पर पकोड़े तलना क्यों सीखा? मोहन यादव ने यह भी बताया कि जब मुख्यमंत्री के नाम की पर्ची निकली तो उनके मन में क्या ख्याल आया?
हर सवाल का बेबाकी से दिया जवाब
‘आप की अदालत‘ के इस एपिसोड में मोहन यादव ने यह भी बताया कि उन्होंने महाकाल के बारे में कौन-कौन से मिथक तोड़े हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली देने वालों को बिहार के लोग किस तरह अपने वोटों से जवाब देंगे, और कैसे कांग्रेस भारत की संस्कृति को भूल गई है। इस एपिसोड में मोहन यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी मानसिकता पर बड़ा बयान दिया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस एपिसोड में अपनी जिंदगी से जुड़े कई अनछुए पहलुओं पर भी बात की। ‘आप की अदालत’ में मोहन यादव हर सवाल का बेबाकी से जवाब देते हुए नजर आए।






































